जीतेंद्र ने बताया कैसे उनकी पत्नी शोभा ने उन्हें प्लेन क्रैश से था बचाया, शेयर किया किस्सा

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जीतेंद्र ने हाल ही में, बताया कि, एक बार उनकी पत्नी शोभा ने उन्हें प्लेन क्रैश से बचाया था। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

जीतेंद्र ने बताया कैसे उनकी पत्नी शोभा ने उन्हें प्लेन क्रैश से था बचाया, शेयर किया किस्सा

रवि कपूर के रुप में जन्मे और ‘बॉलीवुड के जम्पिंग जैक’ कहे जाने वाले एक्टर जीतेंद्र (Jeetendra) टैलेंट का भंडार हैं। उन्होंने अपने 6 दशक के लंबे फ़िल्मी करियर में बतौर लीड एक्टर 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। जीतेंद्र अपनी पत्नी शोभा कपूर (Shobha Kapoor) से तब मिले थे, जब वो सिर्फ 14 साल की थीं। उस समय जब जीतेंद्र 60 के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब वो शोभा थीं, जो उनके संघर्ष के समय में उनके साथ खड़ी रही थीं।

jeetendra

साल 1974 में दोनों ने बतौर पति-पत्नी अपने सफर की शुरुआत की थी। वो सिर्फ एकता कपूर और तुषार कपूर के प्राउड पेरेंट्स ही नहीं हैं, बल्कि लक्ष्य कपूर (तुषार के घर में IVF के जरिए जन्मे उनके बेटे) और रवि कपूर (सरोगेसी के जरिए एकता के घर में जन्मे बेटे) के बिंदास दादा-दादी और नाना-नानी भी हैं।

(ये भी पढ़ें: बेटे आर्यन खान की सुरक्षा के लिए भरोसेमंद बॉडीगार्ड की तलाश कर रहे शाहरुख खान! जानिए वजह)

jeetendra family

हाल ही में, जीतेंद्र ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे और खुलासा किया कि, कैसे वह एक बार मौत के मुंह से बाहर आए थे। इस को याद करते हुए दिग्गज एक्टर ने खुलासा किया कि, एक बार उन्हें चेन्नई तक अपनी फ्लाइट लेनी थी, लेकिन उनकी पत्नी शोभा कपूर करवा चौथ होने का त्योहार होने के चलते देरी कर रही थीं। जीतेंद्र ने बताया कि, जब वो एयरपोर्ट पहुंचे, तो उन्होंने पता चला कि, फ्लाइट लेट हो गई है।

jeetendra and shobha

इस बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा, “मैंने फिर शोभा को घर पर फोन किया। मैंने कहा फ्लाइट लेट है, अभी 8:30-9:00 बजे के बीच में जा रही है। चांद निकल रहा है कि, नहीं निकल रहा देख लो, खत्म कर लेते हैं किस्सा।”

(ये भी पढ़ें: अश्मित पटेल ने Ex-GF महक चहल संग अपने रिलेशनशिप के बारे में की बात, ब्रेकअप की बताई वजह)

jeetendra family

जब जीतेंद्र घर पहुंचे, तो शोभा ने उन्हें ये कहकर जाने नहीं दिया कि, चांद अभी नहीं निकला है। जीतेंद्र और उनकी फैमिली एयरपोर्ट के करीब रहते थे और वो अपनी बालकनी से एयरपोर्ट को देख सकते थे। एक्टर ने उसी फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में बात करते हुए कहा, “मैंने बालकनी से देखा था कि, एक आग का गोला जा रहा है।” जो फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हुई, वह इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 171 थी और एक्टर ने इस आपदा में अपने एक सह-कलाकार को खो दिया था।

jeetendra and shobha

क्या आप जानते हैं कि, जीतेंद्र और शोभा 13 अप्रैल, 1973 को शादी करने वाले थे, लेकिन एक्टर के पिता की तबियत खराब होने के चलते उनकी शादी इस तारीख को नहीं हो सकी थी? लेकिन जब उनकी शोभा से शादी टूट गई, तब उनकी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन करने लगीं। वहीं, शोभा भी इसके बाद डिप्रेशन में चली गई थीं। लेकिन जीतेंद्र ने शोभा से वादा किया कि, अगर उनकी अगली फिल्म हिट होती है, तो वो उनसे शादी कर लेंगे। एक्टर की अगली फिल्म ‘बिदाई’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई और आखिरकार 31 अक्टूबर 1974 को दोनों ने शादी कर ली थी।

(ये भी पढ़ें: श्रिया सरन ने अपनी बेटी की पहली झलक की शेयर, दीवाली पार्टी की फोटो में दिखाया राधा का चेहरा)

jeetendra and shobha

फिलहाल, जीतेंद्र और शोभा हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते नजर आते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.