श्रीदेवी की चौथी पुण्यतिथि पर भावुक हुईं जाह्नवी-खुशी, मां को याद कर शेयर इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की आज चौथी पुण्यतिथि है। इस मौके पर उनकी दोनों बेटियों जान्हवी और खुशी कपूर ने एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपनी मां को याद किया है। आइए देखते हैं वो पोस्ट।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

श्रीदेवी की चौथी पुण्यतिथि पर भावुक हुईं जाह्नवी-खुशी, मां को याद कर शेयर इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) की आज यानी 24 फरवरी 2022 को चौथी पुण्यतिथि है। ऐसे में उनकी दोनों बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर अपनी मां की याद में इमोशनल हो गई हैं। जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने अपनी मां को याद करते हुए सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने भावुक करने वाला नोट भी लिखा है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

sridevi

मालूम हो कि, 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल रूम के बाथटब में श्रीदेवी की डूबने की वजह से मौत हो गई थी। मशहूर निर्देशक और श्रीदेवी के पति बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने उस रात एक्ट्रेस के साथ हुई घटना को सभी के सामने रखा था। उन्होंने बताया था कि, वो श्रीदेवी को सरप्राइज देने के लिए अचानक से दुबई पहुंचे थे। यही नहीं, उन्हें देखकर एक्ट्रेस काफी खुश भी हो गई थीं। मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, अपने पति से मिलने के दो घंटे बाद ही श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

sridevi

(ये भी पढ़ें- देबिना बनर्जी ब्लू मो​नोकिनी में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो)

भले ही आज श्रीदेवी इस दुनिया  में नहीं हैं, लेकिन फिर भी वो अपने फैंस और फैमिली के दिलों में जिंदा हैं। श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मां श्रीदेवी के साथ एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो श्रीदेवी की गोद में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। अपने बचपन की इस तस्वीर में खुशी काफी खुश नजर आ रही हैं और साथ ही कैमरे के लिए पोज़ भी दे रही हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि, खुशी ने गुलाबी रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है और श्रीदेवी ने ब्राउन कलर का सलवार-सूट पहना हुआ है।

sridevi

(ये भी पढ़ें- तरुण तहिलियानी के बेटे जहान की हुई शादी, दुल्हन ने पहना ससुर द्वारा डिजाइन किया गया लहंगा)

वहीं, जान्हवी कपूर ने भी अपनी मां को पुण्यतिथि पर याद किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर लिखा, ''मैंने अपनी जिंदगी में जितने साल आपके बिना जिए हैं, उससे ज्यादा साल आपके साथ रही हूं। इस बात से नफरत हो रही है कि, आपके बिना जीने वाले सालों में एक साल और बढ़ गया। मैं उम्मीद करती हूं कि, आपको हम पर गर्व होगा मम्मा, क्योंकि इसी भरोसे हम जिंदगी में आगे बढ़ पा रहे हैं। आपको हमेशा प्यार करती रहूंगी।''

jahnvi

जान्हवी की इस तस्वीर पर कई सेलेब्स ने कमेंट किया है। उनकी पहली फिल्म 'धड़क' के डायरेक्टर शशांक खैतान से लेकर उनकी चाची सुनीता कपूर तक,ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

sridevi

sridevi

बता दें कि, श्रीदेवी का सपना था कि, वो अपनी बेटी जान्हवी को सुपरस्टार बनते हुए देखें, लेकिन जान्हवी की डेब्यू फिल्म से पहले ही उनका निधन हो गया था। आज के दिन ना केवल पूरा कपूर खानदान बल्कि दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। वहीं, श्रीदेवी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो, उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 4 साल की उम्र में की थी। साल 1976 से 1982 के बीच उन्होंने कई सारी तमिल और तेलुगू फिल्में कीं, जिसमें से ज्यादातर फिल्में उन्होंने रजनीकांत, कमल हासन जैसे सुपरस्टार्स के साथ की थीं। बॉलीवुड में श्रीदेवी एक ऐसी अभिनेत्री रही हैं, जिन्होंने चुनौतीपूर्ण किरदारों को बखूबी निभाया है।  

sridevi

(ये भी पढ़ें- विराट कोहली हुए ट्रोल: पत्नी अनुष्का संग चप्पल के साथ मोजा पहनने पर फैशन सेंस पर उठे सवाल)

फिलहाल, हमें तो जान्हवी कपूर और खुशी कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीरें अच्छी लगीं। वैसे, आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। 

(PC- Janhvi Kapoor)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.