प्रियंका चोपड़ा बनीं चाची, एक्ट्रेस की जेठानी सोफी ने दिया बेबी को जन्म, नाम रखा गया ये

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जेठ-जेठानी जो जोनस (Joe Jonas) और सोफी टर्नर (Sophie Turner) मम्मी-पापा बन गए हैं। इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से चाची बन चुकी हैं। तो आइए आपको विस्तार से बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा बनीं चाची, एक्ट्रेस की जेठानी सोफी ने दिया बेबी को जन्म, नाम रखा गया ये

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के घर से खुशखबरी आई है। एक्ट्रेस की जेठ-जेठानी जो जोनस (Joe Jonas) और सोफी टर्नर (Sophie Turner) हाल ही में मम्मी-पापा बन गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 जुलाई को लॉस एंजलिस के एक अस्पताल में सोफी ने नन्ही परी को जन्म दिया है। इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से चाची बन चुकी हैं। तो आइए आपको विस्तार से बताते हैं इसके बारे में।

टीएमजेड की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के पॉप सिंगर जो जोनस पिता बन गए हैं। उनकी वाइफ सोफी टर्नर ने बेटी को जन्म दिया है। सोफी टर्नर और जो जोनस अपने बच्चे के जन्म की घोषणा करते हुए प्रसन्न हैं। दोनों ने बेटी का नाम विला जोनस (Willa Jonas) रखा है। बेटी के जन्म के बाद प्रियंका चोपड़ा भी दोबारा चाची बन चुकी हैं। ये खबर पाते ही प्रियंका निश्चित ही खुशी से झूम उठी होंगी। क्योंकि वह बच्चों को बहुत प्यार करती हैं। फिलहाल, प्रियंका भी इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में ही हैं। (ये भी पढ़ें: बहू और नातिन के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद अपने आंसू नहीं रोक पाए बिग बी, लिखी ये बात)  

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जो और सोफी यह स्पेशल मूमेंट एंजॉय कर रहे हैं। उन्होंने बच्ची के जन्म की खबर दोस्तों और परिवार को बताई है। महामारी के चलते जो और सोफी खास ध्यान रख रहे हैं कि उनके और बच्ची के आस-पास कौन आ-जा रहा है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जो जोनस और सोफी काफी पहले से ही पैरंट्स बनने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने लॉस ऐंजिलिस में बेबी-फ्रेंडली घर खरीदा था। वहीं, COVID-19 महामारी के चलते उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों से दूरी बना रखी है। हाल ही में इस कपल ने अपनी पहली मैरिज ऐनिवर्सरी भी सेलिब्रेट की थी। (ये भी पढ़ें: पूनम पांडे ने ब्वॉयफ्रेंड सैम संग की सगाई, इंगेजमेंट रिंग के साथ देखें कपल की रोमांटिक फोटो)  

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले जो और सोफी को अक्सर लॉस एंजलिस में घूमते हुए देखा जाता था। फोटोज में सोफी बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। 

प्रियंका चोपड़ा से करीब 13 साल छोटी हैं उनकी जेठानी

बताते चलें कि सोफी और जो ने 2016 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। जिसके बाद पिछले साल मई में दोनों ने लॉस वेगस में शादी कर ली, इस शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। वहीं इसके बाद इन दोनों ने फ्रांस में अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दूसरी बार शादी की थी। वैसे तो सोफी प्रियंका की जेठानी हैं लेकिन उम्र में उनसे करीब 13 साल छोटी हैं, जहां प्रियंका 37 साल की हैं वहीं सोफी अभी 24 साल की हैं। प्रियंका ने जो जोनस के छोटे भाई निक जोनस से साल 2018 में शादी की थी। (ये भी पढ़ें: रणवीर से लेकर दीपिका तक, यहां देखिए बॉलीवुड के इन 12 स्टार्स की बचपन की ये क्यूट फोटो)  

तीन भाई हैं निक जोनस

बात अगर प्रियंका के ससुराल की करें तो उनकी फैमिली काफी बड़ी है। यहां सास-ससुर, जेठ-जेठानी, निक के 3 भाई-भाभी, एक देवर और भतीजियां भी हैं। वहीं निक के बड़े भाई केविन जोनस अमेरिकन म्यूजिशियन हैं और कुछ अमेरिकन फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुके हैं। इसके अलावा निक के एक और भाई जो जोनस भी अमेरिका के पॉपुलर सिंगर हैं। वहीं तीसरे भाई फ्रैंकी लाइम लाइट से दूर रहते हैं और वो निक से 8 साल छोटे भी हैं।

फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा को चाची बनने पर हम भी उन्हें ढ़ेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं साथ हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.