By Rinki Tiwari Last Updated:
बी-टाउन के सबसे हैंडसम मैन जॉन अब्राहम (John Abraham) ग्लैमर की चकाचौंध में रहने के बावजूद इससे दूर रहना पसंद करते हैं। हालांकि, इसके बावजूद हैंडसम हंक सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। साल 1999 में उन्होंने ‘Gladrags Manhunt’ कॉन्टेस्ट जीता था और फिर 2003 में फिल्म ‘जिस्म’ से उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की थी।
जॉन अब्राहम एक हैंडसम अभिनेता होने के साथ-साथ एक बुद्धिमान फिल्म निर्माता भी हैं और ये बात उन्होंने अपनी फिल्म ‘विक्की डोनर’ से साबित कर दी थी। उनके प्रोडक्शन हाउस ‘JA Entertainment’ के तहत बनी फिल्म ‘विक्की डोनर’ की सफलता के बाद जॉन अब्राहम ने अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया रुंचाल के साथ गुपचुप शादी कर ली थी। उनकी पत्नी पेशे से एक बैंकर हैं। जॉन पत्नी के साथ बेहद कम तस्वीरें शेयर करते हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी वाइफ प्रिया के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
(ये भी पढ़ें- जॉन अब्राहम को बिपाशा संग अफेयर के वक्त ही प्रिया रंचाल से हुआ था प्यार, ब्रेकअप के बाद रचाई थी शादी)
दरअसल, 17 दिसंबर 2021 को जॉन अब्राहम अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी प्रिया रुंचाल के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कपल के डिनर डेट से लेकर वेकेशन तक की झलकियां को देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जॉन ने कैप्शन में एक ब्लैक हार्ट की इमोजी बनाई है।
जॉन ने प्रिया से 2014 में केवल करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की थी। उनकी शादी बेहद प्राइवेट तरीके से संपन्न हुई थी। अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह पर प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों एक साथ नारियल पानी का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। फोटो में प्रिया को जॉन के नाक पर किस करते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ प्रिया ने कैप्शन में लिखा था, “तीन नारियल, हैप्पी एनिवर्सरी।”
(ये भी पढ़ें- लाइमलाइट से दूर रहती हैं इन 10 फेमस बॉलीवुड एक्टर्स की पत्नियां)
कपल की लव स्टोरी की बात करें तो, जॉन अब्राहम और प्रिया की पहली मुलाकात साल 2010 में बांद्रा के एक जिम में हुई थी। यहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई थी और फिर दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। उस वक्त अभिनेता बिपाशा बसु के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि, बिपाशा को छोड़कर उन्होंने प्रिया को चुना और फिर शादी करके अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए।
(ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर से लेकर जॉन अब्राहम तक, ये सेलेब्स करते हैं बेहद महंगी बाइक्स की सवारी)
फिलहाल, हम जॉन अब्राहम को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको एक्टर द्वारा शेयर की गईं फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।