By Shivakant Shukla Last Updated:
बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा (Jwala Gutta) अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड व साउथ सुपरस्टार विष्णु विशाल (Vishnu Vishal) संग 22 अप्रैल 2021 को शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। ज्वाला और विशाल की शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले आप ये जान लीजिए कि, विष्णु विशाल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में आई फिल्म ‘वेन्निला कबडी कुजू’ से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में कीं, जिसमें उनके अभिनय को सराहा जाता है। शायद ही आपको पता हो कि विष्णु एक्टर से पहले एक क्रिकेटर थे। हालांकि, लेग इंजरी की वजह से उनका क्रिकेटर बनने का सपना टूट गया था। वहीं, ज्वाला गुट्टा भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। बीते साल, ज्वाला गुट्टा ने अपने 37वें बर्थडे पर बॉयफ्रेंड विष्णु विशाल संग सगाई की थी। वहीं, अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। (ये भी पढ़ें: सब्यसाची की इस दुल्हन ने रानी पिंक लहंगे के साथ कैरी किया था यूनिक दुपट्टा, लुक बना देगा दीवाना)
अब आइए आपको दिखाते हैं ज्वाला और विशाल की शादी की तस्वीरें। दरअसल, सोशल मीडिया पर ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल की शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में यूनिक कलर की साड़ी में शादी के गहने पहने हुए ज्वाला बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दक्षिण भारतीय स्टाइल में विष्णु विशाल शर्ट और धोती में काफी हैंडसम लग रहे हैं। यहां देखें फोटोज। (ये भी पढ़ें: अजिताभ बच्चन: अमिताभ बच्चन के भाई जो मीडिया की नजरों से रहते हैं कोसों दूर, ऐसी है पर्सनल लाइफ)
इसके पहले, 22 अप्रैल 2021 को ज्वाला गुट्टा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी हल्दी सेरेमनी और मेहंदी की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए भी एक तस्वीर शेयर की थी। यहां देखें फोटोज।
ज्वाला गुट्टा के प्यार में डूबे विष्णु विशाल पहले से एक तलाकशुदा हैं। उन्होंने साल 2010 में साउथ एक्टर और डायरेक्टर के. नटराज की बेटी रजनी नटराज के साथ शादी रचाई थी। रजनी और विष्णु का एक बेटा आर्यन भी है। हालांकि, दोनों की ये शादी महज 8 सालों बाद खत्म हो गई। दोनों ने अभी तक अपने तलाक के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है। वहीं, विष्णु विशाल के अलावा उनकी गर्लफ्रेंड से मंगेतर बनीं ज्वाला गुट्टा भी तलाकशुदा हैं। उन्होंने साल 2005 में अपने साथी खिलाड़ी चेतन आनंद संग शादी की थी, लेकिन शादी के 6 साल बाद ही दोनों की राहें जुदा हो गईं। दोनों के बीच लड़ाई की वजह आपसी मतभेद बताई जाती है। बहरहाल चेतन ने 2011 में ज्वाला से तलाक लेने के एक साल बाद सारदा गोवर्धनी जस्ति से शादी कर ली। (ये भी पढ़ें: श्रीदेवी के लिए राम गोपाल वर्मा का प्यार, 6 घटनाओं से साबित हुआ था एक्ट्रेस के लिए 'RGV' का जुनून)
फिलहाल, ज्वाला गुट्टा अब अपनी लाइफ की नई शुरूआत कर चुकी हैं। तो आपको इनकी शादी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।