परवीन बाबी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे 3 लोग, जिन्हें वो चाहती थीं, कबीर बेदी ने किया याद

हाल ही में, अभिनेता कबीर बेदी ने उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकीं व दिवंगत एक्ट्रेस परवीन बॉबी के मेंटल हेल्थ के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

परवीन बाबी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे 3 लोग, जिन्हें वो चाहती थीं, कबीर बेदी ने किया याद

80 और 90 के दशक में सिल्वर स्क्रीन पर राज करने वाली एक्ट्रेस परवीन बॉबी (Parveen Babi), अभिनेता कबीर बेदी (Kabir Bedi) के साथ रिलेशनशिप में थीं और उनके संबंधों के बारे में कई कहानियां हैं। यहां तक ​​कि, अपनी बायोग्राफी में भी कबीर ने कहा है कि, वह अपनी पूर्व पत्नी स्वर्गीय प्रोतिमा गुप्ता के साथ अपने विवाह में अकेला, खाली और उदास महसूस कर रहे थे और वह परवीन बॉबी थीं, जिन्होंने उस खाली स्थान को भर दिया था।

kabir

हाल ही में, एक साक्षात्कार के दौरान अनुभवी अभिनेता ने याद किया कि, कैसे परवीन बाबी के साथ उनके रिश्ते ने उनके जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया था और वह हमेशा दिवंगत बॉलीवुड एक्ट्रेस के आभारी रहेंगे। उन्होंने अपने रिश्ते के टूटने के कारणों पर भी खुल कर बात की।

Kabir Bedi

(ये भी पढ़ें- कबीर बेदी ने 70 साल की उम्र में की थी शादी, तो बेटी पूजा बेदी ने नई मां को कहा था 'दुष्ट सौतेली मां')

फिल्म 'ऑक्टोपसी' अभिनेता ने खुलासा किया कि, परवीन बाबी को अपने पूरे करियर में मानसिक स्वास्थ्य से जूझना पड़ा। 'पिंकविला' को दिए एक इंटरव्यू में कबीर बेदी से परवीन बाबी के बारे में सवाल किया गया कि, 'उन्होंने उनकी जिंदगी कैसे बदली?' तो अभिनेता ने खुलासा किया कि, उन्होंने (परवीन) उन्हें बहुत प्यार दिया था। कबीर ने परवीन की मानसिक बीमारी के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि, "परवीन एक बेहद संवेदनशील और बुद्धिमान महिला थीं। उनमें प्यार करने की एक बड़ी क्षमता थी। उनके साथ जो हुआ वह बेहद दुखद था। उन्होंने मुझे बहुत प्यार, एकजुटता की भावना दी और फिर भी उसकी बिगड़ती मानसिक स्थिति का बादल हम पर छा गया। उसकी मानसिक बीमारी की त्रासदी सामने आ रही थी, जब मैं यूरोप में अपनी सबसे बड़ी सफल फिल्म 'संडोकन' की शूटिंग कर  रहा था। यह मेरे लिए एक कठिन दौर था। लेकिन, मैं उन्हें प्यार सहित कई चीजों के लिए धन्यवाद देता हूं।"

Parveen Babi and Kabir Bedi

कबीर ने परवीन के अंतिम संस्कार के बारे में भी बात की, जिसमें उन तीनों लोगों (डैनी डेन्जोंगपा, महेश भट्ट, कबीर बेदी) ने भाग लिया था, जिन्हें वह प्यार करती थी। अभिनेता ने कहा कि, वह उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थीं और वह उस सम्मान की पात्र थीं। उन्होंने साझा किया कि, "परवीन उस सम्मान की हकदार थीं। खैर, हमने उनका जीवन साझा किया और उन्होंने हमारा जीवन साझा किया। हमने उनकी दिल की गहराई से देखभाल की, हालांकि हम उनके टूटने को नहीं रोक सके।"

parveen babi

कबीर बेदी ने यह भी स्वीकार किया कि, इतने प्यार के बावजूद परवीन की बिगड़ती मानसिक सेहत ने उनके रिश्ते पर भारी असर डाला था। अनुभवी अभिनेता को इस बात का आज भी पछतावा है कि, जब अभिनेत्री मानसिक बीमारी से सबसे ज्यादा पीड़ित थीं, तो वह यूरोप में अपनी फिल्म 'संडोकन' की शूटिंग कर रहे थे। अभिनेता ने परवीन बाबी को उन सभी चीजों के लिए धन्यवाद दिया जो, उन्होंने उन्हें जीवन में दीं।

actress parveen

(ये भी पढ़ें- कबीर बेदी को बेटी पूजा और बेटे सिद्धार्थ को समय ना दे पाने का है अफसोस, अब बयां किया दर्द)

जो नहीं जानते, उन्हें बता दें कि, अनुभवी अभिनेता की चार बार शादी हो चुकी है। प्रोतिमा बेदी उनकी पहली पत्नी थीं। उनकी दूसरी पत्नी ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसान हम्फ्रीज़ थीं और टीवी प्रेजेंटेटर निक्की बेदी उनकी तीसरी वाइफ थीं। 70 साल की उम्र में कबीर बेदी ने परवीन दुसांज से शादी की है। 

Kabir bedi book

(ये भी पढ़ें- कबीर बेदी ने परवीन बॉबी संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैंने उन्हें नहीं छोड़ा')

वर्क फ्रंट की बात करें तो, कबीर बेदी अगली बार आगामी तेलुगु फिल्म 'शाकुंतलम' में दिखाई देंगे। फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, कबीर बेदी आज भी परवीन बाबी को याद करते हैं। तो इस बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.