नई मां काजल अग्रवाल की कविता कॉपी करने पर हुई खिंचाई, ऑरिजिनल लेखिका ने दी प्रतिक्रिया

हाल ही में, एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने मदर्स डे के मौके पर अपनी मां को एक कविता समर्पित की थी। एक्ट्रेस पर कविता कॉपी करने का आरोप लगा है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

नई मां काजल अग्रवाल की कविता कॉपी करने पर हुई खिंचाई, ऑरिजिनल लेखिका ने दी प्रतिक्रिया

साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) इन दिनों अपना समय अपने बेबी बॉय नील के साथ बिता रही हैं। उन्होंने 20 अप्रैल 2022 को नील को जन्म दिया था। मदर्स डे के मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी मां के लिए एक प्यारी कविता लिखी थी, जिसे कॉपी करने का उन पर आरोप लग रहा है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

kajal

पहले ये जान लीजिए कि, काजल अग्रवाल ने काफी दिनों तक बॉयफ्रेंड गौतम किचलू को डेट करने के बाद 30 अक्टूबर 2020 को पारंपरिक तरीके शादी रचाई थी। शादी के एक साल बाद कपल को बेटे का आशीर्वाद प्राप्त हुआ और अब वह अपने फैमिली टाइम को एंजॉय कर रही हैं।

kajal

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने पहना 1 लाख रुपए का केप स्टाइल सनसेट सूट, सासू मां नीतू-ननद रिद्धिमा ने लुटाया प्यार)

दरअसल, 8 मई 2022 को काजल अग्रवाल ने अपने इंस्टा हैंडल से मदर्स डे के मौके पर अपनी मां विनय अग्रवाल के लिए एक कविता लिखी थी। उन्होंने मां को 'डियर मम' शीर्षक से एक भावनात्मक कविता समर्पित की थी। साथ ही एक्ट्रेस ने नील के लिए सबसे अच्छी नानी होने के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया था। यहां देखें वो पोस्ट।

kajal

जैसे ही कविता की वास्तविक लेखिका सारा ने काजल अग्रवाल के पोस्ट पर ध्यान दिया, उन्होंने काजल की खिंचाई कर दी। क्रेडिट ना देने के कारण उन्होंने काजल के पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया और फैंस को कहा कि, वो ये एक्ट्रेस को बता दें। हालांकि, बाद में सारा ने अपनी इंस्टा स्टोरी डिलीट कर दी।

sara

(ये भी पढ़ें- शादी की अफवाहों के बीच विग्नेश शिवन ने अपनी मंगेतर नयनतारा के साथ शेयर की क्यूट तस्वीर)

जब काजल को इस बारे में पता चला तो, उन्होंने अपने पोस्ट के कमेंट सेक्शन को डिसेबल कर दिया था। इसके अलावा उन्होंने अपनी कविता में सारा को श्रेय भी दिया और कथित तौर पर अपने इनबॉक्स में उनसे माफी मांगी। इसके बाद सारा ने अपने और काजल के फैंस को उनके प्रति विनम्र होने और उनकी कविता को श्रेय दिलाने में मदद करने के लिए धन्यवाद भी दिया।

kajal

(ये भी पढ़ें- अंगद बेदी ने मैरिज एनिवर्सरी पर पत्नी नेहा धूपिया संग आनंद-कारज की अनदेखी झलकियां कीं शेयर)

फिलहाल, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.