By Pooja Shripal Last Updated:
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) इन दिनों मदरहुड के हर पल को एंजॉय कर रही हैं। काजल और उनके पति गौतम किचलू ने 19 अप्रैल 2022 को अपने बच्चे नील का स्वागत किया था। पैरेंट्स बनने के बाद गौतम और काजल अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने लाडले की झलकियां साझा करते रहते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, काजल और गौतम ने साल 2020 में शादी की थी। इसके बाद कपल ने साल 2022 में न्यू ईयर के मौके पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। काजल ने 19 अप्रैल 2022 को अपने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम इन्होंने नील किचलू रखा है। डिलीवरी के बाद से ही काजल फिल्मों से दूर हैं और अपने मदरहुड फेज को एंजॉय कर रही हैं।
7 सितंबर 2022 को अभिनेत्री ने अपने छोटे बच्चे को गोद में लिए हुए एक प्यारी सी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। वह अपने बेटे को एक बेबी कैरियर में ले जाती हुई देखी जा सकती हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैमरे के लिए एक मनमोहक मुस्कान के साथ पोज दिया। फोटो में देखा जा सकता है कि काजल ने ब्लू शर्ट के साथ डेनिम जींस पहनी हुई है। नो मेकअप लुक में एक्ट्रेस अपनी नेचुरल ब्यूटी को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''दोगनी परेशानी-दोगना फन।''
(ये भी पढ़ें- KWK 7: ईशान खट्टर ने ब्रेकअप के बाद अनन्या संग रिश्ते पर की बात, बताया- अब कैसा है रिश्ता?)
इससे पहले, काजल अग्रवाल ने 19 अगस्त 2022 को अपने बेटे नील के चार महीने के पूरे होने पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटे संग एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में एक्ट्रेस को अपने बेटे को लाड़-प्यार करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अपने बेटे को गोद में लिया हुआ था। इस तस्वीर में नील का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा था, लेकिन प्यारी मां को अपने बेटे के नन्हे-नन्हे हाथों को किस करते हुए साफ देखा जा सकता है। इस फोटो को शेयर करते हुए काजल ने कैप्शन में लिखा था, ''4 महीने मुबारक हो मेरे जीवन के प्यार।'' इसी के साथ उन्होंने सभी को जन्माष्टमी की भी शुभकामनाएं दी थीं।
(ये भी पढ़ें- कैटरीना के भाई सेबेस्टियन को डेट कर रही हैं इलियाना डिक्रूज, 'KWK 7' में करण जौहर ने की पुष्टि)
काजल अग्रवाल के साथ-साथ एक्ट्रेस के पति गौतम किचलू भी अपने पिता होने की जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं। एक्ट्रेस ने कई बार इस बात को स्वीकार भी किया है कि गौतम एक अच्छे पिता हैं। उन्होंने 'ई-टाइम्स' को दिए एक पुराने इंटरव्यू में अपने पति और बेटे के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि गौतम एक अच्छे पिता हैं और वह अच्छे से बेबी की देखभाल करते हैं। उन्होंने कहा था, “गौतम एक अद्भुत पिता हैं। जब बच्चे की देखभाल करने की बात आती है, तो वह सक्रिय हो जाते हैं।”
(ये भी पढ़ें- रणबीर-आलिया के DNA का हिस्सा है 'ब्रह्मास्त्र', एक्टर बोले- 'शादी में भी हम फिल्म की बात कर रहे थे')
फिलहाल, काजल की बेटे संग ये तस्वीर आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।