विवाद के बीच खेसारी लाल यादव के जन्मदिन पर काजल राघवानी ने फोटो शेयर कर लिखा बर्थडे नोट

भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर व एक्टर खेसारी लाल यादव के ब​र्थडे के मौके पर एक्ट्रेस काजल राघवानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

विवाद के बीच खेसारी लाल यादव के जन्मदिन पर काजल राघवानी ने फोटो शेयर कर लिखा बर्थडे नोट

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आज यानी 15 मार्च 2021 को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके चाहने वाले सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। इस बीच खेसारी के जन्मदिन पर भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) ने भी बर्थडे विश किया। जहां अभी कुछ समय पहले दोनों के बीच जबरदस्त जुबानी जंग देखने को मिली थी। वहीं अब काजल के पोस्ट से ऐसा लग रहा है कि उन्होंने खेसारी लाल से कथित दुश्मनी खत्म करने का मन बना लिया है। आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने बर्थडे पोस्ट में क्या लिखा है।

पहले दोनों के बीच के विवाद की वजह को आपको बता देते हैं। दरअसल, भोजपुरी फ़िल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री काजल राघवानी के साथ, खेसारी का नाम अक़्सर जोड़ा जाता है। दोनों की लिंक-अप की ख़बरें अक्सर सामने आती रहती हैं। इन दोनों ने साथ में दस से ज़्यादा फ़िल्मों औऱ म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। हालांकि, खेसारी से जब भी उनके और काजल के बारे में पूछा गया है, तो वो हमेशा एक ही बात कहते हैं कि मेरे और उनके बीच कुछ नहीं है। लेकिन पिछले दिनों खेसारी लाल यादव ने एक स्टेज पर खुले मंच से काजल राघवानी को लेकर बहुत कुछ बोल दिया था। उन्होंने ​कहा था कि, अब आपको ये जोड़ी पर्दे पर देखने को नहीं मिलेगी। यही नहीं, उन्होंने काजल को धोखेबाज भी कहा था। इसके बाद से ही दोनों के बीच विवाद छिड़ गया था। (ये भी पढ़ें: आम्रपाली नहीं, ये हैं भोजपुरी एक्टर 'निरहुआ' की वाइफ, जानें इनकी लव लाइफ के बारे में)   

खेसारी के इस बयान के सामने आने के बाद एक इंटरव्यू के दौरान काजल राघवानी मे खेसारी पर आरोप लगाया था कि वो उन्हें धोखेबाज और बेवफा कह रहे हैं। इस पर काजल ने कहा था कि खेसारी उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। काजल ने सवाल किया था कि 'मैंने उन्हें क्या धोखा दिया, क्या वह मेरे साथ शादी करते? वह तो शादीशुदा और बाल-बच्चे वाले शख्स हैं'। इसके साथ ही काजल ने यहां तक कह दिया था कि उनके करियर में खेसारी का कोई हाथ नहीं है बल्कि पवन सिंह ने उन्हें आगे बढ़ने में बहुत मदद की है। हालांकि, अब खेसारी लाल यादव के बर्थडे पर काजल के इस पोस्ट से माना जा रहा है कि दोनों के बीच फिर से बात बन जाएगी।

खेसारी लाल यादव के 35वें बर्थडे के मौके पर एक्ट्रेस काजल राघवानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक्टर के संग एक थ्रोबैक फोटो शेयर करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। (ये भी पढ़ें: पवन सिंह की पर्सनल लाइफ: पहली शादी के कुछ ही दिन बाद पत्नी ने कर ली थी आत्महत्या, ऐसी है स्टोरी)  

इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''टैलेंटेड, सपोर्टिव को-स्टार को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान तुम्हें बहुत आशीर्वाद, प्यार, केयर और जो कुछ भी तुम सबसे ज्यादा चाहते हो तुम्हें दे।'' काजल ने अपने पोस्ट में खेसारी के अकाउंट को टैग भी किया है। 

विवाद के बीच काजल द्वारा सोशल मीडिया पर किया गया ये पोस्ट जबरदस्त चर्चा में आ गया है। अब देखना होगा कि काजल राघवानी के इस पोस्ट पर खेसारी लाल यादव अपनी क्या प्रतिक्रिया देते हैं। हालांकि, खेसारी और काजल दोनों के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि दोनों के बीच विवाद जल्द ही खत्म हो जाएगा। तो अब ये तो समय ही बताएगा कि आगे क्या होता है। (ये भी पढ़ें: रवि किशन की लव स्टोरी: 11वीं क्लास में ही एक्टर को हो गया था प्यार, कुछ ऐसी है प्रेम कहानी) 

ध्यान रहे कि, खेसारी जब लगभग 20 वर्ष के थे, तभी उनकी शादी चंदा देवी नाम की एक लड़की से 11 जून 2006 को कर दी गई थी। उनको एक बेटी कृति और एक छोटा बेटा ऋषभ है। वहीं, 30 साल की काजल राघवानी ने अभी तक शादी नहीं की है। 

फिलहाल, खेसारी लाल यादव इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'आशिकी' के शूटिंग में व्यस्त हैं। जानकारी के मुताबिक, यहीं पर उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ सेट पर ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। तो काजल और खेसारी के बीच विवाद खत्म होने को लेकर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.