काजोल ने सासू मां वीणा देवगन को विश किया बर्थडे, प्यारी फोटो शेयर कर लिखा नोट

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने अपनी सासू मां वीणा देवगन के बर्थडे पर एक खास नोट लिखा है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

काजोल ने सासू मां वीणा देवगन को विश किया बर्थडे, प्यारी फोटो शेयर कर लिखा नोट

जहां बड़े पर्दे पर एक्ट्रेसेस अपने किरदारों में जान फूंकने का काम करती हैं। इसी तरह वह असल जिंदगी में अपने रिश्तों को भी बखूबी ​निभाती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) एक फैमिली वुमेन हैं। उनके अपने पति अजय देवगन बच्चों न्यासा व युग और सासू मां वीणा देवगन के साथ बेहद मधुर संबंध हैं। हाल ही में, अपनी सासू मां के बर्थडे उनके लिए एक स्पेशल नोट शेयर कर​ते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।  

kajol and ajay

पहले ये जान लीजिए कि, 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस काजोल ने अभिनेता अजय देवगन से शादी की है। काजोल और अजय की शादी को करीब 23 साल हो चुके हैं। लेकिन इसके बवाजूद भी वह अक्सर परफेक्ट कपल गोल देते नजर आते हैं। यही नहीं, काजोल की अपने ससुरालवालों से भी काफी अच्छी बॉन्डिंग है। वो अक्सर अपनी फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती नजर आती हैं।

kajol

19 फरवरी 2022 को अपनी सासू मां वीणा देवगन के 74वें बर्थडे पर काजोल ने अपने इंस्टा हैंडल से उनके साथ की एक प्यारी फोटो शेयर की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''जब आप किसी पुरुष से शादी करती हैं, तो यूं ही उससे शादी नहीं करती हैं। उनका पूरा परिवार भी आपका होता है। तो यह किसी ऐसे व्यक्ति के लिए खुशी की बात है, जो हमेशा मेरे लिए रहा है और कई दिनों से मैं अपने पति से भी ज्यादा शादीशुदा महसूस करती हूं। इस शानदार महिला को जन्मदिन की बधाई। वीणा देवगन।''

kajol

(ये भी पढ़ें- अनमोल अंबानी होने वाली दुल्हन कृशा शाह संग मेहंदी में डांस करते आए नजर, वीडियो जीत लेगा दिल)

इसके पहले 19 फरवरी 2021 को सासू मां वीणा देवगन के 73वें जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने उनके साथ एक क्यूट सेल्फी शेयर की थी। इस फोटो में दोनों कैमरे के लिए मुस्कुराती हुई नजर आ रही थीं। इस फोटो को शेयर करते हुए काजोल ने लिखा था, “पिछले 22 सालों से मेरी क्राइम और क्रैब खाने वाली पार्टनर को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां, आपकी हंसी कभी कम ना हो… #motherbylaw #mominspirit (sic)।” 

kajol

काजोल की अपनी सासू मां से ही नहीं, बल्कि मां तनुजा से भी काफी गहरी बॉन्डिंग है। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि, जिंदगी में अगर आज वो एक बेटर पर्सन हैं, तो वो सिर्फ बचपन में अपनी मां की सिखाई हुई चीजों की वजह से हैं। काजोल ने बताया था कि, उनकी मां ने उन्हें हर चीज एक एडल्ट की तरह समझाई है। एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि, वो अपनी मां की पेरेंटिंग स्किल से पूरी तरह प्रभावित हैं। एक्ट्रेस को लगता है कि, अगर उन्होंने अपनी मां की तरह एक-चौथाई भी अपने बेटे व बेटी को पाला है, तो वो समझती हैं कि, उन्होंने अपने दोनों बच्चों न्यासा व युग को बड़े ही वंडरफुल तरीके से बड़ा किया होगा।

kajol

(ये भी पढ़ें- अनमोल अंबानी-कृशा शाह की हल्दी-चूड़ा सेरेमनी: बहन नृति संग गपशप करती दिखीं होने वाली दुल्हन)

फ़िलहाल, हम भी वीणा देवगन को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको काजोल द्वारा अपनी सासू मां के लिए लिखा गया नोट कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.