Kajol ने मुंबई में खरीदे करोड़ों के 2 अपार्टमेंट्स, पिछले साल पति अजय संग मिलकर लिया था बंगला

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने मुंबई में दो नए अपार्टमेंट्स खरीदे हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Kajol ने मुंबई में खरीदे करोड़ों के 2 अपार्टमेंट्स, पिछले साल पति अजय संग मिलकर लिया था बंगला

80 से 90 के दशक में 'कुछ कुछ होता है', 'दिलवाले', 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में जग​ह बनाने वाली एक्ट्रेस काजोल (Kajol) अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ में बुलंदियों को छू रही हैं। हाल ही में, उन्होंने मुंबई के जुहू में स्थित 'अनन्या' बिल्डिंग में 10वीं फ्लोर पर दो अपार्टमेंट्स खरीदे हैं। 

ajay devgn kajol

'स्क्वायरफीट इंडिया' के अनुसार, अभिनेत्री ने इमारत की 10वीं मंजिल पर स्थित दो फ्लैट्स खरीदे हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि, दोनों संपत्तियों की कुल लागत 11.95 करोड़ रुपये है। लेनदेन इस साल जनवरी के महीने में हुआ है। कथित तौर पर, दोनों फ्लैट का क्षेत्र लगभग 2000 वर्ग फुट है। यह इमारत उनके वर्तमान बंगले 'शिव शक्ति' के आसपास के क्षेत्र में स्थित है। संपत्तियों के दस्तावेजों पर 'त्रयक्ष प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड' के साथ काजोल देवगन के हस्ताक्षर हुए हैं।

kajol house

(ये भी पढ़ें- अनमोल अंबानी-कृशा शाह की शादी का जश्न शुरू: संगीत के साथ वेडिंग सेलिब्रेशन की हुई शुरुआत)

जानकारी के लिए बता दें कि, साल 2021 में काजोल और अजय देवगन ने जुहू इलाके में आलीशान बंगला खरीदा था, जिसकी कीमत 60 करोड़ थी। अजय और काजोल के इसी बंगले के पास ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र का भी बंगला है।

kajol net worth

वर्क फ्रंट की बात करें तो, काजोल आखिरी बार रेणुका शहाणे द्वारा अभिनीत फिल्म 'त्रिभंगा: टेढ़ी मेढ़ी क्रेजी' में नजर आई थीं। तन्वी आजमी और मिथिला पालकर के साथ काजोल अभिनीत यह फिल्म पिछले साल जनवरी में एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा, अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और नियमित पोस्ट के साथ प्रशंसकों को अपने जीवन के बारे में अपडेट रखना पसंद करती हैं।

kajol

(ये भी पढ़ें- कैटरीना-विक्की अपने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को ऐसे करते हैं मैनेज, सूत्र ने किया खुलासा)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, काजोल और अजय देवगन को अपने पैसे को इनवेस्ट करना अच्छे से पता है। तो हम भी एक्ट्रेस को इसके लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.