काजोल-अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन ने पहना 90 हजार का लहंगा, ट्रेडिशनल लुक में दिखीं खूबसूरत

हाल ही में, एक्ट्रेस काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

काजोल-अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन ने पहना 90 हजार का लहंगा, ट्रेडिशनल लुक में दिखीं खूबसूरत

बॉलीवुड स्टार्स अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) ने भले ही फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा है, लेकिन वह लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। आए दिन न्यासा पैपराजी के कैमरों में कैद हो जाती हैं और इसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। हाल ही में, एक बार फिर न्यासा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। आइए दिखाते हैं। 

Nysa Devgan

दरअसल, बीते दिन न्यासा देवगन ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर-आनंद आहूजा की दिवाली पार्टी में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में स्टाइल स्टेटमेंट बनाया था। पार्टी के लिए स्टार किड ने नूडल-स्ट्रैप्ड चोली और मैचिंग दुपट्टे के साथ प्रिंटेड लहंगा चुना था। अपने लुक को पूरा करते हुए उन्होंने चोकर नेकपीस के साथ मिनिमल मेकअप किया था। आप भी देखिए ये तस्वीरें।

Nysa Devgan

Nysa Devgan

Nysa Devgan

Nysa Devgan

Nysa Devgan

न्यासा का यह शानदार ग्रीन लहंगा उनकी पसंदीदा फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे द्वारा डिजाइन किया गया था। अगर आप भी इस लहंगे को ट्राई करना चाहती हैं, तो पहले इसकी कीमत जरूर जान लें। इस भव्य लहंगे की कीमत 90,000 हजार रुपए है।

Nysa Devgan

Nysa Devgan

कुछ दिन पहले, न्यासा देवगन के एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी एक अनदेखी तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में स्टार किड को एक स्वादिष्ट कप केक का स्वाद लेते देखा जा सकता है। इस तस्वीर में न्यासा सुपर क्यूट लग रही थीं। इस दौरान उन्होंने एक व्हाइट टी-शर्ट पहनी थी, जिसे उन्होंने फॉक्स फर जैकेट के साथ कंप्लीट किया था। 

Nysa Devgan

इससे पहले, न्यासा देवगन की स्विट्जरलैंड से कुछ तस्वीरें सामने आईं थीं, जिनमें वह ग्रीन टॉप में काफी स्टनिंग दिख रही थीं। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

Nysa Devgan

हाल ही में, न्यासा देवगन एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की दिवाली पार्टी में भी शामिल हुई थीं। इवेंट के लिए न्यासा ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का गोल्डन लहंगा चुना था, जिसके चारों तरफ फ्लोरल पैचवर्क का काम हुआ था। अपने आउटफिट के साथ उन्होंने स्टेटमेंट इयररिंग्स और खुले बालों के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। 

Nysa Devgan

खैर, हमें तो न्यासा का ट्रेडिशनल लुक बेहद पसंद आया। आपको न्यासा की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.