क्या न्यासा देवगन बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू? मां काजोल ने अपनी विरासत को बढ़ाने पर दिया जवाब

एक्ट्रेस काजोल अपने शानदार अभिनय कौशल से लाखों दिलों पर राज कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने इस बारे में बात की है कि, क्या वह चाहती हैं कि, उनके बच्चे उनकी विरासत को जारी रखें। आइए बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

क्या न्यासा देवगन बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू? मां काजोल ने अपनी विरासत को बढ़ाने पर दिया जवाब

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल (Kajol) को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह 90 के दशक की प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने साल 1992 में फिल्म 'बेखुदी' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और इसके लिए दर्शकों से बहुत सराहना प्राप्त की थी। अपने 30 साल के करियर में काजोल ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बैक-टू-बैक कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें 'कुछ कुछ होता है', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'बाजीगर', 'फना', 'इश्क' और कई अन्य फिल्में शामिल हैं।

kajol

(ये भी पढ़ें- जान्हवी कपूर एयरपोर्ट पर कैजुएल लुक में आईं नजर, 1.72 लाख रुपए के बैग ने खींचा ध्यान

काजोल ने अभिनेता अजय देवगन से शादी की है और उनके दो बच्चे (बेटी न्यासा देवगन व बेटे युग) हैं। जहां काजोल और अजय बॉलीवुड इंडस्ट्री पर सालों से राज कर रहे हैं, वहीं उनके फैंस उनकी बेटी न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपने माता-पिता के प्रतिभाशाली जीन के साथ यदि वह एक अभिनेत्री के रूप में अपना करियर बनाने का फैसला करती हैं, तो न्यासा निश्चित रूप से धमाल मचाएंगी। हालांकि, स्टार किड ने अभी तक बॉलीवुड में शामिल होने की कोई योजना साझा नहीं की है।

kajol

'बॉलीवुड बबल' के साथ एक साक्षात्कार में काजोल ने अपनी विरासत और अपने बच्चों न्यासा व युग के बारे में बात की है। जब अभिनेत्री से पूछा गया कि, 'क्या वह चाहती हैं कि, उनके बच्चे उनके और अजय की विरासत का आनंद लें', तो काजोल ने कहा, ''जहां तक ​​मेरे बच्चों की बात है, मुझे लगता है कि, वह जो कुछ भी करना चाहते हैं, मैं उनका समर्थन करूंगी। उनको जब तक जो भी करना है, करें, जिसमें वह खुश रहें। मुझे लगता है कि, एक मां के रूप में मेरा सबसे बड़ा काम उनका फिल्म इंडस्ट्री में मार्गदर्शन करना नहीं है, बल्कि जो कुछ भी उन्हें खुश करता है, उसमें उनका मार्गदर्शन करना है। उन्हें समाज का अच्छा सदस्य बनाना है।'' 

nyasa devgan

(ये भी पढ़ें- राखी सावंत को मिली MBA की उपाधि, खुद को डॉक्टर कहने पर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस, यूजर्स ने ली क्लास)

न्यासा पिछले कुछ समय से अपने फैशन चॉइस और अपने दोस्तों के साथ पार्टी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसके अलावा, उनके प्रशंसक स्टार किड के लिए बॉलीवुड में उनकी एंट्री की घोषणा करने का इंतजार कर रहे हैं। इसी साक्षात्कार में जब काजोल से न्यासा के बॉलीवुड में शामिल होने की योजना के बारे में पूछा गया, तो बिंदास मां ने कहा कि, उनकी बेटी बड़ी हो गई है, जो अपना निर्णय खुद ले सकती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि, वह न तो उन्हें यह निर्णय लेने के लिए मजबूर करेंगी और न ही उन्हें उस रास्ते पर खींचेंगी। उनके शब्दों में, ''मुझे लगता है कि, न्यासा खुद के लिए यह निर्णय लेंगी। जैसा मैंने कहा, मैं उन्हें इससे दूर नहीं कर रही हूं, मैं उन्हें अपनी ओर खींच भी नहीं रही हूं, यह कुछ ऐसा है, जो वह अपने लिए करेंगी। वह 18 साल की हैं और बड़ी हो चुकी हैं।''

nyasa

न्यासा देवगन एक बेहद प्राइवेट पर्सन हैं, लेकिन उनके फैंस अक्सर उनके निजी जीवन से कुछ ना कुछ निकाल ही लेते हैं और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो न्यासा देवगन 24 साल के एंटरप्रेन्योर वेदांत महाजन के साथ रिलेशनशिप में हैं। युवा व्यवसायी वर्तमान में लंदन में हैं और कथित जोड़े को विशेष अवसरों व महत्वपूर्ण दिनों में एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखा गया है। एक-दूसरे के साथ पार्टी करने से लेकर डिनर डेट पर बाहर जाने तक, वेदांत और न्यासा की प्यारी तस्वीरें उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री के बारे में बहुत कुछ बताती हैं।

nyasa

(ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह ने रैंप वॉक के बाद छुए मां के पैर, यूजर्स बोले- 'न्यूड फोटो के बाद बने संस्कारी बेटा')

फिलहाल, काजोल की बेटी न्यासा देवगन के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में आपके क्या विचार हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.