काजोल बेटी न्यासा के जन्म के वक्त थीं नर्वस, लाडली को बर्थडे विश करते हुए शेयर की वजह

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और एक्टर अजय देवगन ने अपनी बेटी न्यासा के 18वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट्स।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

काजोल बेटी न्यासा के जन्म के वक्त थीं नर्वस, लाडली को बर्थडे विश करते हुए शेयर की वजह

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन (Nyasa Devgn) मात्र 18 साल की उम्र में ही अपना सोशल मीडिया अकाउंट प्राइवेट रखने के बावजूद चर्चा का विषय बनी रहती हैं। न्यासा की समय-समय पर फैमिली के साथ पब्लिक अपीयरेंस और अजय-काजोल के सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके लिए डेडीकेट किये गए पोस्ट्स के चलते अपने फैंस के दिलों में न्यासा ने अपनी पक्की जगह बना ली है। आज यानी 20 अप्रैल 2021 को न्यासा अपना 18वां जन्मदिन मना रही हैं। इस ख़ास मौके पर दोनों स्टार पेरेंट्स ने अपनी बेटी को ख़ास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

Tanishaa Mukerji and Nysa Devgan

पहले ये जान लीजिए कि, अजय देवगन और काजोल ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद 24 फरवरी 1999 को शादी कर ली थी। कपल की एक बेटी और बेटा है, जिसका नाम न्यासा देवगन और युग देवगन है। न्यासा 18 साल की हैं, जो अपनी पढ़ाई के सिलसिले में सिंगापुर में अपनी मां काजोल के साथ रह रही हैं। (ये भी पढ़ें: काजल अग्रवाल ने शेयर की अपनी शादी की थ्रोबैक फोटो, काफी क्यूट दिख रहा कपल)

अब आपको दिखाते हैं वो पोस्ट्स। दरअसल, न्यासा के 18वें बर्थडे पर अजय देवगन ने अपनी बेटी के साथ स्माइल करते हुए एक तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो में न्यासा ने व्हाइट और ब्लू स्ट्रिप वाला क्रॉप टॉप पहना है और अजय ब्लैक टीशर्ट में नजर आ रहे हैं।

Ajay Devgn and Nysa Devgan

इस तस्वीर को शेयर करते हुए अजय ने ट्वीट किया, “हैप्पी बर्थडे डियरेस्ट न्यासा। ये छोटे ख़ुशी के पल ही ऐसे स्ट्रेसफुल समय में एक ‘ब्रेक’ की तरह काम करते हैं। साथ ही उनके लिए प्रार्थना करता हूं जिन्हें हीलिंग की जरूरत है।” (ये भी पढ़ें: देबिना बनर्जी ने शेयर कीं पति गुरमीत चौधरी के साथ रोमांटिक फोटोज, पत्नी को किस करते नजर आए एक्टर)

वहीं काजोल ने न्यासा को विश करने के लिए एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की है और बताया है कि वो अपनी बेटी के जन्म के दौरान कितनी नर्वस थीं। इस फोटो में काजोल बेबी न्यासा को अपनी गोद में लिए हुए हैं और स्माइल करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में मां-बेटी की जोड़ी काफी क्यूट लग रही है।

Kajol and Nysa Devgan

फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में लिखा, “मैं काफी नर्वस थी जब आपने जन्म लिया था। ये मेरी लाइफ का सबसे बड़ा एग्जाम था और मेरे पास सभी डर और फीलिंग्स थीं जो करीब एक साल तक मैंने महसूस की थीं। इसके बाद आप 10 साल की हुईं और मुझे एहसास हुआ कि मैं सिर्फ कुछ समय के लिए ही आपकी टीचर थी। ज्यादातर समय मैं आपकी स्टूडेंट थी जो चीजों को नए तरीके से करने के तरीके सीखती थी और उन्हें देखती थी। और आज हम यहां हैं और फाइनली मैं ये कह सकती हूं मैं पास हो गयी हूं। आप वो हैं जैसा महिलाओं को होना चाहिए। तो ऊंची उड़ान भरो मेरी डार्लिंग और अपनी चमक को किसी के लिए फीका मत पड़ने देना। मैं हमेशा आपके पीछे हूं। हैप्पी एडल्टहुड। आपके पास टूल्स हैं तो अपनी पॉवर्स अच्छे के लिए यूज करो।” (ये भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने ने शेयर की अपने बचपन की फोटो, माता-पिता व चाचा के साथ आए नजर)

इससे पहले, काजोल की लाडली न्यासा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें न्यासा डांस करती हुई नजर आ रही हैं। ये डांस वीडियो सिंगापुर स्थित उनके स्कूल इवेंट का है, जहां वो बॉलीवुड के सुपरहिट गानों पर परफॉर्म कर रही हैं। इनमें से कुछ सुपरहिट गाने उनकी मां काजोल की फिल्म के हैं, जिसमें फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का गाना 'बोले चूड़ियां', 'माइ नेम इज खान' का गाना 'सजदा' और 'तेरे नैना' शामिल हैं। न्यासा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

पिछले साल ऐसे किया था बर्थडे विश

न्यासा के 17वें जन्मदिन पर अजय देवगन ने सोशल मीडिया अपनी एक सेल्फी शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने लिखा था, "हैप्पी बर्थडे डियर बेटी। तुम्हें आज और हमेशा ढेर सारी खुशियों की शुभकामनाएं। घर में रहिए, सुरक्षित रहिए।" वहीं मम्मी काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर न्यासा के बर्थडे के मौके पर उनके फोटो से बना एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में कई अनदेखी तस्वीरें भी हैं। वीडियो को शेयर करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा था कि- ''लगभग वयस्क। सभी 17 पार्ट मेरे दिल का हिस्सा हैं। दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की को जन्मदिन की शुभकामनाएं!''

फिलहाल, हम भी न्यासा को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको अजय और काजोल द्वारा अपने बेटी के लिए शेयर किया गया पोस्ट कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.