काजोल ने अपने बेटे युग देवगन के 10वें बर्थडे पर ये खास वीडियो शेयर कर दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने अपने बेटे युग देवगन (Yug Devgan) के 10वें जन्मदिन के मौके पर एक खास वीडियो शेयर कर बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

काजोल ने अपने बेटे युग देवगन के 10वें बर्थडे पर ये खास वीडियो शेयर कर दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) के बेटे युग देवगन (Yug Devgan) आज यानी 13 सितंबर 2020 को अपना 10वां जन्मदिन मना रहे हैं। युग इन दिनों अपने पिता के साथ मुंबई में ही हैं, जबकि उनकी मां काजोल (Kajol) बहन न्यासा देवगन (Nysa Devgan) संग सिंगापुर में हैं। इन सबके बीच काजोल ने अपने बेटे को बर्थडे विश किया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

दरअसल, बेटे युग देवगन के दसवें बर्थडे के मौके पर उनकी मम्मी और एक्ट्रेस काजोल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो शेयर कर युग को बर्थडे विश किया है।

काजोल ने बेटे युग का स्वीमिंग पूल में नहाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में काजोल ने बेटे के लिए मैसेज भी लिखा है। काजोल ने लिखा है, "मुझे कुछ नहीं पता मुझे सब कुछ पता है- युग देवगन। मेरे छोटे बुद्ध को 10 वां जन्मदिन मुबारक हो। मिस यू इससे ज्यादा मैं कह सकती हूं।'' इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, और इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए युग देवगन को बर्थडे विश कर रहे हैं।

अजय देवगन ने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए की हैं खास तैयारियां

ध्यान रहे कि, अजय देवगन ने अपने बेटे युग के 10वें जन्मदिन के लिए कुछ खास तैयारियां की हैं, ताकि वो अपने बेटे के इस बर्थडे को खास बना सकें। पिछले दिनों 'मिड डे' की एक रिपोर्ट के अनुसार बताया गया था कि, अजय देवगन बेटे युग के जन्मदिन पर अपने पनवेल वाले फार्महाउस जाने की योजना बनाए हुए हैं। इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि, "अजय 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' समेत कुछ होम-प्रोडक्शंस पर काम करते हुए युग की देखभाल कर रहे हैं, लेकिन वो युग के 10वें जन्मदिन को खास बनाना चाहते हैं। साथ ही काजोल और न्यासा यहां नहीं हैं, इसलिए उन्होंने अपने रिश्तेदारों को निमंत्रण दिया है, जो अगले कुछ दिनों में उनके फार्महाउस पहुंच जाएंगे।" (ये भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर की लव स्टोरी: 6 साल बड़ी अंजलि पर आया था 'क्रिकेट के भगवान' का दिल, ऐसी है प्रेम कहानी)    

Ajay Devgn and Yug Devgan

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से ये भी बताया गया था कि, अजय युग के पसंदीदा केक का ऑर्डर दे चुके हैं और उन्होंने उसके लिए कुछ सरप्राइज भी प्लान किए हैं। काजोल और उनकी बेटी न्यासा सिंगापुर में हैं। ऐसे में मां-बेटी युग के 10 वें जन्मदिन पर यहां नहीं होंगे। सूत्र ने आगे कहा, "ये पहली बार है जब काजोल अपने बेटे युग के जन्मदिन के लिए उसके साथ नहीं होंगी। वो वीडियो-कॉल पर उससे जुड़ेंगी।"

Kajol Devgn and Yug

अजय-काजोल ने पिछले बर्थडे पर ऐसे किया था युग को विश

13 सितंबर 2019 को युग के 9वें जन्मदिन पर काजोल और अजय ने सोशल मीडिया पर बेटे को बधाई देकर उसके दिन को और भी खास बनाने के बारे में सोचा था। इसके लिए अजय ने अपनी और युग की गुरुद्वारे में क्लिक की हुई एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों ही एक-दूसरे की तरफ देख रहे हैं और दोनों के हाथ में गुरुद्वारे का प्रसाद देखा जा सकता है। इसके साथ अजय ने लिखा था, "ये एक खुशी है जिसे आप देखते हैं।'' (ये भी पढ़ें: शिखर धवन की लव स्टोरी: दो बच्चों की मां और 10 साल बड़ी महिला से 'गब्बर' ने लगाया दिल)   

Ajay Devgn and Yug Devgan

दूसरी ओर काजोल ने युग का एक 'डबस्मैश' वीडियो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी, जिसमें उन्हें पलकें झपकाते हुए देखा जा सकता है। 

इसलिए इस जन्मदिन पर काजोल नहीं होंगी साथ

अजय और काजोल की बेटी नीसा सिंगापुर के 'यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ एशिया' में पढ़ती हैं और देश में लॉकडाउन लगने से पहले ही वो अपनी मां काजोल संग मुंबई लौट आईं थी। हालांकि, अनलॉक शुरू होते ही वो मुंबई से वापस सिंगापुर जा चुकी हैं। महामारी की वजह से अपनी बेटी को अकेले ना छोड़ने के कारण काजोल भी कुछ दिनों के लिए बेटी संग सिंगापुर में रह रही हैं और वहां वो अपनी बेटी का खुद ख्याल भी रख रही हैं। ऐसे में इस बार युग के 10वें बर्थडे पर काजोल मुंबई में नही होंगी।

Kajol Devgan and Ajay Devgn

फिलहाल, जहां एक तरफ अजय देवगन बेटे युग के जन्मदिन की तैयारियों में लगे हुए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ काजोल और न्यासा दोनों ही ये पार्टी एंजॉय नहीं कर पाएंगे। हालांकि, वो वीडियो कॉल के जरिए जरूर युग के साथ जुड़ेंगे। तो हम भी युग को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Images Courtesy: Nysa Devgan Fan ClubKajol)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.