कल्कि कोचलिन की बेटी की पहली झलक आई सामने, एक्ट्रेस ने बताया डिलीवरी के वक्त कैसी हो गई थी हालत

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) ने अपनी बेटी की पहली झलक फैंस के बीच शेयर की है, जोकि बेहद प्यारी है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी डिलीवरी के वक्त आई परेशानी के बारे में भी खुलकर बताया है।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

कल्कि कोचलिन की बेटी की पहली झलक आई सामने, एक्ट्रेस ने बताया डिलीवरी के वक्त कैसी हो गई थी हालत

फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा की एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) के घर 8 फरवरी को एक प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की कई खूबसूरत तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की थी। बेटी के जन्म के बाद उन्होंने एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को ये भी बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम सैफो (Sappho) रखा है। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने फैंस को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी थी। इसके साथ ही एक और पोस्ट अब उन्होंने 10 फरवरी को अपनी बेटी से जुड़ा शेयर किया है, जिसमें उन्होंने डिलीवरी के दौरान आई समस्याएं को सुलझाने के लिए डॉक्टर्स का शुक्रियादा किया है। इतना ही नहीं उन्होंने इस पोस्ट के जरिए अपनी बेटी की पहली झलक भी अपने फैंस को दिखाई है। 

अपनी बेटी का नाम एक्ट्रेस ने एक फोटो के जरिए अपने फैंस को बताया था । उन्होंने अपनी बेबी गर्ल के फुटप्रिंट की प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- प्लीज स्वागत कीजिए Sappho का। सैफो 9 महीने एक मोमोज की तरह रैप होकर मेरे यूट्रस में रही है। अब उसे कुछ स्पेस देना चाहिए। आप सभी की शुभकामनाओं और पॉजिटिव एनर्जी के लिए बहुत शुक्रिया। (ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने बातों ही बातों में बताया हाल-ए-दिल, कैसे हुआ था गिन्नी चतरथ से प्यार)

इसके अलावा एक्ट्रेस ने ये भी लिखा था कि उन सभी महिलाओं को रिस्पेक्ट जो बच्चों को जन्म देती हैं फिर चाहे वो नॉर्मल डिलीवरी हो या सी सेक्शन। हमें उन्हें सपोर्ट करना चाहिए और उन्हें क्रेडिट देना चाहिए जो वे डिजर्व करती हैं। इसी के साथ बता दें कि कल्कि ने अपनी बेटी का नाम Sappho रखा है। दरअसल यह ग्रीक भाषा का शब्द है। मिली जानकारी के मुताबिक, Sappho एक महिला थीं जिनका जन्म 7वीं शताब्दी में लेसबोस द्वीप के एक संपन्न परिवार में हुआ था। वह जब बड़ी हुईं तो एक प्रतिभाशाली लेखिका बनीं। लेसबोस में पैदा होने के कारण उन्हें पहली लेस्बियन कवि भी कहा गया। उन्होंने कविता की एक विधा की रचना कि जिसे Sapphic के रूप में आज भी जाना जाता है। 

वहीं, 10 फरवरी को एक्ट्रेस ने तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपने बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग (Guy Hershberg), बेटी सैफो (Sappho) और हॉस्पिटल के स्टाफ के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-  मैं ट्यूलिप वूमेन केयर की पूरी टीम और अपने डॉक्टर्स @docsheetalsabharwal और  @drrvpunjabi की आभारी हूं। जिन्होंने 17 घंटों के बाद भी उम्मीद नहीं छोड़ी, ये तब की बात है जब मैंने ये कह दिया था कि कैसे भी बेबी को बाहर निकाल लो। लेकिन उन्होंने कहा कि इतना लंबा सफर तय करने के बाद हम हिम्मत नहीं हार सकते आप नेचुरल वॉटर बर्थ दे सकती हैं...और एक घंटे बाद सैफो का जन्म हुआ। आप लोग जादूगर हैं। (ये भी पढ़ें: जब पैपराजी पर गुस्सा हुईं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कहा- मत लिया करो ना बच्चों के साथ फोटो)

आपको बताते चलें कि कल्कि कोचलिन बिन ब्याही मां बनी हैं। उन्होंने अभी तक अपने बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग (Guy Hershberg) से शादी नहीं की है। दोनों एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कल्कि काफी उत्साहित थीं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने मां बनने के सफर को अपनी तस्वीरों के जरिए फैंस के बीच खूबसूरती से पेश किया। इतना ही नहीं गाय हर्शबर्ग को डेट करने से पहले कल्कि कोचलिन ने अनुराग कश्यप के साथ शादी की थी। दोनों की शादी ज्यादा देर तक नहीं चल पाई, जिसके चलते उन्होंने  2015 में  तलाक ले लिया था। (ये भी पढ़ें: एकता कपूर ने बेहद अनोखे तरीके से दी बेटे रवि को जन्मदिन की बधाई, देखिए कैसे मनाया इस दिन का जश्न)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

 कुछ भी कहो कल्कि कोचलिन की बेटी बेहद ही प्यारी और क्यूट हैं। वैसे आपको कल्कि कोचलिन औप उनकी बेटी की ये तस्वीरें कैसी लगी हमें कमेंट करके बताइए, साथ ही हमारे लिए कोई भी सलाह है तो जरुर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.