कलौंजी के फायदे: गंजेपन से लेकर बालों से संबंधित किसी भी परेशानियों को इस तरह कर सकते हैं दूर

इस आर्टिकल में हम आपको झड़ते बालों की समस्या व गंजेपन से छुटकारा दिलाने में कलौंजी कैसे रामबाण की तरह काम करता है। इस बारे में बताने रहे हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

कलौंजी के फायदे: गंजेपन से लेकर बालों से संबंधित किसी भी परेशानियों को इस तरह कर सकते हैं दूर

ह्यूमन बॉडी एक मशीन की तरह होती है, अगर सही खानपान नहीं दिया गया, तो इसे बिगड़ने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है। वर्तमान समय में लोग गलत खानपान का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी वजह से लोगों को कई प्रॉब्लम्स आती हैं, जिसमें से एक हेयर प्रॉब्लम भी होती है। बालों की समस्याओं से निपटने के लिए कॉस्मेटिक ऑयल-शैंपू से लेकर मेडिसिन खाने तक लोग कई सारे उपाय करते हैं, लेकिन इन सब चीजों से लंबे समय तक लोगों को हेयर प्रॉब्ल्म्स से छुटकारा नहीं मिल पाता है। हालांकि, फिक्र करने की जरूरत नहीं है। आपके किचन में मौजूद कलौंजी (Black Cumin), जो खाने में भले ही कड़वा हो, लेकिन आपके बालों की परेशानियों के लिए रामबाण इलाज है। आज हम अपने इस आर्टिकल में बताएंगे कि किस तरह आप कलौंजी से झड़ते बालों और गंजेपन जैसी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

1. कलौंजी का तेल लगाएं

लाभकारी गुणों और तत्वों से भरपूर कलौंजी बालों के ग्रोथ के लिए काफी फायदेमंद होता है और कलौंजी न केवल बालों को लंबे करता है, बल्कि ये बालों को अंदर से मजबूत भी करता है। कलौंजी का तेल आपको बालों को मॉइस्चराइज करता है, जिससे आपके बालों को सूखापन कम होता है और आपके खुशनुमा बाल अपने ग्रोथ के लिए तैयार हो जाते हैं। इससे बालों का झड़ना भी कम होता है। (ये भी पढ़ें- दही से बालों का इलाज: इन पांच तरीकों से घर पर बनाएं हेयर मास्क और पाएं हर समस्याओं से छुटकारा)

कैसे करें इस्तेमाल?

सबसे पहले कलौंजी का तेल लें और अपने हाथों पर रगड़कर उससे अपने बालों में मसाज करें। कम से कम 15 मिनट तक आपको अपने सिर पर मसाज करनी है। इसके बाद इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर बालों को अच्छी तरह धो लें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने पर आपको चमत्कारी प्रभाव देखने को मिलेगा।

2. एप्पल साइडर विनेगर और कलौंजी का तेल

सभी जानते हैं कि एप्पल साइडर विनेगर (सेब का सिरका) बालों के लिए कितना फायदेमंद होता है और अगर इसमें कलौंजी का तेल मिला दिया जाए, तो इसका असर डबल हो जाता है। विनेगर में कलौंजी का तेल मिलाकर बालों में लगाने से ये काफी फायदेमंद साबित होता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

कलौंजी को तब तक उबालें, जब तक उसका कलर निखर कर नहीं आता है। इसके बाद इसे अच्छे से ठंडा होने दें। कलौंजी के पानी में एप्पल विनेगर मिलाएं और इसे अपने बालों में लगाएं। कुछ घंटों बाद या फिर अगले दिन शैंपू कर लें। नियमित रूप से इसका महीने में एक या फिर दो बार इस्तेमाल करें।

3. ऑलिव और कलौंजी का तेल

ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल) बालों के लिए काफी लाभकारी होता है। ऑलिव ऑयल को अगर कलौंजी के तेल में मिलाकर लगाया जाए, तो रामबाण तरीके से काम करता है और बालों का झड़ना रोकता है। (ये भी पढ़ें- इन 8 घरेलू नुस्खों से बालों की समस्याओं से पाएं छुटकारा, आपकी रसोई में मिल जाएगी हर सामग्री)

कैसे करें इस्तेमाल?

एक कटोरे में ऑलिव व कलौंजी का तेल मिलाएं और उसे प्रभावित जगह पर रगड़ें। लगातार इसका इस्तेमाल करने से आपके बाल अंदर से मजबूत बनेंगे और झड़ना कम होगा।

4. मेहंदी और कलौंजी का पेस्ट

अक्सर लोग अपने बालों में मेहंदी का पेस्ट लगाते हैं, लेकिन अगर इसमें आप कलौंजी का पेस्ट मिला दें, तो इसका मिश्रण आपके बालों की मजबूती के लिए काफी असरदार होता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

मेहंदी और कलौंजी का पेस्ट मिलाएं। इस पेस्ट को हेयर मास्क की तरह इस्तेमाल करें। इसके बाद इसे आधे घंटे तक छोड़ दें और सिर्फ पानी से बालों को अच्छी तरह धो लें। इसे हफ्ते में दो बार लगाएं।

5. नारियल और कलौंजी का तेल

इसमें कोई शक नहीं है कि नारियल का तेल बालों के लिए बहुत लाभकारी होता है। ऐसे में अगर इसमें कलौंजी का तेल मिला दिया जाए, तो ये सोने पे सुहागा हो जाएगा।

कैसे करें इस्तेमाल?

एक बड़ा चम्मच कलौंजी का तेल और नारियल का तेल लें। अगर आप चाहें, तो इसमें शहद भी मिला सकते हैं। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाने के बाद इसे सिर पर अच्छे से लगाएं। पूरे बालों में इसे सही से लगाने के बाद इस मिश्रण को अपने बालों पर 20 मिनट तक छोड़ दें। इसे हफ्ते में कम से कम एक बार इस्तेमाल करें। गंजेपन के अलावा ये आपके बालों को रिच बनाता है।

6. नींबू जूस और कलौंजी

नींबू और कलौंजी आपके बालों के लिए काफी लाभदायक होता है। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने सिर पर नींबू के जूस को अपने बालों पर रगड़ना है और फिर धो लेना है। इसके बाद आपको अपने बालों में कलौंजी का तेल लगाना है। इससे आपको झड़ते बालों की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। ये ना केवल बालों के झड़ने को रोकता है, बल्कि आपके बालों में ग्रोथ भी लाता है। (ये भी पढ़ें- कोयले से ठीक करें स्किन और हेयर से जुड़ी हर प्रॉब्लम, जानें कैसे करता है ये काम)

कैसे करें इस्तेमाल?

नींबू के रस को बालों के अंदर स्पॉट में लगाएं। 15 मिनट तक इसे रखने के बाद शैंपू से धो लें। जब बाल सूख जाए, तो उसमें कलौंजी का तेल लगा लें।

तो कलौंजी का इस्तेमाल करके आप गंजेपन और बालों के झड़ने जैसी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। यही नहीं, ये आपके बालों में अच्छी ग्रोथ भी लाएगा। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.