सामने आईं काम्या पंजाबी और शलभ दांग के दिल्ली वेडिंग रिसेप्शन की अनदेखी फोटोज, यहां देखिए पहली झलक

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी (Kamya Panjabi) अब शलभ दांग (Shalabh Dang) संग अपनी जिंदगी के नए सफर पर निकल चुकी हैं। ऐसे में अब उनकी दिल्ली में आयोजित हुई वेडिंग रिसेप्शन से कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं। यहां देखिए वो शानदार तस्वीरें।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

सामने आईं काम्या पंजाबी और शलभ दांग के दिल्ली वेडिंग रिसेप्शन की अनदेखी फोटोज, यहां देखिए पहली झलक

टीवी सीरियल शक्ति- अस्तित्व के एहसास की फेम काम्या पंजाबी (Kamya Panjabi) और शलभ दांग (Shalabh Dang) अब हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो चुके हैं। जी हां, काम्या ने 10 फरवरी 2020 को दिल्ली के हेल्थकेयर इंडस्ट्री बिज़नेसमैन शलभ दांग के साथ शादी रचाई थी। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियोज जबरदस्त तरीके से वायरल हुई थीं। दोबारा काम्या को दुल्हन के रूप में देखकर उनके फैंस काफी खुश हो गए थे। ऐसी स्थिति में उनकी शादी से लेकर मुंबई में हुए वेडिंग रिसेप्शन तक की तस्वीरों और वीडियोज ने सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचाया था। काम्या अपनी शादी और रिसेप्शन में काफी सुंदर लग रही थीं।

उन्होंने शादी के लिए लाल-नारंगी रंग का जोड़ा और हैवी ज्वैलरी पहनी थी। इस लिबास में काम्या हूबहू पंजाबी दुल्हन की तरह लग रही थीं। वहीं, उनके दूल्हे राजा शलभ दांग भी गोल्डन कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं, मुंबई में 11 फरवरी को आयोजित हुए ग्रैंड रिसेप्शन के लिए काम्या ने डार्क ग्रीन और गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। इसके साथ काम्या ने हैवी ज्वैलरी के साथ न्यूड मेकअप अपनाया था। यही नहीं, काम्या रिसेप्शन में हाथों में चूड़ा तो मांग में सिंदूर लगाए नजर आई थीं, जबकि अपने बालों को उन्होंने खुला छोड़ रखा था। दूसरी ओर काम्या के हसबैंड शलभ ब्लैक कलर के इंडो-वेस्टर्न ऑउटफिट में नजर आए थे। (ये भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान संग वक्त बिताते दिखे तैमूर अली खान, सामने आई ये प्यारी तस्वीर)

वैसे अब एक बार फिर काम्या पंजाबी और शलभ दांग दिल्ली में आयोजित किए गए वेडिंग रिसेप्शन में भी चार चांद लगाते हुए नजर आए। काम्या ने दिल्ली रिसेप्शन के लिए पिंक कलर की साड़ी पहनी थी। उन्होंने सिंपल साड़ी के साथ ब्रोकेड ब्लाउज कैरी किया था। इस लुक के साथ उन्होंने अपनी ज्वैलरी और मेकअप काफी हल्का रखा था, जबकि शलभ ने ब्लैक कलर का सूट पहना था। शलभ और काम्या के रिसेप्शन में कई सेलेब्रिटीज ने भी शिरकत की थी। सबसे पहले तो आप देखिए शलभ और काम्या के दिल्ली वेडिंग रिसेप्शन की कुछ अनदेखी तस्वीरें। (ये भी पढ़ें: नेहा कक्कड़ संग अपने ब्रेकअप को लेकर हिमांश कोहली ने किया बड़ा खुलासा, बताया किसने खत्म किया रिश्ता)

आपको बता दें कि ये काम्या और शलभ दोनों की दूसरी शादी है। काम्या ने शलभ से पहले बंटी नेगी से साल 2003 में शादी रचाई थी। हालांकि, 10 साल बाद यानि की 2013 में दोनों का तलाक हो गया था। काम्या को पहली शादी से एक प्यारी सी बेटी भी है, जिसका नाम आरा है। वैसे काम्या और शलभ की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। दोनों करीब एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। संजोग की बात तो कुछ ऐसी है जनाब कि बीते साल फरवरी के महीने में ही दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थाम दो अनजान लोगों से एक हमराही बने थे। वहीं अब 10 फरवरी 2020 को दोनों ने हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे को कबूल लिया। (ये भी पढ़ें: मम्मी करीना कपूर खान संग नवाबी अंदाज में नजर आए तैमूर अली खान, वायरल हुई तस्वीर)

फिलहाल, अब काम्या और शलभ एकसाथ काफी खुश हैं। वहीं, फैंस भी उन्हें एकसाथ देखकर फूले नहीं समां पा रहे हैं। वैसे आपको काम्या पंजाबी और शलभ दांग की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट- द ग्लैम वेडिंग)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.