By Tripti Sharma Last Updated:
हिंदू रीति-रिवाज से होने वाली शादियों में मुख्य रूप से हल्दी की रस्म होती है। दरअसल, हल्दी की रस्म को शादी के लिए शुभ माना जाता है या यूं कहें कि हल्दी की रस्म के बिना शादी पूरी नहीं मानी जाती है। हल्दी-चंदन, बेसन और कुछ सुगंधित तेलों को मिलाकर बनाया जाने वाला ये उबटन हर लड़की और लड़के को शादी से पहले लगाया जाता है। आज कुछ इसी कड़ी में टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी (Kamya Panjabi) को भी अपने होने वाले दूल्हे राजा शलभ दांग (Shalabh Dang) के नाम की हल्दी लग चुकी है। जी हां, आने वाली 10 फरवरी यानि कि कल शादी के बंधन में बंधने जा रही काम्या पंजाबी के घर आज प्री वेडिंग सेरमनी का आगाज हो चुका है जिसमें होने वाली दुल्हिनयां को उनके दूल्हे राजा के नाम का रंग चढ़ाया जा रहा है।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। जिसकी तैयारियां इस समय जोरों पर है। वहीं बीते दिन एक्ट्रेस की सगाई की रस्म अदा की गई। जी हां, शादी के कार्ड के बाद काम्या पंजाबी ने खुद अपनी सगाई की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। इस दौरान काम्या की 10 साल की बेटी भी उनके साथ वहां मौजूद रही। तस्वीरों को शेयर करते हुए काम्या ने कैप्शन में लिखा #shubhmangalkasha सेलिब्रेशन की शुरुआत होती है। जय माता दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरों में दोनों ही काफी खुश नजर आ रहे हैं। इंगेजमेंट के दौरान काम्या ने जहां पीले रंग का गरारा पहना हुआ था। वहीं उनके मंगेतर शलभ ब्लू एंड व्हाइट कुर्ते में नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं शेयर की गई तस्वीरों में एक तस्वीर ऐसी है जिसमें शलभ-काम्या को घुटनों पर बैठकर इंगेजमेंट रिंग लिए प्रोपोज कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: काम्या पंजाबी ने बॉयफ्रेंड शलभ दांग संग गुरूद्वारे में की सगाई, शुरू हुईं शादी की रस्में)
सगाई की अंगूठी भी बदल गई तो अब मौका था जनाब अभिनेत्री की हल्दी की रस्म का। इसी फेहरिस्त में अब काम्या पंजाबी की हल्दी से जुड़ी कुछ तस्वीरें इस वक्त इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। वायरल हो रही तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। काम्या पंजाबी की ब्राइड टीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हल्दी सेरेमनी से जुड़ी कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में काम्या ने पीले रंग का सलवार सूट पहन रखा है। इतना ही नहीं काम्या इस दौरान बेहद ही प्यारी और नजर आ रही है। काम्या अपनी जिंदगी में आए इस पल को कितना एंजॉय कर रही हैं इस बात का पता उनके चेहरे पर आई मुस्कान से आसानी से लगाया जा सकता है। सबसे पहले तो आप ये तस्वीरें देखिए।
सगाई और हल्दी की तस्वीरों से ठीक पहले काम्या पंजाबी ने अपनी शादी के कार्ड का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'गणपति बप्पा मोरया’। साथ ही उन्होंने हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए लिखा #ShubhMangalKaSha। इसके अलावा काम्या ने बॉयफ्रेंड शलभ दांग को भी टैग किया था। आपको बताते चलें कि शलभ दांग एक दिल्ली बेस्ड हेल्थकेयर इंडस्ट्री बिज़नेस मैन हैं। शलभ दांग ने कुछ महीनों पहले ही काम्या पंजाबी को शादी के लिए प्रपोज किया था। वहीं काम्या ने देरी न करते हुए अपना हाल-ए-दिल का सभी के सामने खुलकर इजहार कर दिया। हाल ही में जब काम्या पंजाबी से उनकी शादी की खबरों के बारे में पूछा गया था तो एक्ट्रेस ने भी हामी भरते हुए खुशी से इस बात का जवाब दिया। सबसे पहले तो आप दोनों की शादी के कार्ड की एक खूबसूरत झलक देखिए। (ये भी पढ़ें: टेलीविज़न इंडस्ट्री की इन 10 मशहूर अभिनेत्रियों ने अपनी शादी में ढहाया कहर, यहां देखिए पूरी लिस्ट)
वहीं बीते दिनों पहले एक्ट्रेस ने अपने घर में माता की चौकी का आयोजन किया था। जिससे जुड़ी एक तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस दौरान एक्ट्रेस पिंक और ऑरेंज कलर के बॉर्डर वाली साड़ी पहने हुए नजर आईं थी। इस तस्वीर में एक्ट्रेस बेहद प्यारी और अच्छी लग रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- और शुभ मंगल कश के जश्न की शुरुआत हो चुकी है। फैंस काम्या की इस तस्वीर को बेहद पंसद करते हुए नजर आए थे। इतना सब कुछ हो ही रहा था कि एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी एंजॉय करती हुई नजर आईं। इस दौरान काम्या पंजाबी का बिल्कुल अलग ही अंदाज लोगों को देखने को मिला। एक्ट्रेस काम्या पंजाबी अपनी गर्ल गैंग के साथ बैचलर पार्टी को खूब एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। इन सभी तस्वीरों में काम्या बेहद ही खुश और उत्साहित नजर आ रही हैं। काम्या अपनी बैचलर पार्टी में ब्लैक टॉप के साथ रेड स्कर्ट पहने हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए नथनी भी पहनी हुई थी। (ये भी पढ़ें: मोहिना कुमारी ने बेहद प्यारे तरीके से की सास-ससुर की एनिवर्सरी सेलिब्रेट, यहां देखिए तस्वीरें)
आपको बताते चलें कि एक्ट्रेस काम्या पंजाबी की ये दूसरी शादी है। उन्होंने साल 2013 में पहले पति बंटी नेगी से तलाक लिया था। उनकी शादी साल 2003 में हुई थी। दोनों को एक प्यारी सी बेटी भी है। वैसे उनके फैंस के साथ-साथ हम भी काम्या को उनकी जिंदगी की नई शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। वैसे आपको काम्या पंजाबी की हल्दी से जुड़ी ये तस्वीरें कैसी लगी हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरुर दें।