काम्या पंजाबी ने करवा चौथ पर दिखाई अपने जयमाला मोमेंट की झलक, शेयर किया शादी का अनदेखा वीडियो

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने करवा चौथ के मौके पर अपनी शादी का एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। साथ ही अपना करवा चौथ लुक भी दिखाया है। आइए देखते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

काम्या पंजाबी ने करवा चौथ पर दिखाई अपने जयमाला मोमेंट की झलक, शेयर किया शादी का अनदेखा वीडियो

बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक, सभी स्टार पत्नियों ने अपने पति के लिए आज यानी 24 अक्टूबर 2021 को करवा चौथ का व्रत रखा है। टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) भी अपने पति शलभ दांग (Shalabh Dang) के लिए करवा चौथ सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी शादी का एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

Kamya Punjabi And Shalabh Dang

पहले ये जान लीजिए कि, काम्या पंजाबी ने अपनी जिंदगी में दो शादियां की हैं। पहली शादी उन्होंने बिजनेसमैन बंटी नेगी के साथ साल 2003 में की थी। हालांकि, शादी के 10 साल बाद उन्होंने तलाक ले लिया था। बंटी से काम्या को एक बेटी है, जिसका नाम आरा है। वहीं, साल 2020 में काम्या पंजाबी ने पेशे से डॉक्टर शलभ दांग के साथ दूसरी शादी की थी। शलभ का एक बेटा भी है, जिसका नाम ईशान है। काम्या, ईशान से अपनी बेटी आरा की तरह ही प्यार करती हैं।

(ये भी पढ़ें- काम्या पंजाबी की बायोग्राफी: करण पटेल संग अफेयर से लेकर शलभ दांग से शादी तक, ऐसी है एक्ट्रेस की लाइफ)

Kamya Punjabi And Shalabh Dang

अब आपको काम्या द्वारा शेयर किया गया पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, काम्या पंजाबी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी का अनदेखा वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो उनके जयमाल मोमेंट का है, जो वाकई काफी खूबसूरत है। इसे शेयर करते हुए काम्या ने अपने पति शलभ को करवा चौथ विश किया है।

इसके अलावा, काम्या पंजाबी ने अपने करवा चौथ लुक की झलक भी दिखाई है। उन्होंने एक वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। इसमें वो अपने हाथ में करवा चौथ की पूजा की सामग्री लिए हुए नजर आ रही हैं। पिंक कलर के लहंगा-चोली सेट और गोल्ड ज्वेलरी में वो वाकई काफी गॉर्जियस दिख रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, “करवा चौथ के लिए पूरी तरह से तैयार।”

(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत करवा चौथ के लिए पहुंचीं सोनम कपूर के घर, पिंक शरारा में ढा रहीं कहर)

काम्या ने अपने इंस्टा पर एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो करवा चौथ की रस्म पूरी करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके साथ कई और महिलाएं भी मौजूद हैं, जिनके साथ एक्ट्रेस पूजा की थाल बदलती दिखाई दे रही हैं।

इससे पहले, काम्या पंजाबी ने 23 अक्टूबर 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति शलभ दांग के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। इस दौरान वो अपने हाथ में करवा चौथ के लिए पति के नाम की मेहंदी लगाए हुए थीं। वहीं, उनके पति शलभ ने अपनी लेडीलव को पीछे से हग किया था। कपल की ये फोटो काफी रोमांटिक और क्यूट है। इसे शेयर करते हुए काम्या ने कैप्शन में लिखा था, “जब पति मुझे खिलाने और लाड़-प्यार करने के लिए घर आते हैं, तो चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है।”

Kamya Punjabi With Husband Shalabh

(ये भी पढे़ं- यामी गौतम 3 लाख का मंगलसूत्र अपने पहले करवा चौथ पर फ्लॉन्ट करती आईं नजर)

फिलहाल, काम्या पंजाबी करवा चौथ के लिए कितनी एक्साइटेड हैं, ये तो उनके पोस्ट्स से साफ जाहिर हो रहा है। तो आपको उनका करवा चौथ लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- काम्या)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.