कंगना रनौत ने खरीदी 5 करोड़ रुपए की मर्सिडीज मेबैक एस680 कार, फैमिली संग किया स्वागत

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में, एक लग्जीरियस कार खरीदी है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

कंगना रनौत ने खरीदी 5 करोड़ रुपए की मर्सिडीज मेबैक एस680 कार, फैमिली संग किया स्वागत

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने शानदार लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। अपनी एक्टिंग से लेकर जबरदस्त लुक्स तक कंगना हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस की फिल्म 'धाकड़' रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बीच कंगना ने खुद को एक नई कार गिफ्ट की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

kangna

(ये भी पढ़ें- कनिका कपूर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें: होने वाले पति संग लिप-लॉक करती आईं नजर)

पहले तो ये जान लीजिए कि, कंगना ने बहुत सारे पुरस्कार जीते हैं। हालांकि, सबसे खास 'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार' है, जिसे उन्होंने चार बार जीता है। इससे पहले, उन्होंने अपनी फिल्म 'फैशन' (2010), 'क्वीन' (2015) और 'तनु वेड्स मनु' (2016) के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता था। पिछले साल, उन्होंने 'मणिकर्णिका' और 'पंगा' फिल्मों में अपने प्रदर्शन के लिए चौथा 'रजत कमल' जीता था।

kangana

(ये भी पढ़ें- पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की वेडिंग डेट आई सामने, जानें शादी से जुड़ी हर डीटेल के बारे में)

19 मई 2022 को कंगना ने एक लग्जरी कार 'Mercedes Maybach S680' खरीदी। वह इसे खरीदने वाली पहली भारतीय बनीं। इस शानदार कार की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए है। कंगना के साथ उनके माता-पिता और बहन रंगोली चंदेल व उनका बेटा फिल्म 'धाकड़' की स्क्रीनिंग से ठीक पहले कार की डिलीवरी लेने पहुंचे। यहां देखें इसकी झलकियां।

हमें एक वीडियो भी मिला, जिसमें कंगना की मां ने अपनी बेटी की नई सवारी के लिए पूजा की। यह दिल को छू लेने वाला पल था, जो कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। उन्हें कार पर तिलक लगाते और फूल बरसाते हुए भी देखा गया। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि, मर्सिडीज मेबैक एस 680 भारत में 2023 तक बेचा जाएगा।

(ये भी पढ़ें- साउथ स्टार आधि पिनिसेट्टी-निक्की गलरानी ने की शादी, देखें वेडिंग और रिसेप्शन की तस्वीरें)

खैर, कंगना निश्चित रूप से एक सुपरस्टार हैं और हमें उनकी नई कार बहुत पसंद आई। तो आपको ये कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.