कंगना रनौत ने नाम लिए बिना कैटरीना-विक्की की एज गैप पर किया कमेंट! कही ये बात

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने स्टार कपल कैटरीना और विक्की की शादी को लेकर अपने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

कंगना रनौत ने नाम लिए बिना कैटरीना-विक्की की एज गैप पर किया कमेंट! कही ये बात

एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने विवादित बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री अलग-अलग मामलों पर अपनी राय रखती हैं। कई बार अपने बयानों के चलते कंगना को भारी नुकसान का सामना भी करना पड़ा है। लेकिन बावजूद इसके, अभिनेत्री अपनी बात खुलकर रखने से कभी नहीं कतराती हैं।

(ये भी पढ़ें: विक्की-कैटरीना की संगीत सेरेमनी हुई संपन्न, सामने आए वीडियो में दिखा खूबसूरत नजारा)

कंगना रनौत बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बारे में भी काफी कुछ कहती नजर आती हैं। कोरोना काल में कंगना के कई वीडियोज वायरल हुए थे, जिनमें अभिनेत्री ने अलग-अलग मुद्दों पर बात किया था। यहां तक कि, इन बयानों के चलते ही एक बार कंगना के मुंबई में स्थित ऑफिस को तोड़ दिया गया था। लेकिन अभिनेत्री ने अपना हौसला नहीं टूटने दिया।

हाल ही में, कंगना रनौत ने स्टार कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को लेकर कुछ बात कही है। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अमीर और सफल अभिनेत्रियों की युवा पुरुषों से शादी करने पर सराहना की है। विक्की कौशल के साथ कैटरीना कैफ की शादी से ठीक एक दिन पहले कंगना का यह बयान सामने आया है।

(ये भी पढ़ें: कैटरीना कैफ-विक्की कौशल हनीमून के लिए जाएंगे मालदीव! रिपोर्ट में हुआ खुलासा)

कंगना ने लिखा, "बड़े होने के दौरान हमने सफल और अमीर पुरुषों की कम उम्र महिलाओं से शादी करने की कई कहानियां सुनीं। एक महिला या लड़की को अपने पति से ज्यादा सक्सेसफुल होने को स्वीकार नहीं किया जाता था। कम उम्र के लड़के से शादी करने की बात तो छोड़ो, एक उम्र के बाद शादी कर पाना भी मुश्किल हो जाता था। लेकिन यह देखकर अच्छा लग रहा है कि अब इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की अमीर और सक्सेसफुल महिलाएं जेंडर से जुड़ी सोच को बदल रही हैं और रूढ़िवादी सोच को तोड़ रही हैं।"

जैसा कि आप जानते होंगे कि, कैटरीना और विक्की की शादी 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान में होने वाली है और उनका प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 7 दिसंबर 2021 से शुरू हो चुका है। दोनों कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। कैटरीना और विक्की की उम्र में 5 साल का फासला है। कैटरीना 38 साल की हैं और विक्की 33 साल के हैं। प्रोफेशनल लाइफ में भी कैटरीना, विक्की से अधिक वर्षों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हैं। तो, इन सबके बीच कंगना का ये नोट कैटरीना और विक्की की तरफ ही इशारा कर रहा है।

फिलहाल, हमें कंगना का हर मुद्दे पर अपनी बात खुलकर रखना काफी पसंद आता है। तो, एक्ट्रेस के विचारों के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.