कंगना रनौत के भांजे पृथ्वी ने पापा अजय को विश किया बर्थडे, मां रंगोली ने शेयर की तस्वीर

एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल के पति अजय चंदेल आज यानी 3 फरवरी 2021 को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर अजय को उनके बेटे पृथ्वी ने भी खास अंदाज में विश किया है।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

कंगना रनौत के भांजे पृथ्वी ने पापा अजय को विश किया बर्थडे, मां रंगोली ने शेयर की तस्वीर

माता-पिता के लिए अपने बच्चे का बर्थडे काफी ज्यादा खास होता है, इसी तरह बच्चों के लिए अपने माता-पिता का जन्मदिन काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इस दिन हर कोई अपने पैरेंट्स को स्पेशल फील करवाने के लिए कुछ-न-कुछ खास करता है, जिसे देख पैरेंट्स भी काफी ज्यादा खुश होते हैं। आज यानी 3 फरवरी 2021 को बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की (Kangana Ranaut) बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) के पति अजय चंदेल (Ajay Chandel) अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर अजय के प्यारे बेटे पृथ्वी ने अपने पापा को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

इससे पहले, आप ये जान लीजिए कि रंगोली चंदेल ने साल 2011 में दिल्ली के बिजनेसमैन अजय चंदेल से शादी रचाई थी। शादी के बाद रंगोली ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसे कपल ने पृथ्वी राज चंदेल नाम दिया है। पृथ्वी के आने से रंगोली और अजय की दुनिया पूरी तरह बदल गई। इतना ही नहीं, पृथ्वी पर सिर्फ उनके पैरेंट्स ही नहीं बल्कि, मौसी कंगना रनौत भी जान लुटाती हैं। कंगना रनौत अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी और पृथ्वी की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसमें मौसी और भांजे की प्यारी बॉन्डिंग साफ झलकती है। (ये भी पढ़ें: पहले से शादीशुदा हैं राखी सावंत के पति रितेश, एक्ट्रेस ने शो में बताया- ‘उनका एक बच्चा भी है’)

 

अब आपको बताते हैं कि पृथ्वी ने अपने पिता अजय चंदेल को कैसे बर्थडे विश किया है। दरअसल, रंगोली चंदेल ने 3 फरवरी 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। ये रंगोली की एक फैमिली फोटो है, जो उनके भाई अक्षत के शादी के समय की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि रंगोली और अजय ने अपने क्यूट बेटे पृथ्वी को गोद में लिया हुआ है। इस दौरान रंगोली अपने बेटे के चेहरे से अपना चेहरा लगाकर हंस रही हैं, तो वहीं अजय कैमरे की ओर देख रहे हैं। इस तस्वीर में पृथ्वी ने अपने पापा अजय की तरह सिर पर पिंक कलर की पगड़ी पहन रखी है, जिसमें वो काफी ज्यादा क्यूट लग रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रंगोली ने कैप्शन में लिखा है, ‘पृथ्वी की तरफ से पापा को जन्मदिन की शुभकामनाएं।’ रंगोली की क्यूट फैमिली की इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। (ये भी पढ़ें: माथियास बो के साथ नाइट आउट पर गईं तापसी पन्नू, बॉयफ्रेंड ने शेयर की पार्टी की खूबसूरत झलक

रंगोली ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें और शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पति अजय के साथ काफी क्लोज नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के जरिए रंगोली ने अपने लविंग हसबैंड अजय को बर्थडे विश किया है। पहली तस्वीर में अजय शादी में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके आस-पास और भी कई लोग मौजूद हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में रंगोली अपने पति के साथ एक झूले पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान रंगोली और अजय दोनों हंस रहे हैं। इस दौरान रंगोली अपने पति अजय की ओर पीठ करके बैठी हैं। दोनों की ये तस्वीर काफी ज्यादा प्यारी है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रंगोली ने कैप्शन में लिखा है, ‘मेरे सबसे प्यारे पति को जन्मदिन की शुभकामनाएं, आप हमेशा सबसे अधिक सहायक व्यक्ति रहे हैं। मुझे दुनिया की सारी खुशियां देने के लिए शुक्रिया। आपके लिए भी यही कामना करती हूं!!! आई लव यू मेरे प्यारे अजय चंदेल। आने वाला साल शानदार हो। जन्मदिन एक बार फिर मुबारक हो।’ (ये भी पढ़ें: शाहिद कपूर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गलत कैप्शन, तो पत्नी मीरा ने ऐसे किया करेक्ट)

कंगना रनौत अपने भांजे पृथ्वी चंदेल के काफी ज्यादा क्लोज हैं। वह अक्सर अपने भांजे संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस की बहन रंगोली ने 1 जनवरी 2021 यानी नए साल के मौके पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें कंगना अपने भांजे के साथ मजेदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना अपने भांजे पृथ्वी और उनके दोस्तों के साथ अपनी फिल्म के गाने 'सडी गली' पर जमकर डांस कर रही हैं।

फिलहाल, हम भी अजय चंदेल को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको रंगोली चंदेल द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।  

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.