कंगना रनौत के घर आई दुल्हन तो एक्ट्रेस ने स्वागत में की पैसे की डिमांड, ​देखें प्यारा वीडियो

एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के घर दुल्हन का आगमन हुआ है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इस खूबसूरत पल का वीडियो साझा किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

कंगना रनौत के घर आई दुल्हन तो एक्ट्रेस ने स्वागत में की पैसे की डिमांड, ​देखें प्यारा वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का पूरा परिवार इन दिनों शादियों के जश्न में डूबा हुआ है। एक्ट्रेस के भाई करण की शादी हो गई है। उनके घर दुल्हन का आगमन हुआ है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इस खूबसूरत पल का वीडियो साझा किया है। 

पहले तो जान लीजिए कि, एक्ट्रेस के घर तीन सप्ताह के भीतर दो शादियां हो रही हैं। इसे बात की जानकारी कंगना रनौत ने 20 अक्टूबर को एक वीडियो शेयर करके दी थी। इस वीडियो में कंगना और उनकी बहन रंगोली व कुछ अन्य महिलाएं अक्षत के चेहरे और शरीर पर हल्दी लगाते हुए देखी जा सकती हैं। इसके साथ वीडियो में फेमस सांग 'पूरा लंदन ठुमक दा' गाना भी बज रहा है। वीडियो में कंगना अपनी फैमिली के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। (ये भी पढ़ें: सैफ-करीना की शादी पर कैसा था अमृता सिंह का रिएक्शन? सारा अली खान ने किया था खुलासा)

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, 'रंगोली की शादी के एक दशक बाद तक हमारे घर में कोई शादी नहीं हुई और इसका श्रेय मुझे जाता है। लेकिन आज मेरे भाइयों अक्षत और करण ने इस अभिशाप को तोड़ा है और हमारा पैतृक घर शादी के जश्न में डूबा हुआ है। अगले तीन हफ्तों में दो शादियां, आज करण की हल्दी से इसकी शुरुआत हो रही है।' इस बीच 20 अक्टूबर को एक्ट्रेस के चचेरे भाई करण की शादी संपन्न हुई है, और एक्ट्रेस के घर में दुल्हन का आगमन भी हो गया है। इस खास मौके पर कंगना रनौत भी मौजूद रहीं, उन्होंने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है।

कंगना ने 21 अक्टूबर 2020 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कंगना भाई की शादी में रस्में निभाती दिखाई दे रही हैं। वो अपने भैया-भाभी के बीच बैठी हुई हैं और उन्होंने हाथ में कुछ ले रखा है। इस दौरान कंगना पैसे की डिमांड करती हुई भी दिखाई दे रही हैं। कंगना की इस डिमांड पर सभी लोग हंस पड़ते हैं और भाभी भी मुस्कुराती दिखाई दीं। कंगना के पीछे उनकी बड़ी बहन रंगोली चंदेल खड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। शादी के दौरान कंगना पेस्टल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, कंगना की भाभी भी किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं। (ये भी पढ़ें: नवंबर महीने में गौहर खान की ज़ैद से होगी शादी? जाने दोनों के रिश्ते पर क्या बोले पिता इस्माइल दरबार)

इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, ''करण और अंजली को आशीर्वाद दें, आज हमारे घर बेटी आयी है मगर जब मैं अंजली के माता-पिता के बारे में सोचती हूँ तो दिल भारी हो जाता है, आज उनका घर सूना होगा, उन्होंने अपने दिल का एक हिस्सा काट कर हमें दे दिया, आज उनकी बेटी का कमरा ख़ाली हो गया होगा, कन्यादान से बढ़कर कोई दान नहीं।'' कंगना ने कन्यादान के बारे में जो बात कही है, वो इमोशनल कर देने वाला सत्य है। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

भाई अक्षत की भी जल्द है शादी

कंगना के भाई अक्षत की भी शादी जल्द ही होने वाली है। पिछले दिनों उनकी बधाई सेरेमनी हुई थी। इसका वीडियो एक्ट्रेस ने 18 अक्टूबर 2020 को शयर किया था। इस वीडियो में कंगना और उनकी बहन रंगोली व कुछ अन्य महिलाएं अक्षत के चेहरे और शरीर पर हल्दी लगाते हुए देखी जा सकती हैं। इसके साथ वीडियो में महिलाओं द्वारा पारंपरिक गीत के गाए जाने की आवाज भी आ रही है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, 'मेरे भाई अक्षत की बधाई की कुछ तस्वीरें। बधाई हिमाचल की एक ट्रेडिशन है। शादी का पहला निमंत्रण मामा के घर दिया जाता है। अक्षत की शादी नवंबर में है। आज से सबको निमंत्रण दिए जाएंगे, इसलिए इसे बधाई कहते हैं।’ 

नवंबर 2019 में हुई थी भाई अक्षत की सगाई

पिछले साल नवंबर 2019 में अक्षत की सगाई हुई थी। सगाई के समय कंगना रनौत और रंगोली चंदेल ने सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर किए थे। (ये भी पढ़ें: कबीर बेदी ने 70 साल की उम्र में की थी शादी, तो बेटी पूजा बेदी ने नई मां को कहा था 'दुष्ट सौतेली मां')

फिलहाल, कंगना रनौत के घर इन दिनों उत्सवों का दौर चल रहा है, और कंगना इस पल को खूब एंजॉय कर रही हैं। तो आपको कंगना द्वारा शेयर की गई वीडियो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.