कंगना रनौत ने मनाली पहुंच भांजे पृथ्वी को किया प्यार, इस बार घर पर ही मनाएंगी बर्थडे

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपने घर मनाली पहुंची हैं, यहां उन्होंने बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) के बेटे पृथ्वी के साथ कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

कंगना रनौत ने मनाली पहुंच भांजे पृथ्वी को किया प्यार, इस बार घर पर ही मनाएंगी बर्थडे

अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहने वाली बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इस बार अपने तीखी टिप्पणी नहीं बल्कि किसी और वजह से चर्चा में हैं। कंगना इन दिनों अपने घर मनाली पहुंची हैं, यहां उन्होंने बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) के बेटे पृथ्वी के साथ कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर करने के बाद से एक बार वह फिर से चर्चा में आ गई हैं। बताते चलें कि कोरोना वायरस के चलते कंगना फिल्म थलाइवी की शूटिंग से ब्रेक लेकर अपने घर मनाली पहुंची हैं। यहां उन्होंने रंगोली के बेटे संग दो तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर किया। कंगना ने इस पर कैप्शन दिया- कंगना अभी मनाली पहुंची हैं और पृथ्वी मासी से मिलने के लिए काफी उत्साहित है। हो भी क्यों ना मासी उसे चॉकलेट देना, प्यार दिखाना और किस देना कभी नहीं भूलती।

इस तस्वीर में कंगना रनौत अपने भांजे पृथ्वी के साथ मस्ती के मूड में दिखाई दे रही हैं। पृथ्वी भी अपनी मासी के गाल पर किस कर रहा है। इस दौरान कंगना आंख मूंदकर भांजे के प्यार को महसूस कर रही हैं। इस फुरसत के पल में कंगना सफेद रंग का चिकनकारी सूट और उस पर डार्क ब्लू कलर का दुपट्टा ली हुई हैं। दूसरी फोटो में कंगना अपने गोद में बैठे पृथ्वी को किस करते दिख रही हैं। (ये भी पढ़ें: तैमूर अली खान अपने पालने में कर रहे हैं आराम, करीना कपूर खान ने अनजाने में शेयर कर दी तस्वीर)

मनाली में बर्थडे मनाएंगी कंगना रनौत

कंगना की बहन रंगोली ने भी ये तस्वीर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि- 'मासी अभी मनाली पहुंचीं और पृथ्वी चॉकलेट्स पाकर काफी खुश है। आखिरकार ये कोरोना इतना भी बुरा नहीं है। क्योंकि कोरोना वायरस की वजह से अब हमारी बेबी गर्ल अपने बर्थडे पर हमारे साथ होगी।' ध्यान रहे कि कोरोना वायरस के खौफ के चलते सभी स्टार्स इन दिनों घर पर ही टाइम स्पेंड कर रहे हैं। रंगोली चंदेल ने इस बात की जानकारी दी कि वो अपना बर्थडे (23 मार्च) मनाली में ही मनाएंगी। (ये भी पढ़ें: Shweta Bachchan Nanda Birthday: जब अमिताभ बच्चन बेटी की विदाई पर हुए भावुक, सामने आईं अनदेखी फोटोज)

बता दें कि कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल काफी फेमस हैं और सोशल मीडिया पर ऐक्‍टिव रहती हैं। वह हमेशा से अपनी बहन के सपोर्ट में रही हैं और उनके डिफेंस सिस्‍टम के रूप में खड़ी रहती हैं। निडर होकर अपने विचारों को सोशल मीडिया पर शेयर करने के अलावा रंगोली अपने प्‍यारे से बेटे पृथ्‍वी राज चंदेल से जुड़े पोस्‍ट भी साझा करती रहती हैं। पृथ्‍वी का अपनी आंटी से बेहद क्‍लोज बॉन्‍ड है। (ये भी पढ़ें: नेहा धूपिया का अंगद बेदी ने दिया साथ, कहा- मेरी 5 गर्लफ्रेंड हैं, जो उखाड़ना है उखाड़ लो)

गौरतलब है कि कंगना फिलहाल थलाइवी और तेजस की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म थलाइवी में कंगना जय ललिता की भूमिका में होंगी। इस फिल्म के लिए कंगना को 20 किलो वजन बढ़ाने भी पड़े थे जिसे अब घटाने के पीछे कंगना पड़ी हैं। वहीं अपकमिंग फिल्म तेजस में कंगना एक फाइटर पाइलट की भूमिका में दिख रही हैं।

आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.