कनिका कपूर ने पति गौतम संग 'बेबी डॉल' गाने पर किया डांस, किस करते वीडियो आया सामने

नई दुल्हन कनिका कपूर ने पति गौतम के साथ रिसेप्शन में अपने हिट गाने 'बेबी डॉल' पर डांस किया। आइए आपको इसका वीडियो दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

कनिका कपूर ने पति गौतम संग 'बेबी डॉल' गाने पर किया डांस, किस करते वीडियो आया सामने

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) इसका जीता-जागता उदाहरण हैं कि, हर किसी की जिंदगी में सुखद समय भी आता है। खूबसूरत गायिका 43 साल की उम्र में अपने जीवन के प्यार गौतम हाथीरमणि के साथ अपनी नई शुरुआत के हर पल का आनंद ले रही हैं। दोनों 20 मई 2022 को लंदन यूके में एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंधे और इनकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर धमाल मचा रहे हैं।

kanika weeding

21 मई 2022 को कनिका ने अपनी सपनों की शादी से कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के पीच कलर के लहंगे में खूबसूरत दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, उनके दूल्हे ने आइवरी कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। इसके साथ ही दूसरी बार शादी के बंधन में बंधीं कनिका ने एक नोट भी लिखा था। उन्होंने लिखा था, "और मैंने हां कहा। परियों की कहानियां आपके साथ हो सकती हैं, बस उन पर विश्वास करना कभी बंद न करें। सपने देखो क्योंकि, एक दिन वो सपने सच होते हैं। मुझे मेरा राजकुमार मिला, मुझे मेरा सह-कलाकार मिला। हमें मिलाने के लिए हम ब्रह्मांड के लिए बहुत आभारी हैं। एक साथ अपनी यात्रा शुरू करने के लिए उत्साहित, तुम्हारे साथ बूढ़ा होना, तुमसे प्यार करना और तुम्हारे साथ सीखना। लेकिन आपके साथ हंसना सबसे जरूरी है। मुझे हर दिन हंसाने के लिए धन्यवाद। मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे साथी और मेरे हीरो।”

kanika weeding

(ये भी पढ़ें- सिंगर गुरु रंधावा का आलीशान घर: किसी महल से नहीं है कम, देखें अंदर की तस्वीरें)

हाल ही में, हमें कनिका और उनके पति गौतम की वेडिंग पार्टी का एक प्यारा वीडियो मिला। वीडियो में नवविवाहित जोड़े कनिका और गौतम हिट गाने 'बेबी डॉल' पर थिरक रहे थे। हालांकि, सबसे प्यारा पल वह था, जब दोनों ने लिपलॉक किया था। वीडियो में कपल के एक-दूसरे के लिए प्यार को खूबसूरती से दिखाया गया है। यहां देखें वीडियो।

जो नहीं जानते, उन्हें बता दें कि, कनिका ने 18 साल की उम्र में एक एनआरआई राज चंडोक से शादी की थी। वह तीन बच्चों अयाना, समारा और युवराज की मां हैं। 2015 में कनिका ने अपने पति राज को धोखा देने के बाद तलाक दे दिया था। हालांकि, तलाक कनिका के खुशी के समय की शुरुआत थी, क्योंकि इसके बाद ही उन्होंने अपने हिट नंबरों के साथ बॉलीवुड में अपार लोकप्रियता हासिल की।

Kanika Kapoor

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर खान की पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ दार्जिलिंग से फोटो आई सामने, खुश दिखी फैमिली)

कनिका ने एक बार साझा किया था कि, वह सिर्फ एक सामान्य गृहिणी थीं और उन्हें इतनी बड़ी सनसनी में बदलना एक प्रेरणा है। JioSaavn पर टॉकिंग म्यूजिक के साथ एक साक्षात्कार में कनिका ने अपने नाम को हासिल करने के लिए अपने संघर्षों का खुलासा किया था। उन्होंने खुलासा किया था कि, जब वह शादी के बंधन में बंधी थीं, तो उनके ससुराल वालों ने स्पष्ट रूप से कहा था कि, वे नहीं चाहते कि, वह गाएं। हालांकि, उन्होंने अपने तत्कालीन पति को मना लिया था और उनके साथ एक सौदा किया था कि, वह गायन को एक पेशे के रूप में नहीं लेंगी, बल्कि अपने लिए इसका अभ्यास करेंगी।

kanika

(ये भी पढ़ें- 'कान्स' से लौटीं ऐश्वर्या राय: बेटी आराध्या का हाथ पकड़ने पर फिर हुईं ट्रोल, नेटिजंस ने कही ये बात)

फिलहाल, हमें कनिका और गौतम का प्यारा वीडियो बहुत पसंद आया। वैसे, आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.