कनिका कपूर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें: होने वाले पति संग लिप-लॉक करती आईं नजर

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

कनिका कपूर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें: होने वाले पति संग लिप-लॉक करती आईं नजर

‘बेबी डॉल’ फेम सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) वर्तमान समय में अपने सबसे सुखद पलों को एंजॉय कर रही हैं। सिंगर जल्द ही अपने प्यार गौतम के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं और उनकी शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। हल्दी के बाद सिंगर की मेहंदी रस्म की झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Kanika Kapoor

पहले ये जान लीजिए कि, कनिका कपूर लंदन बेस्ड बिजनेसमैन गौतम से शादी करने जा रही हैं, जिन्हें वह करीब एक साल से डेट कर रही हैं। इससे पहले उनकी शादी की एनआरआई व्यवसायी राज चंडोक से हुई थी, जिनसे उनका साल 2012 में तलाक हो गया था। एक्ट्रेस के तीन बच्चे अयाना, समारा और युवराज हैं। अब एक्ट्रेस अपने दूसरे प्यार के साथ अपने जीवन की नई शुरुआत करने के लिए बेताब हैं।

(ये भी पढ़ें- पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की वेडिंग डेट आई सामने, जानें शादी से जुड़ी हर डीटेल के बारे में)

Kanika Kapoor with kids

20 मई 2022 को कनिका कपूर ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें कनिका और उनके होने वाले पति गौतम के बीच के रोमांटिक पलों को दिखाया गया है। घुटनों के बल बैठकर गौतम द्वारा कनिका को गुलाबों का गुलदस्ता देने से लेकर डांस करने तक, ये कपल पूरी तरह एक-दूसरे के प्यार में डूबा हुआ नजर आ रहा है।

Kanika Kapoor mehendi ceremony

Kanika Kapoor mehendi ceremony

Kanika Kapoor mehendi ceremony

Kanika Kapoor mehendi ceremony

लुक की बात करें तो, कनिका ग्रीन कलर का लहंगा पहना है, जिस पर सीक्विन का वर्क था। उन्होंने मैचिंग दुपट्टे से अपने लुक को पूरा किया। उन्होंने अपने लुक को हरे पत्थरों और बूंदों से सजे एक भारी चोकर और मैचिंग इयररिंग्स के साथ एक्सेसराइज़ किया। दूसरी ओर, उनके होने वाले दूल्हे राजा हरे रंग के कुर्ता-पायजामे में हैंडसम लग रहे थे। तस्वीरें साझा करते हुए कनिका ने लिखा कैप्शन में लिखा, “मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं G।”

Kanika Kapoor mehendi ceremony

Kanika Kapoor mehendi ceremony

Kanika Kapoor mehendi ceremony

Kanika Kapoor mehendi ceremony

इसके अलावा कनिका की मेहंदी की और भी झलकियां सामने आई हैं। विरल भयानी द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में कनिका को अपने प्यार गौतम के साथ लिप-लॉक करते हुए भी देखा जा सकता है।

इससे पहले, कनिका और गौतम की हल्दी सेरेमनी रखी गई थी, जो फुल-ऑन मस्ती से भरी थी। दूल्हा और दुल्हन के परिवार के सदस्य समारोह का आनंद लेते हुए और जोड़े को हल्दी लगाते हुए दिखाई दे रहे थे। कनिका के प्री-वेडिंग फंक्शन से एक वीडियो भी सामने आया था। इसमें वह अपने होने वाले पति गौतम संग डांस करती दिख रही थीं।

Kanika Kapoor Haldi Ceremony

(ये भी पढ़ें- साउथ स्टार आधि पिनिसेट्टी-निक्की गलरानी ने की शादी, देखें वेडिंग और रिसेप्शन की तस्वीरें)

फिलहाल, कनिका कपूर की मेहंदी की तस्वीरें वाकई बेहद प्यारी हैं। वैसे, आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.