कनिका कपूर ने शेयर की पति गौतम संग किसिंग फोटो, मनीष मल्होत्रा के ब्लश पिंक ​​लहंगे में दिखीं सुंदर

'बेबी डॉल' फेमस सिंगर कनिका कपूर ने अपनी सपनों की शादी से कुछ तस्वीरें साझा की हैं। आइए हम आपको उनके ब्राइडल लुक के बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

कनिका कपूर ने शेयर की पति गौतम संग किसिंग फोटो, मनीष मल्होत्रा के ब्लश पिंक ​​लहंगे में दिखीं सुंदर

लोकप्रिय गायिका कनिका कपूर (Kanika Kapoor) ने उस समय सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया, जब उन्होंने अपनी दूसरी शादी के उत्सव की कुछ मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने पहली शादी महज 18 साल की उम्र में एक NRI बिजनेसमैन राज चोंडक से की थी। हालांकि, उन्होंने 2012 में तलाक के लिए अर्जी दी थी और अलग हो गए थे। अलग होने के बाद से, एक्ट्रेस ने अपने तीन बच्चों अयाना, समारा और युवराज को अकेले ही पाला है।

Kanika Kapoor with kids

जैसा कि सभी जानते हैं कि, कनिका अपने कुछ चार्टबस्टर गानों जैसे 'बेबी डॉल', 'जुगनी जी', 'चिट्टियां कलाइयां', 'तुकुर तुकुर', 'गेंदा फूल' और 'ऊ बोलेगा या ऊ ऊ बोलेगा' के लिए लोकप्रिय हैं। बात करें कनिका की पर्सनल लाइफ की तो, वह अपने प्रेमी गौतम के साथ शादी कर चुकी हैं। कथित तौर पर कनिका और गौतम की मुलाकात एक साल पहले ही हुई थी, और 365 दिनों के भीतर दोनों को पता चल गया था कि, वो एक-दूजे के हैं। सिंगर की शादी की रस्में 19 मई 2022 को शगुन की हल्दी के साथ शुरू हुई थीं। सोशल मीडिया पर जिस झलक ने अपनी जगह बनाई, उसमें बहुत प्यार करने वाले जोड़े को हल्दी में लिप्त देखा जा सकता है। सेरेमनी के लिए कनिका कपूर ने आइवरी कलर का लहंगा चोली पहना था। दूसरी ओर, उनके होने वाले दूल्हे गौतम सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा सेट पहने हुए था।

kanika

(ये भी पढ़ें- बॉलीवुड के ये जीजा-साली खलेआम एक-दूसरे पर लुटाते हैं प्यार, आपस में है बेहद अच्छी बॉन्डिंग)

वहीं, 21 मई 2022 को कनिका कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी शादी की कुछ तस्वीरें साझा कीं और यह देखने लायक है। फूल की चादर के नीचे गलियारे में चलने से, वरमाला के पल का आनंद लेने से लेकर अपने दूल्हे को जोश से किस ​करने तक, कनिका ने अपनी वेडिंग को पूरी तरह से एंजॉय किया। तस्वीरों में, कनिका गुलाबी रंग के पेस्टल लहंगे में खूबसूरत लग रही थीं, जिसे उन्होंने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के कलेक्शन से चुना था। उनके लहंगे को सीक्विन और हेमलाइन में गोल्डन गोटा पट्टी वर्क से सजाया गया था। कनिका की चोली में मल्टीकलर के जटिल फ्लोरल हैंडवर्क और एक वी-नेकलाइन थी।

kanika wedding

kanika wedding

kanika wedding

(ये भी पढ़ें- निक जोनस ने वाइफ प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट में दी कस्टमाइज्ड कार, एक्ट्रेस ने बताया- 'सबसे अच्छा पति')

दुल्हन ने शान से डबल शेवरॉन प्रिंटेड दुपट्टा कैरी किया था, एक उनके कंधे में बड़े करीने से टिका हुआ था, जबकि दूसरा उनके मुकुट पर रखा गया था। उन्होंने अपने लुक को एक चोकर और एक नेकपीस के साथ एक्सेसराइज़ किया था, जो लाल पत्थरों और मोतियों से सजी थी। इसमें एक जोड़ी मैचिंग इयररिंग्स और एक मांग टीका भी शामिल था। तस्वीरों के साथ कनिका ने अपने 'हीरो' के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा। 

kanika wedding

उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "और मैंने हां कहा। परियों की कहानियां आपके साथ हो सकती हैं, बस उन पर विश्वास करना कभी बंद न करें। सपने देखो क्योंकि, एक दिन वो सपने सच होते हैं। मुझे मेरा राजकुमार मिला, मुझे मेरा सह-कलाकार मिला। हमें मिलाने के लिए हम ब्रह्मांड के लिए बहुत आभारी हैं। एक साथ अपनी यात्रा शुरू करने के लिए उत्साहित, तुम्हारे साथ बूढ़ा होना, तुमसे प्यार करना और तुम्हारे साथ सीखना। लेकिन आपके साथ हंसना सबसे जरूरी है। मुझे हर दिन हंसाने के लिए धन्यवाद। मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे साथी और मेरे हीरो।”

kanika wedding

kanika wedding

kanika wedding

(ये भी पढ़ें- कनिका कपूर अपनी वेडिंग रिसेप्शन में बेटे संग डांस करती आईं नजर, देखें वीडियो)

20 मई 2022 को कनिका कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल पर मेहंदी समारोह की कुछ मंत्रमुग्ध कर देने वाली झलकियां साझा की थीं। तस्वीरों में कनिका हरे रंग के लहंगे में सीक्विन वर्क के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को दुपट्टे के साथ पेयर किया था, जो उनके एक कंधे पर टिका हुआ था। उन्होंने अपने लुक को हरे पत्थरों से सजे एक हैवी चोकर और मैचिंग इयररिंग्स से एक्सेसराइज़ किया था। वहीं उनके होने वाले दूल्हे हरे रंग के कुर्ता पायजामे में नजर आ रहे थे।

Kanika mehendi

Kanika mehendi

Kanika mehendi

फिलहाल, हम कनिका और गौतम के लिए एक खुशी की कामना करते हैं। तो आपको इनकी वेडिंग फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.