'बेबी डॉल' फेम सिंगर कनिका कपूर ने अपनी फेल हुई पहली शादी और होने वाली दूसरी शादी पर की बात

हाल ही में, बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने अपनी असफल शादी के बारे में खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'बेबी डॉल' फेम सिंगर कनिका कपूर ने अपनी फेल हुई पहली शादी और होने वाली दूसरी शादी पर की बात

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) ने फिल्म 'रागिनी एमएमएस' में अपने हिट गाने 'बेबी डॉल' से अपनी पहचान बनाई है। आज वह बॉलीवुड के हिट सिंगर्स में से एक हैं। लेकिन, उनका निजी जीवन एक रोलरकोस्टर की सवारी रहा है। उनका वैवाहिक जीवन कठिन था और उन्होंने अपने बच्चों को एक सिंगल मॉम के रूप में पाला है। हालांकि, जल्द ही वह दूसरी बार शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में, उन्होंने इस बारे में बात की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Kanika Kapoor

(ये भी पढ़ें- देबिना बनर्जी की बेटी को जन्म के 5 दिन बाद हो गया था पीलिया, बताया- अस्पताल में कराया था भर्ती)

पहले तो ये जान लीजिए कि, कनिका ने 18 साल की उम्र में एनआरआई राज चंडोक से शादी कर ली थी। वह तीन बच्चों अयाना, समारा और युवराज की मां हैं। साल 2015 में कनिका ने अपने पति राज द्वारा धोखा मिलने के बाद उन्हें तलाक दे दिया था। हालांकि, तलाक कनिका के खुशी के समय की शुरुआत थी, क्योंकि उन्होंने इसके बाद अपने हिट सॉन्ग्स के साथ बॉलीवुड में अपार लोकप्रियता हासिल की।

Kanika Kapoor

हाल ही में, 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ एक साक्षात्कार में कनिका ने एनआरआई बेस्ड बिजनेसमैन गौतम के साथ अपनी आगामी शादी के बारे में बात की। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया, लेकिन उन्होंने प्यार के महत्व के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि, "हम सभी प्यार की तलाश में हैं। प्यार महत्वपूर्ण है, न केवल अपने प्रेमी और पति से बल्कि अपने सभी प्रियजनों से भी।"

kanika

(ये भी पढ़ें- TV एक्ट्रेस आस्था चौधरी ने आदित्य बनर्जी से की शादी, शादी के बाद की पहली तस्वीर आई सामने)

कनिका ने आगे अपनी असफल पहली शादी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि, वह अपनी असफल शादी के बारे में बात करने में विश्वास नहीं करती और आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। कनिका ने यह भी साझा किया कि, तलाक के बाद, उन्हें अपने बच्चों के लिए काम करने के लिए बाहर जाना पड़ा। उनके शब्दों में, "मेरे माता-पिता ने मुझे बताया कि, कौन सही था और कौन गलत था, इस बारे में मुझे कुछ नहीं कहना चाहिए और इससे मुझे आगे बढ़ने में मदद मिली। वित्तीय स्वतंत्रता आपको आत्म-सम्मान देती है और मुझे इसकी आवश्यकता थी। शुरुआत में यह आसान नहीं था, लेकिन यह सब खूबसूरती से व्यवस्थित हो गया।"

kanika

कनिका ने एक बार साझा किया था कि, वह सिर्फ एक सामान्य गृहिणी थीं और उन्हें इतनी बड़ी सनसनी में बदलना एक प्रेरणा है। 'JioSaavn' पर टॉकिंग म्यूजिक के साथ एक साक्षात्कार में कनिका ने अपने नाम को हासिल करने के लिए अपने संघर्षों का खुलासा किया था। उन्होंने खुलासा किया था कि, जब वह शादी के बंधन में बंधी थीं, तो उनके ससुराल वालों ने स्पष्ट रूप से कहा था कि, वे नहीं चाहते कि वह गाएं। हालांकि, उन्होंने अपने तत्कालीन पति को मना लिया था और उनके साथ एक सौदा किया था कि, वह गायन को एक पेशे के रूप में नहीं लेंगी, बल्कि सिर्फ अपने लिए इसका अभ्यास करेंगी।

Kanika Kapoor

(ये भी पढ़ें- सायली कांबले और उनके पति धवल ने शादी-हनीमून के बारे में की बात, बताया- किसने किया था पहले प्रपोज)

खैर, हमें कनिका कपूर की दूसरी शादी का बेसब्री से इंतजार है। तो सिंगर के इस इंटरव्यू के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.