'बेबी डॉल' सिंगर कनिका कपूर ने NRI बिजनेसमैन गौतम संग दूसरी बार की शादी, देखें वेडिंग फोटोज

सिंगर कनिका कपूर अपनी गुलाबी शादी में दूल्हे गौतम के साथ 'फूलों की चादर' के नीचे चलते हुए बेहद प्यारी लग रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं उनकी फ्लोरल वेडिंग की मंत्रमुग्ध कर देने वाली झलकियां।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'बेबी डॉल' सिंगर कनिका कपूर ने NRI बिजनेसमैन गौतम संग दूसरी बार की शादी, देखें वेडिंग फोटोज

लोकप्रिय बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर (Kanika Kapoor) अपने सपनों के राजकुमार व NRI बिजनेसमैन गौतम के साथ दूसरी बार शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उनकी शादी पहले एक अन्य एनआरआई व्यवसायी राज चंडोक से हुई थी और वे तीन बच्चों अयाना, समारा और युवराज के माता-पिता हैं। लेकिन अपने पूर्व पति के साथ संबंध खराब ​होने के बाद उन्होंने 2012 में उनसे तलाक ले लिया था। तब से वह सिंगल मदर हैं। हालांकि, 2021 में जब वह गौतम से मिली थीं, तो उन्हें दोबारा प्यार हो गया था।

Kanika Kapoor with kids

कनिका कपूर की शादी का उत्सव 19 मई 2022 को शगुन की हल्दी के साथ शुरू हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में बहुचर्चित जोड़े को हल्दी में सराबोर देखा जा सकता है। सेरेमनी के लिए कनिका कपूर ने आइवरी कलर का लहंगा चोली पहना था। दूसरी ओर, उनके होने वाले दूल्हे गौतम ने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा सेट पहना हुआ था। समारोह की तस्वीरों में कपल के चेहरे पर उनकी खुशी साफ नजर आ रही थी।

kanika

20 मई 2022 को कनिका कपूर ने अपने जीवन के प्यार गौतम के साथ शादी रचाई। इंटरनेट पर सामने आई कुछ तस्वीरों और वीडियो में कनिका अपने वेडिंग आउटफिट में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। उन्हें एक मैचिंग चोली और चौड़े ज़री बॉर्डर के दुपट्टे के साथ भारी एम्बेलिश्ड गुलाबी रंग का लहंगा पहने देखा गया। उन्होंने अपने लुक को वाइड चोकर, रेड स्टोन के साथ स्टनिंग नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, स्लीक मांग टीका, पिंक चूड़ियां और गोल्डन कलीरा के साथ एक्सेसराइज़ किया था। दूसरी ओर, उनके दूल्हे ने एक सफेद बंदगला सूट चुना था और इसे पगड़ी के साथ जोड़ा था। साथ में वे दोनों बेहद परफेक्ट लग रहे थे। यहां देखिए उनकी शादी की कुछ झलकियांं।

kanika wedding

kanika kapoor

kanika kapoor

kanika

kanika

19 मई 2022 को कनिका ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी मेहंदी समारोह की मंत्रमुग्ध कर देने वाली झलकियों की एक सीरीज शेयर की थी। तस्वीरों में कनिका सीक्विन वर्क के साथ हरे रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को दुपट्टे के साथ पेयर किया था, जो उनके एक कंधे पर टिका हुआ था। उन्होंने अपने लुक को हैवी चोकर और मैचिंग इयररिंग्स से एक्सेसराइज़ किया था।

Kanika mehendi

Kanika mehendi

Kanika mehendi

दूसरी ओर, उनके होने वाले दूल्हे गौतम हरे रंग के कुर्ता-पायजामे में बेहद हैंडसम लग रहे थे। दोनों की मेहंदी समारोह में सब कुछ रोमांचक था, जिसमें गानों पर पैर हिलाने से लेकर कपल गेम खेलने तक शामिल थे। इसमें कनिका और गौतम ने खूब मस्ती की थी। तस्वीरें साझा करते हुए कनिका ने लिखा था, "मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं जी।"

Kanika mehendi

Kanika mehendi

Kanika mehendi

Kanika mehendi

Kanika mehendi

फिलहाल, हम भी कनिका और गौतम को उनकी शादी की बधाई देते हैं। तो आपको इनकी वेडिंग फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.