कनिका मान बिना ब्लाउज के साड़ी में आईं नजर, लोगों ने कहा- 'एक उर्फी कम थी क्या'

हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस कनिका मान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके लिए यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं इसके पीछे का कारण।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

कनिका मान बिना ब्लाउज के साड़ी में आईं नजर, लोगों ने कहा- 'एक उर्फी कम थी क्या'

खूबसूरत और चुलबुली टीवी एक्ट्रेस कनिका मान (Kanika Mann) इन दिनों 'कलर्स' चैनल पर आने वाले रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' में नजर आ रही हैं। टीवी शोज के अलावा कनिका मान कई म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। हालांकि, 'खतरों के खिलाड़ी' में आने के बाद से उनकी पॉपुलैरिटी जबरदस्त तरीके से बढ़ी है।

Kanika Mann

(ये भी पढ़ें : तेजस्वी प्रकाश ने 'इंगेजमेंट रिंग' फ्लॉन्ट करते हुए शेयर कीं तस्वीरें, BF करण का रिएक्शन आया सामने)

एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, फिर एक बार कनिका का हॉट एंड ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला है। दरअसल, एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिना ब्लाउज के साड़ी में नज़र आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वीडियो। 

Kanika Mann

पहले तो ये जान लीजिए कि कनिका मान सीरियल्स के अलावा फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2017 में एक पंजाबी फिल्म से की थी, जिसका नाम 'रॉकी मेंटल' है। इसके अलावा भी वह कई पंजाबी फिल्में कर चुकी हैं। हालांकि, पहचान उन्हें तब मिली जब उन्होंने साल 2018 में टीवी सीरियल 'गुड्डन तुमसे न हो पाएगा' में काम किया था। 

Kanika Mann

अब आपको बताते हैं कनिका के वायरल हो रहे वीडियो के बारे में। दरअसल, 10 सितंबर 2022 को एक पैपराजी इंस्टाग्राम अकाउंट से कनिका मान का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें कनिका बिना ब्लाउज के साड़ी पहने नज़र आ रही हैं। अपने लुक के साथ कनिका ने हैवी ज्वेलरी कैरी की है। एक्ट्रेस ने अपने गले में नेकलेस, हाथों में कंगन, झुमके और मांग टीका पहना है।

 

(ये भी पढ़ें- क्या सुरभि चंदना को मिल गया है अपने सपनों का राजकुमार? फोटो शेयर कर विश किया बर्थडे)

अब एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कनिका का ये बोल्ड अवतार यूजर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और लोगों ने उनके इस नए लुक की तुलना उर्फी जावेद से कर डाली। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ''भाई सब को उर्फी फीवर चढ़ गया है।'' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ''बहन, आप ब्लाउज नाम की चीज पहनना भूल गई हैं।'' तो कई यूजर्स ने तो उन्हें 'दूसरी उर्फी' भी बताया।

Kanika Mann comments

Kanika Mann comments

Kanika Mann comments

इससे पहले कनिका ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने ब्लू पैंट और बैकलेस ब्रा पहना हुआ था। इस आउटफिट में कनिका बेहद गॉर्जियस और हॉट नज़र आ रही थीं। उनकी हर एक तस्वीर का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। उनकी फैंन फॉलोइंग की बात करें, तो इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके 7.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

Kanika Mann

(ये भी पढ़ें- सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने अपने बेटे के लिए खरीदे मैचिंग स्नीकर्स, है काफी क्यूट)

फिलहाल, आपको कनिका का यह लुक कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य साझा करें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.