कपिल शर्मा ने अपनी दो साल की बेटी अनायरा शर्मा का ड्रम बजाते हुए क्यूट वीडियो किया शेयर

कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी दो साल की बेटी अनायरा का ड्रम बजाते हुए एक प्यारा वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

कपिल शर्मा ने अपनी दो साल की बेटी अनायरा शर्मा का ड्रम बजाते हुए क्यूट वीडियो किया शेयर

अपनी मजेदार कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एक प्यारे पति और पिता भी हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के साथ अपने पितृत्व की यात्रा की झलक साझा करते रहते हैं। कॉमेडियन को अपने बच्चों अनायरा शर्मा और त्रिशान शर्मा को लाड़-प्यार करना बेहद पसंद है। हाल ही में, कपिल ने अपनी बेटी अनायरा का ड्रम बजाते हुए एक प्यारा वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

kapil sharma  son

पहले तो ये जान लीजिए कि, गिन्नी चतरथ और कपिल शर्मा 12 दिसंबर 2018 को चंडीगढ़ में एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। एक साल के वैवाहिक आनंद के बाद 10 दिसंबर 2019 को कपल को एक 'नन्ही परी' का आशीर्वाद मिला, जिसका नाम उन्होंने अनायरा शर्मा रखा है। 2021 में कपिल और गिन्नी के परिवार ने एक बेबी बॉय त्रिशान के आगमन के साथ अपनी फैमिली को पूरा किया।

kapil family

(ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा के बेटे त्रिशान की पहली लोहड़ी: डैड के साथ किया 'भांगड़ा', मीका सिंह ने बजाया ड्रम)

अब आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो। दरअसल, 18 जनवरी 2022 को कपिल शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम की स्टारी पर बेटी अनायरा का एक प्यारा सा वीडियो शयर किया। वीडियो में हम अनायरा को ड्रम बजाते हुए देख सकते हैं। अनायरा ने नीली जींस के साथ भूरे रंग की हुडी पहन रखी है। वीडियो के अंत में अनायरा अपने डैड को ढोल-नगाड़े थमाते हुए उन्हें बजाने के लिए कहती हैं। इसके ऊपर कपिल ने लिखा है, "जैसे पिता वैसी बेटी।"

कपिल अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी 'हैप्पी' मोमेंट की झलकियां शेयर करते रहते हैं। 3 मार्च 2021 को कपिल ने अपनी बच्ची अनायरा का एक प्यारा वीडियो शेयर किया था, जिसमें हम अनायरा को यो यो हनी सिंह के गाने 'जिंगल बेल्स' पर थिरकते हुए देख सकते हैं। इस वीडियो पर फैंस ने जमकर अपना प्यार लुटाया था।

(ये भी पढ़ें- जब श्रीदेवी ने फ्लॉन्ट किया था सिंदूर से लिखा पति का नाम, बोनी कपूर ने शेयर की फोटो)

फिलहाल, हमें अनायरा का ड्रम बजाने वाला वीडियो काफी पसंद आया। वैसे, आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.