कपिल शर्मा ने बेटे त्रिशान के फर्स्ट फोटोशूट की तस्वीरें कीं शेयर, यूनिक बर्थडे केक की दिखी झलक

लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने बेटे त्रिशान के फर्स्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

कपिल शर्मा ने बेटे त्रिशान के फर्स्ट फोटोशूट की तस्वीरें कीं शेयर, यूनिक बर्थडे केक की दिखी झलक

फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) दो प्यारे-प्यारे बच्चों के पिता हैं। कपिल शर्मा के बेटे त्रिशान कल यानी 1 फरवरी 2022 को एक साल के पूरे हुए थे। कॉमेडियन ने इसे अपनी फैमिली के साथ बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। वहीं, अब कपिल शर्मा ने अपने लाडले की फर्स्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

kapil sharma

पहले तो ये जान लीजिए कि, कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2018 में शादी की थी। शादी के एक साल बाद ही कपल ने अपनी क्यूट बेटी अनायरा का अपने घर में स्वागत किया। इसके बाद 1 फरवरी 2021 को कपिल और गिन्नी बेटे त्रिशान के माता-पिता बने थे। कपिल अपनी ​व्यस्तता के बावजूद अपनी फैमिली के लिए समय निकाल ही लेते हैं। वह अपने दोनों बच्चों पर अपनी जान न्योछावर करते हैं।

kapil sharma  son

(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय ने मलयाली और बंगाली ब्राइड लुक्स से पति सूरज को दिया था सरप्राइज, स्टाइलिस्ट ने बताई स्टोरी)

अब आइए आपको दिखाते हैं कपिल शर्मा द्वारा शेयर की गई तस्वीरें। दरअसल, बेटे त्रिशान के बर्थडे के​ ​एक दिन बाद यानी 2 फरवरी 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लाडले की फर्स्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में त्रिशान कई अलग-अलग ड्रेस में अलग-अलग बैकग्राउंड पर कैमरे ​के लिए पोज दे रहे हैं। इसके साथ ही जहां एक तस्वीर में त्रिशान अपनी बहन अनायरा के साथ फोटो क्लिक करवा रहे हैं। वहीं, कुछ अन्य फोटोज में वह अपनी दादी और मम्मी-पापा के साथ फोटोशूट करवा रहे हैं। 

Trishaan

Trishaan

Trishaan

Trishaan

Trishaan

Trishaan

Trishaan

(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय का वेडिंग लुक: मेहंदी से लेकर संगीत तक, एक्ट्रेस ने अपने हर लुक से सेट किया नया ट्रेंड)

इसे शेयर करते हुए कपिल ने मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, "टाइटल:- पहला बर्थडे, मुख्य अभिनेता:- त्रिशान, सपोर्टिंग कास्ट:- अनायरा, दादी, मम्मी, पापा। त्रिशान का पहला फोटोशूट। #trishaan #happybirthday #happybirthdaytrishaan #family #blessings #happiness #gratitude।"

kapil

इसके अलावा, कपिल शर्मा के बेटे त्रिशान के बर्थडे केक का भी एक वीडियो सामने आया है। इसमें त्रिशान के स्पेशल बर्थडे केक की झलक साफ देखी जा सकती है। 

इसके पहले, 1 फरवरी 2022 को कपिल शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे त्रिशान की एक फोटो शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "आज मेरे बेटे का पहला जन्मदिन है #त्रिशान को आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। हैप्पी बर्थडे मेरे बेटे। हमारे जीवन में आने और इसे और अधिक सुंदर बनाने के लिए धन्यवाद। भगवान आपको आशीर्वाद दे। #happybirthday #Happybirthdaytrishaan।"

trishaan

(ये भी पढ़ें- टीना अंबानी ने 31वीं सालगिरह पर शादी की अनदेखी फोटो की शेयर, सिंदूर रस्म पूरा करते दिखे अनिल)

वर्क फ्रंट की बात करें तो, कपिल अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' में व्यस्त रहते हैं। फिलहाल, आपको कॉमेडियन द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.