कपिल शर्मा ने रोमांटिक अंदाज में पत्नी को विश किया बर्थडे, बुर्ज खलीफा के सामने दिया फिल्मी पोज

कॉमेडियन कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ का 18 नवंबर 2022 को 33वां बर्थडे है। इस मौके पर एक्टर-कॉमेडियन ने रोमांटिक तस्वीरों के साथ अपनी वाइफ को बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

कपिल शर्मा ने रोमांटिक अंदाज में पत्नी को विश किया बर्थडे, बुर्ज खलीफा के सामने दिया फिल्मी पोज

बी-टाउन के 'कॉमेडी किंग' कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपने करियर के शिखर पर हैं। साल 2007 में हिंदी कॉमेडी रियलिटी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज सीजन 3' के विनर रहे कपिल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद कपिल सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए और आज वह देश के नंबर वन कॉमेडियन बन गए हैं। उनका कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। बहरहाल, आज यानी 18 नवंबर 2022 को कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर कपिल ने खूबसूरत तस्वीरों के साथ उन्हें बर्थडे विश किया है।

kapil sharma

कपिल और गिन्नी ने 12 दिसंबर 2018 को शादी रचाई थी। अपनी शादी की पहली सालगिरह से दो दिन पहले उन्होंने दिसंबर 2019 में पहले बच्चे के रूप में बेटी अनायरा का स्वागत किया था। इसके बाद गिन्नी और कपिल 1 फरवरी 2021 को अपने दूसरे बच्चे त्रिशान के पैरेंट्स बने थे।

kapil sharma

आज यानी 18 नवंबर 2022 को कपिल की पत्नी गिन्नी अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर कपिल ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें कपल की छुट्टियों की लग रही हैं, जिनमें से एक फोटो में कपल दुबई की सबसे बड़ी इमारत 'बुर्ज खलीफा' के पास खड़े दिख रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए कॉमेडियन ने एक लवली नोट भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''जन्मदिन मुबारक हो माय लव गिन्नी, मेरे जीवन में खूबसूरत रंग जोड़ने के लिए धन्यवाद। भगवान आपको इस ब्रह्मांड के सभी प्यार और खुशियों से नवाजे।''

kapil sharma

kapil sharma

kapil sharma

कपिल की इस पोस्ट पर उनके फैंस से लेकर सेलिब्रिटी दोस्तों तक ने गिन्नी को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। जहां एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने कमेंट में लिखा- 'वह स्वीटहार्ट हैं', वहीं कपिल के साथी कलाकार राजीव ठाकुर ने भी गिन्नी को विश करते हुए लिखा है, 'आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं गिन्नी चतरथ। भगवान का आशीर्वाद आप पर बना रहे।' यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

cmt

cmt

वैसे, कपिल और गिन्नी का मिलना और फिर हमसफर बनना, ये उनकी किस्मत में लिखा था। इस बारे में बात करते हुए एक पुराने इंटरव्यू में कपिल ने कहा था कि उन्हें भरोसा नहीं था कि उनका और गिन्नी का रिश्ता संभव है। उन्हें ऐसा क्यों लगता था, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

kapil sharma

फिलहाल, हम भी गिन्नी को जन्मदिन की बधाई देते हैं। तो आपको कपिल द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.