कपिल शर्मा ने बेटे त्रिशान के पहले बर्थडे पर प्यारी फोटो के साथ लिखा दिल को छू लेने वाला नोट

लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने बेटे त्रिशान के पहले जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

कपिल शर्मा ने बेटे त्रिशान के पहले बर्थडे पर प्यारी फोटो के साथ लिखा दिल को छू लेने वाला नोट

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) पॉपुलर कॉमेडियन होने के साथ ही एक बेहद प्यार करने वाले पिता भी हैं, जो अपने दोनों बच्चों पर अपनी जान लुटाते हैं। कॉमेडियन के बेटे त्रिशान आज यानी 1 फरवरी 2022 को एक साल के पूरे हो गए हैं और विशेष अवसर पर कपिल ने अपने लाडले की एक मनमोहक फोटो शेयर करते हुए एक नोट लिखा है। 

kapil sharma

पहले तो ये जान लीजिए कि, कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2018 में शादी की थी। शादी के एक साल बाद ही कपल ने अपनी क्यूट बेटी अनायरा का अपने घर में स्वागत किया। इसके बाद 1 फरवरी 2021 को कपिल और गिन्नी बेटे त्रिशान के माता-पिता बने थे। कपिल अपनी ​व्यस्तता के बावजूद अपनी फैमिली के लिए समय निकाल ही लेते हैं। वह एक लविंग हसबैंड और फादर हैं।

kapil sharma  son

अब आइए आपको कपिल का पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, 1 फरवरी 2022 को कपिल शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे त्रिशान की एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर के साथ कपिल ने अपने बेटे के लिए अपने दोस्तों और प्रशंसकों से आशीर्वाद मांगा और अपने बेबी बॉय को उनके जीवन में आने और इसे और अधिक सुंदर बनाने के लिए धन्यवाद दिया है।

trishaan

उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "आज मेरे बेटे का पहला जन्मदिन है #त्रिशान को आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। हैप्पी बर्थडे मेरे बेटे। हमारे जीवन में आने और इसे और अधिक सुंदर बनाने के लिए धन्यवाद। भगवान आपको आशीर्वाद दे। #happybirthday #Happybirthdaytrishaan।"

kapil sharma

त्रिशान ने अपने डैड कपिल शर्मा के साथ 14 जनवरी 2022 को अपनी पहली लोहड़ी मनाई थी। सिंगर मीका सिंह ने इसका एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। 2 मिनट 22 सेकेंड के इस वीडियो की शुरुआत कपिल शर्मा की बेटी अनायरा और बेटे त्रिशान के साथ होती है, जो कि अपनी मां गिन्नी चत​रथ के साथ भांगड़े पर डांस करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, मीका सिंह और कपिल शर्मा स्ट्रूमेंट प्ले कर रहे हैं। वीडियो के बीच में कपिल अपने बेटे को लेकर डांस भी करते हैं। कुल मिलाकर सभी जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं। वीडियो के अंत में मीका सिंह ने कपिल की मां की फोटो के साथ उन्हें बर्थडे विश किया है। इसे शेयर करते हुए मीका सिंह ने कैप्शन में लिखा था, ''इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया। पंजाबी लड़कों @mikasingh और @kapilsharma ने लोहड़ी को अपनी शैली में मनाया.. इस दिन कपिल शर्मा के बेटे त्रिशान की पहली लोहड़ी थी और उनकी मां का जन्मदिन भी था! पूरे पंजाबी अंदाज़ में संगीत और पार्टी की रात!''

वर्क फ्रंट की बात करें तो, कपिल अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' में व्यस्त हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी 'क्रश' दीपिका पादुकोण के साथ शूट किया और साथ में अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उनके लेटेस्ट एपिसोड में 'शार्क टैंक इंडिया' के जजों ने मंच की शोभा बढ़ाई थी।

kapil

फिलहाल, हम भी त्रिशान को उनके पहले बर्थडे पर ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको कॉमेडियन द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.