ऋषि कपूर की पहली पुण्यतिथि: नीतू कपूर व रिद्धिमा ने लिखा इमोशनल नोट, करीना ने शेयर की फोटो

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की आज यानी 30 अप्रैल 2021 को पहली पुण्यतिथि है। इस मौके पर अभिनेता की पत्नी व एक्ट्रेस नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर इमोशनल नोट लिखा है।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

ऋषि कपूर की पहली पुण्यतिथि: नीतू कपूर व रिद्धिमा ने लिखा इमोशनल नोट, करीना ने शेयर की  फोटो

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन को आज एक साल हो गया है। 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर ने अपने परिवार और फैंस को हमेशा के लिए अलविदा कहकर इस दुनिया को छोड़ दिया था। बेशक ऋषि कपूर आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका परिवार और फैंस हमेशा उन्हें याद करते हुए नजर आते हैं। दिवंगत अभिनेता की पहली पुण्यतिथि के मौके पर एक्टर की पत्नी एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani) ने उन्हें याद करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट।

rishi kapoor

पहले आपको दिवंगत अभिनेता की पत्नी नीतू कपूर का पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, नीतू कपूर ने 30 अप्रैल 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें नीतू कपूर अपने लविंग हसबैंड ऋषि कपूर के साथ नजर आ रही हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे ऋषि कपूर अपनी वाइफ नीतू से कुछ कह रहे हैं और नीतू उनकी बात को काफी ध्यान से सुन रही हैं। इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

(ये भी पढ़ें: कोरोना संक्रमित रणधीर कपूर ने दिया हेल्थ अपडेट, पत्नी बबीता-बेटी करीना और करिश्मा की भी आई रिपोर्ट)

neetu kapoor

इस तस्वीर के साथ नीतू कपूर ने अपने लविंग हसबैंड ऋषि कपूर को याद करते हुए इमोशनल कैप्शन भी दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘पिछले साल का समय हमारे लिए दुनिया भर के दुख और उदासी से भरा रहा था क्योंकि मैंने उन्हें खो दिया है। ऐसा एक दिन नहीं गया है, जब उन्हें याद नहीं किया है या फिर उनकी चर्चा नहीं की है क्योंकि वह हमारे अस्तित्व का विस्तार हैं। कभी-कभी उनकी बुद्धिमान सलाह, उनकी हाजिर जवाबी और उनकी छोटी कहानी। हमने उन्हें होठों पर मुस्कान के साथ पूरे साल सेलिब्रेट किया है, क्योंकि वह हमेशा हमारे दिल में रहेंगे। हमने इस बात को स्वीकार किया है कि जीवन उनके बिना कभी पहले जैसा नहीं होगा, लेकिन जिंदगी आगे बढ़ती रहेगी।’   

(ये भी पढ़ें: पापा बने साहिल आनंद ने बेबी की पहली झलक शेयर कर बताया नाम, बेटे की तरफ से लिखा खास नोट)

neetu

रिद्धिमा कपूर ने पिता ऋषि कपूर के लिए किया इमोशनल पोस्ट

रिद्धिमा कपूर साहनी ने 30 अप्रैल 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कोलाज शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने अपने पिता को याद किया है। इस कोलाज को दो तस्वीरों को जोड़कर बनाया गया है। कोलाज की पहली फोटो में देखा जा सकता है कि, रिद्धिमा ने अपने हैंडसम पापा को हग किया हुआ है और दोनों कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर रिद्धिमा के बचपन की है। इस तस्वीर में ऋषि कपूर ने अपनी लाडली बेटी नन्ही रिद्धिमा को अपनी गोद में लिया हुआ है और वह पीछे मुड़ते हुए कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस दौरान नन्ही रिद्धिमा भी कैमरे की ओर देख रही हैं। इस कोलाज के जरिए रिद्धिमा ने अपने पापा संग अपना स्पेशल बॉन्ड दिखाया है, जो बचपन से लेकर जवानी तक एक जैसा रहा है। रिद्धिमा द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

(ये भी पढ़ें: हिना खान से यूजर ने उनकी फैमिली को लेकर पूछा सवाल, तो एक्ट्रेस ने दिया भावुक कर देने वाला जवाब)

ridhima

इस तस्वीर के साथ रिद्धिमा ने मशहूर लेखक Dorothy Mae Cavendish की कविता की कुछ पंक्तियों के जरिए अपने पिता के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। रिद्धिमा ने लिखा है, ‘अगर मैं आपको सिर्फ एक बार मुझे मुश्क कहते हुए सुन सकती... जब भी हम मिलते हैं, हम हमेशा आपके बारे में सोचते हैं, हम आज भी आपके बारे में बात करते हैं। आपको कभी नहीं भुलाया जा सकता है। हम आपको अपने दिल के करीब रखते हैं और आप हमेशा हमें चलाने और रास्ता दिखाने के लिए वहां पर मौजूद रहेंगे। जब तक हम फिर से नहीं मिलते हैं। मैं आपसे हमेशा प्यार करती हूं।’

caption

करीना कपूर ने शेयर की चाचा ऋषि कपूर की थ्रोबैक तस्वीर

वहीं, एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी अपने चाचा ऋषि कपूर को याद किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर ऋषि कपूर की एक तस्वीर शेयर की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में दिवंगत अभिनेता नीचे की ओर देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ करीना ने एक हार्ट का इमोजी भी लगाई है।  

kareena kapoor

कब हुआ था ऋषि कपूर का निधन

बताते चलें कि, ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को हुआ था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत अपने पिता राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। इसके बाद उन्हें 'मेरा नाम जोकर' में भी चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर देखा गया था, लेकिन 1973 में आई फिल्म 'बॉबी' को उनकी पहली फिल्म माना जाता है, क्योंकि इसमें वह बतौर लीड एक्टर कास्ट किए गए थे। इस फिल्म के डायरेक्टर भी उनके पिता राज कपूर ही थे, जिसके बाद ऋषि कपूर ने अपने करियर में सैकड़ों फिल्मों में काम किया और दर्शकों को अपनी एक्टिंग से खूब एंटरटेन भी किया था, लेकिन सितंबर 2018 में ऋषि कपूर को ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) का पता चलने के बाद वह पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यूयॉर्क इलाज के लिए गए थे। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह सितंबर 2019 में भारत लौटे थे। इसके बाद वह लगभग ठीक ही थे, लेकिन 29 अप्रैल 2020 की रात अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन गुरुवार यानी 30 अप्रैल 2020 की सुबह उनका निधन हो गया था।

rishi neetu

कौन हैं रिद्धिमा कपूर?

रिद्धिमा कपूर साहनी ने बेशक अपनी मां नीतू कपूर और पिता ऋषि कपूर की तरह फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा है, लेकिन आज वह एक सफल ज्वैलरी डिज़ाइनर हैं और उनकी ज्वैलरी की चर्चा दूर-दूर तक है। उनकी शादी बिजनेसमैन भरत साहनी के साथ 25 जनवरी 2006 को हुई थी। शादी के करीब 5 साल बाद रिद्धिमा ने 23 मार्च 2011 को बेटी समारा को जन्म दिया। फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद रिद्धिमा ने बतौर ज्वैलरी डिज़ाइनर काम करना शुरू किया और आज वो फैशन इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं। रिद्धिमा अब ‘आर’ ज्वैलरी नाम के ब्रैंड की मालकिन हैं।

kapoor

फिलहाल, ये तो सच है कि ऋषि कपूर को आज भी उनका पूरा परिवार काफी ज्यादा मिस करता है। तो आपको रिद्धिमा, नीतू और करीना द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: रिद्धिमा, करीना, नीतू)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.