रिया कपूर पति करण बुलानी संग मालदीव में हनीमून कर रहीं एंजाय, सामने आईं रोमांटिक तस्वीरें

हाल ही में, न्यूली वेड कपल रिया कपूर और करण बुलानी ने सोशल मीडिया पर मालदीव से अपने हनीमून की रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

रिया कपूर पति करण बुलानी संग मालदीव में हनीमून कर रहीं एंजाय, सामने आईं रोमांटिक तस्वीरें

अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी व प्रोड्यूसर रिया कपूर (Rhea Kapoor) अपने हैंडसम हसबैंड करण बुलानी (Karan Boolani) के साथ इन दिनों मालदीव में हनीमून एंजॉय कर रही हैं, जहां से सामने आ रही दोनों की तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में, रिया कपूर और करण बुलानी ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों यॉट पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं कपल की वो तस्वीरें।

rhea kapoor

पहले आप ये जान लीजिए कि, रिया कपूर और करण बुलानी ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद 14 अगस्त 2021 को शादी रचाई थी। कपल की शादी को दोनों के परिवार वालों ने प्राइवेट रखने की पूरी कोशिश की थी। इसी वजह से दोनों ने अनिल कपूर के जुहू स्थित बंगले में सात फेरे लिए थे, जिसमें कुछ रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। वहीं, अब कपल मालदीव में अपना हनीमून एंजॉय कर रहा है, जिसकी तस्वीरें दोनों ने शेयर की हैं।

(ये भी पढ़ें: रिया कपूर से यामी गौतम तक, इन सेलेब्स ने बिना ताम-झाम के रचाई शादी, वेडिंग लुक भी रखा सिंपल)

rhea kapoor wedding

दरअसल, रिया कपूर ने 10 सितंबर 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर कुछ वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें उनका बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है। इन वीडियोज में देखा जा सकता है कि, रिया और करण मालदीव में समुद्र के मजे ले रहे हैं। इस दौरान रिया ने लाल रंग की बिकिनी पहनी हुई है और करण ब्लैक शॉर्ट्स में हैं।

(ये भी पढ़ें: कविता कौशिश ने अपने नए घर में मनाई गणेश चतुर्थी, बताया- क्यों 5 सालों तक 'बप्पा' से थीं गुस्सा)

rhea kapoor honeymoon

rhea with karan

karan boolani

इसके अलावा, करण बुलानी ने भी अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों यॉट की राइड का मजा लेते हुए नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि, रिया अपने हसबैंड करण के सिर पर किस कर रही हैं। दूसरी और तीसरी तस्वीर में दोनों कैमरे की ओर देखकर स्माइल कर रहे हैं। वहीं, आखिरी तस्वीर में रिया अपनी क्यूट स्माइल के साथ कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। लुक की बात करें तो, रिया ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ है और आंखों में ब्लैक गॉगल्स लगाए हुए हैं। वही, ग्रे कलर की टी-शर्ट और ब्लैक गॉगल्स में करण हैंडसम लग रहे हैं।

(ये भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत से पहली मुलाकात का बताया किस्सा, नाराज हो गए थे एक्टर)

rhea kapoor

rhea kapoor honeymoon photos

karan boolani

इन तस्वीरों के साथ करण ने कैप्शन में लिखा है, ‘समुद्र के ऊपर।’ इसके साथ उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी लगाई है। करण और रिया की इन रोमांटिक तस्वीरों पर एक्ट्रेस सोनम कपूर ने एक प्यारा सा कमेंट कर जाहिर किया है कि, वह दोनों को बेहद मिस कर रही हैं। सोनम ने लिखा है, ‘आप दोनों को याद कर रही हूं।’

sonam kapoor

इससे पहले, रिया ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह रिलैक्स मूड में नजर आ रही थीं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि, रिया स्विमिंग पूल में रिलैक्स मूड में हैं। इस दौरान उन्होंने पानी में अपने दोनों हाथों को फैला रखा है। इस तस्वीर के साथ रिया ने कैप्शन में लिखा था, ‘बच्चों ने नानी का घर छोड़ दिया है।’ रिया की इस तस्वीर को उनके पति करण बुलानी ने क्लिक किया था, जिसकी जानकारी रिया के जीजू आनंद आहूजा के कमेंट से मिली थी। उन्होंने लिखा था, ‘अच्छा शॉर्ट करण बुलानी।’

rhea and karan photos

फिलहाल, रिया कपूर और करण बुलानी की इन तस्वीरों से साफ है कि, वह मालदीव में खूब एंजॉय कर रहे हैं। तो आपको कपल की ये लेटेस्ट तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.