आलिया भट्ट की ब्राइडल एंट्री पर रो दिए थे रणबीर कपूर, करण जौहर ने किया खुलासा

हाल ही में, फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने शो 'कॉफी विद ​करण' में उस पल को याद किया, जब एक्ट्रेस आलिया भट्ट की ब्राइडल एंट्री के दौरान उनके पति रणबीर रोने लगे थे। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

आलिया भट्ट की ब्राइडल एंट्री पर रो दिए थे रणबीर कपूर, करण जौहर ने किया खुलासा

इंतजार खत्म हुआ! 'कॉफ़ी विद करण' सीज़न 7 के पहले एपिसोड के साथ फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) सफलतापूर्वक पूरे देश को अपने सोफे से चिपकाए रखने में कामयाब रहे हैं। शो के पहले गेस्ट कोई और नहीं, बल्कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट थे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी की तमाम चर्चाओं से शो में कितना मजा आया होगा, इसका अंदाजा शो के प्रोमो देखने से ही पता लगाया जा सकता है। अब इससे जुड़ी तमाम खबरें सामने आ रही हैं।

शो में आलिया और रणबीर की शादी के बारे में बात करते हुए करण जौहर ने याद किया है कि, कैसे उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि, रणबीर कपूर के आंसू निकलेंगे, लेकिन जब आलिया ब्राइडल एंट्री कर रही थीं, तो रणबीर भावुक हो गए थे। करण जौहर ने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि, मैं रणबीर कपूर की आंखों में आंसू देखूंगा और उनकी आंखें भर आई थीं। मैं उन्हें देखता रहा कि, वह रो रहे हैं। उनके सभी दोस्त रो रहे थे। मैं भी रोने लगा... यह वास्तव में भावुक करने वाला पल था, क्योंकि वह सातवीं मंजिल (फ्लैट की) से आगे की ओर बढ़ रही थीं।'' उन्होंने कहा, "वह पहले से ही उस मंजिल पर रह रही थीं, वह कहीं नहीं जा रही थीं।" इस पर रणवीर और आलिया हंसने लगे।

alia

(ये भी पढ़ें- नीतू कपूर ​के बर्थडे पर बहू आलिया भट्ट ने हल्दी रस्म की अनदेखी फोटो की शेयर, कहा- 'होने वाली दादी')

करण के शो में आलिया ने अपने पिता महेश भट्ट के बारे में बात करते हुए बताया कि, वह शादी समारोह का पूरा आनंद ले रहे थे। इस पर करण ने फौरन आगे कहा, ''भट्ट साहब ने मुझे सबसे मजेदार बात बताई। उन्होंने कहा, 'ऐसा क्यों है कि, वर-वधू के चेहरे पर हमेशा मुस्कुराने का भाव होता है?' …यह वाकई हंसने वाली बात थी। आगे उन्होंने कहा, 'उन्हें देखो', और फिर पूजा (आलिया भट्ट की बहन) ने कहा, 'नहीं पापा, ऐसा नहीं है। वे बस बहुत उत्साहित हैं।"

alia

शो में आलिया ने खुलासा किया कि, मैंने और रणबीर ने शादी के दौरान गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के टैग को बाय बोल दिया था। उन्होंने ​कहा, "हमने शादी के समय बाय-बाय गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बोला था।" उन्होंने ये भी बताया कि, शादी के समय रणबीर पंडित जी द्वारा बोले गए एक-एक शब्द को ध्यान से सुन रहे थे।

(ये भी पढ़ें- रणबीर-आलिया की लव स्टोरी 'फ्लाइट सीट' पर हुई थी शुरू, एक्ट्रेस ने करण के शो में किया खुलासा)

फिलहाल, आलिया-रणबीर की शादी से जुड़े इन खुलासों पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.