करण जौहर ने दिखाई अपनी आलीशान वैनिटी वैन की झलक, इन जरूरी चीजों का भी किया खुलासा

हाल ही में, मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी शानदार वैनिटी वैन की खास झलक साझा की है, जो अंदर से बेहद आलीशान है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

करण जौहर ने दिखाई अपनी आलीशान वैनिटी वैन की झलक, इन जरूरी चीजों का भी किया खुलासा

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अभी वह डांस शो 'झलक दिखला जा 10' को जज कर रहे थे। अब वह 5 साल बाद डायरेक्शन में कमबैक कर रहे हैं। करण जौहर सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। कभी वह अपने शो, तो कभी अपनी व अपने बच्चों की फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी वैनिटी वैन की इनसाइड झलकियां नजर आ रही हैं।

karan johar

दरअसल, 27 नवंबर 2022 को करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें करण की लग्जीरियस वैनिटी वैन की झलक देखी जा सकती है। वैन में करण का प्राइवेट चेंबर है, जिसे व्हाइट और ब्राउन थीम के साथ सजाया गया है। इसी के साथ वैन में व्हाइट कलर के काउच रखे गए हैं। मीटिंग रूम भी काफी आलीशान लुक दे रहा है और उनका वाशरूम भी काफी शानदार है। उनकी वैनिटी वैन में एक अलमारी भी है, जिसमें उनकी कुछ जैकेट्स रखी हैं। इसी के साथ वैन में एक मिनी किचन और मेकअप रूम भी है, जिसे काफी खूबसूरती के साथ सजाया गया है। करण को अंगूठियों का काफी शौक है, इसलिए उन्होंने वैन में अपनी अंगूठियों और बाकी सामान के लिए भी एक स्पेस दिया है। यहां देखें वो वीडियो।

karan johar

karan johar

 

(पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)

अपने वैनिटी वैन को दिखाते हुए करण वीडियो में कहते हैं, ''मुझे वैनिटी में कम्फर्टेबल कुशन्स भी चाहिए, जो कि प्रोडक्शन डिजाइनर अमृता ने डिजाइन किए हैं मेरे स्वेटशर्ट से। उन्होंने मेरे कई स्वेटशर्ट्स को फाड़ा है और उससे ये बेहतरीन कुशन्स बनाए हैं। इसके अलावा, मुझे अपने जैकेट्स के लिए भी जगह चाहिए होती है। इसके अलावा कॉफी मशीन भी, क्योंकि कुछ मेहमान आते हैं, तो उन्हें कॉफी पसंद होती है।''

karan johar

इससे पहले, अपने एक पुराने इंटरव्यू में करण ने एकता से शादी करने की इच्छा जाहिर की थी। इंटरव्यू में करण ने कहा था कि अगर उन्हें और एकता को कोई सही साथी नहीं मिलता है, तो वह दोनों शादी कर लेंगे। अपने इस इंटरव्यू में करण ने और क्या-क्या खुलासे किए थे? जानने के लिए यहां क्लिक करें

karan johar

बता दें कि करण जौहर 5 साल बाद अपने डायरेक्शन में कमबैक कर रहे हैं। वह रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को डायरेक्ट कर रहे हैं, जो अगले साल 2023 में रिलीज होगी। खैर, हमें तो करण की वैनिटी वैन बेहद आलीशान और खूबसूरत लगी। आपको करण की वैनिटी वैन कितनी पसंद आई? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.