करण कुंद्रा ने मुंबई में खरीदा अपने सपनों का घर, कीमत 20 करोड़ रुपये

हाल ही में, टीवी एक्टर करण कुंद्रा ने मुंबई में अपने सपनों का घर खरीदा है, जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

करण कुंद्रा ने मुंबई में खरीदा अपने सपनों का घर, कीमत 20 करोड़ रुपये

टीवी एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundra) को कुछ समय पहले 'बिग बॉस 15' में देखा गया था, जहां वो तेजस्वी प्रकाश के साथ अपनी केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में थे। अब एक्टर ने मुंबई में अपने सपनों का नया आशियाना खरीदा है। आइए आपको दिखाते हैं उनके नए घर की तस्वीरें।

karana kundra

(ये भी पढ़ें- सोहेल खान पत्नी सीमा सचदेव से लेने वाले हैं तलाक, फैमिली कोर्ट में दी अर्जी)

करण कुंद्रा को लेकर चर्चा है कि, उन्होंने मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान इमारत में भव्य फ्लैट के लिए पंजीकरण कराया है। उनके अपार्टमेंट से समुद्र का व्यू दिखाई देता है। एक सूत्र ने खुलासा किया है कि, समुद्र के सामने के दृश्य के अलावा करण के नए घर में एक निजी लिफ्ट और एक स्विमिंग पूल है।

karan

करण के नए घर की कीमत 20 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। पिछले कुछ महीनों से घर की तलाश कर रहे अभिनेता को आखिरकार अपने सपनों का घर मिल गया है। उन्होंने मुंबई के बांद्रा में अपने सपनों के घर के लिए पंजीकरण करा लिया है। हालांकि, उन्होंने अभी नए घर की तस्वीरें शेयर नहीं की हैं।

karan

(ये भी पढ़ें- सनी लियोनी का 41वां बर्थडे: पति डेनियल ने एक्ट्रेस की तस्वीरें शेयर कर लिखा रोमांटिक नोट)

बता दें कि, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। इनके चाहने वाले इन्हें प्यार से 'तेजरन' भी कहते हैं। दोनों की लव स्टोरी टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' के सेट पर शुरू हुई थी। उस दौरान दोनों ने खुलकर अपना प्यार स्वीकार किया था। शो से बाहर आने के बाद भी ये कपल साथ है। अक्सर इन दोनों को डिनर डेट पर साथ देखा जाता है।

karan

(ये भी पढ़ें- फराह ने बताया- ऐश्वर्या राय ने शादी से पहले क्यों फ्लॉन्ट किया था 'सिंदूर', शेयर की पुरानी तस्वीर)

फिलहाल, हमें तो करण और तेजस्वी की जोड़ी बेहद पसंद है। वैसे, आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.