करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश संग शादी पर कहा- 'इंडिया ने तय कर लिया है कि, ये तो होना ही है'

एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश के लविंग बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा ने हाल ही में, स्वीकार किया कि, वह उनसे शादी कर रहे हैं और भारत के लोगों ने यह तय कर लिया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश संग शादी पर कहा- 'इंडिया ने तय कर लिया है कि, ये तो होना ही है'

टेलीविजन अभिनेता करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) की प्रेम कहानी रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' के अंदर शुरू हुई थी। 'बीबी' हाउस के अंदर पहली बार एक-दूसरे से मिलना, दोस्त बनना, धीरे-धीरे प्रेमियों के रूप में बदलना इस तरह 'तेजरन' (प्रशंसकों द्वारा दिया गया नाम) की केमिस्ट्री सभी को पसंद है। 'बीबी' के घर से बाहर आने के बाद भी ये दोनों एक-दूसरे पर प्यार बरसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं और उनके सोशल मीडिया पोस्ट इस बात का सबूत हैं।

tejasvi karan

प्यारे कपल करण कुंद्रा और उनकी प्रेमिका तेजस्वी प्रकाश को अक्सर एक साथ देखा जाता है। उदाहरण के लिए वे 10 मार्च 2022 को डिनर डेट पर गए थे। एक मीडिया पेज द्वारा अपलोड किए गए एक वीडियो में तेजस्वी को चार डोनट्स ऑर्डर करते हुए देखा जा सकता है, और उनके प्रेमी करण ने उन्हें इसके लिए चिढ़ाया था। हालांकि, तेजस्वी की क्यूट हरकतों ने न केवल करण का दिल बल्कि अपने लाखों फैनबेस को भी पिघला दिया था। नीचे देखें मनमोहक वीडियो।

इस बीच, आरजे सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में सबसे चर्चित बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के साथ अपनी शादी की योजना के बारे में खुलासा किया। उन्होंने कबूल किया कि, उन्होंने पहले ही इस तथ्य को स्वीकार कर लिया है कि, वह तेजस्वी से शादी कर रहे हैं, और यह उनके प्रशंसकों ने तय किया है, न कि खुद जोड़े ने। जब करण से उनकी शादी की तारीख के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि, दोनों ने इस बारे में बात की थी, लेकिन अभी वह डेटिंग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, वह 'बिग बॉस' के घर के अंदर भी अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए तैयार थे। उन्होंने कहा कि, "मैंने स्वीकार किया है कि, मेरी शादी तेजस्वी से हो रही है। पहली शादी है, जो इंडिया ने तय कर लिया है कि, ये तो होना ही है। हम से तो कोई पूछ ही नहीं रहा। हम अभी डेटिंग कर रहे हैं और शादी के बंधन में बंधने के लिए तो मैं अंदर (बिग बॉस के घर में) ही तैयार था।”

tejasvi karan

(ये भी पढ़ें- डिंपी गांगुली तीसरी बार बनने वाली हैं मां, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर की शेयर)

आगे बातचीत में करण से टिनसेल टाउन में 'बेस्ट बॉयफ्रेंड' के रूप में जाने जाने के बारे में उनकी भावनाओं के बारे में पूछा गया। इसका जवाब देते हुए करण ने प्रेमिका की तारीफों की बौछार कर दी। उन्होंने खुलासा किया कि, तेजस्वी के साथ उनकी शादी पर उनके माता-पिता की राय उनके लिए बहुत मायने रखती है। उन्होंने बताया कि, उनके माता-पिता तेजस्वी को अपने परिवार का दिल कहते हैं और वह हंसते हुए भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं कि, कम से कम उन्हें आखिरकार कोई ऐसा मिला है, जिसे उनके माता-पिता भी पसंद करते हैं।

Tejasswi Prakash

उन्होंने विस्तार से बताया कि, "जिस तरह से उन्होंने मुझ पर प्रतिक्रिया दी है और मैंने स्वीकार किया है, मुझे लगता है कि, यह तेजा की वजह से है कि, मुझे यह खिताब (सर्वश्रेष्ठ प्रेमी) मिला है। लेकिन मेरे लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि, मेरे माता-पिता क्या सोचते हैं...। उन्होंने अपना जीवन हमें समर्पित कर दिया है। हम स्वार्थी नहीं हो सकते। मेरा मानना ​​है कि, जब दो लोग रिलेशनशिप में होते हैं, तो दो परिवार एक साथ आते हैं। यह राहत की सांस है कि, वे उनसे प्यार करते है। उन्होंने उन्हें परिवार का दिल कहा है और मैं ईश्वर को धन्यवाद देता हूं कि, इन्हें कोई पसंद आया है।''

tejasswi prakash karan kundrra

(ये भी पढ़ें- 'मिस यूनिवर्स' हरनाज़ कौर संधू का अंबानी के 'फाउंटेन ऑफ जॉय' में हुआ भव्य स्वागत, देखें तस्वीरें) 'मिस यूनिवर्स' हरनाज़ कौर संधू का अंबानी के 'फाउंटेन ऑफ जॉय' में हुआ भव्य स्वागत, देखें तस्वीरें)

19 मार्च 2022 को करण कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के साथ अपनी पहली होली की तस्वीरों की एक सीरीज साझा की थी। रंगों का त्योहार होली को अपने करीबी दोस्तों के साथ मनाने के कारण यह बेहद प्यार करने वाला जोड़ा खुश लग रहा था। उनकी ग्रुप सेल्फी और तस्वीरों के अलावा एक फोटो उनके लाखों फैंस के दिलों में खास जगह बनाने में कामयाब रही थी। तस्वीर में करण को अपनी प्रेमिका तेजस्वी की नाक पर किस करते हुए देखा जा सकता है। इन तस्वीरों के साथ करण ने कैप्शन में एक प्यारा सा नोट भी लिखा था। उन्होंने लिखा था, "हां हां वो सबसे पहले मुझ पर रंग डालने में कामयाब रही..आपको हमारी तरफ से होली की शुभकामनाएं!!"

karan kundrra tejasswi prakash holi celebration

karan kundrra tejasswi prakash holi celebration

karan kundrra tejasswi prakash holi celebration

karan kundrra tejasswi prakash holi celebration

(ये भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित ने मुंबई में खरीदा 5,500 वर्ग फीट का घर, देखें इंटीरियर की तस्वीरें)

खैर, हम भी 'तेजरन' की शादी की तारीख की घोषणा करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे, इस बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए ​कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.