करण कुंद्रा ने GF तेजस्वी प्रकाश संग अपनी अजीब लड़ाई का किया खुलासा, देखें मजेदार वीडियो

हाल ही में, एक्टर करण कुंद्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश के साथ अपनी अजीब लड़ाई का खुलासा किया है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

करण कुंद्रा ने GF तेजस्वी प्रकाश संग अपनी अजीब लड़ाई का किया खुलासा, देखें मजेदार वीडियो

पंजाब में कॉल सेंटर चलाने से लेकर टीवी शो 'कितनी मोहब्बत है' से डेब्यू करने और 'बिग बॉस 15' के रनर-अप का खिताब जीतने तक, एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundra) के साथ हमेशा सबसे अच्छी चीजें हुई हैं। अब वह टीवी की टॉप एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasvi Prakash) के साथ रिश्ते में हैं। जल्द ही दोनों के शादी के बंधन में बंधने की उम्मीद है।

karan tejasvi

करण और तेजस्वी की मुलाकात 'बिग बॉस 15' में हुई थी। शो के दौरान ही इन्हें एक-दूसरे से प्यार हुआ था। शो खत्म होने के बाद भी ये कपल साथ है। फैंस को भी ये जोड़ी बेहद पसंद है। इनके चाहने वाले इन्हें प्यार से 'तेजरन' बुलाते हैं। अब फैंस को इनकी शादी का इंतजार है।

karan tejasvi

(ये भी पढ़ें- 'शमशेरा' निर्देशक करण मल्होत्रा ने संजय दत्त की कैंसर जर्नी पर की बात, कहा- 'वह सुपरमैन हैं')

'बॉलीवुड बबल' के साथ अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में करण कुंद्रा ने अपनी लेडी लव तेजस्वी प्रकाश के साथ मजेदार बातचीत की और अब तक की सबसे अजीब लड़ाई के बारे में खुलासा किया। करण ने बताया कि, दोनों ने जिस अजीब विषय पर लड़ाई लड़ी, वह था उनका पास्ट। बकौल करण, “मैंने ऐसे ही बोला कि, मेरी पास्ट में 200 साल पहले एक बीवी थी।” इस फनी इंटरव्यू को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

karan

उसी बातचीत में करण ने साझा किया कि, कैसे तेजस्वी यह सब सुनकर पजेसिव हो गईं। अभिनेता ने बताया कि, तेजस्वी ने उनसे कई सवाल पूछने शुरू कर दिए। उन्होंने पूछा कि, वह (करण की पूर्व पत्नी) कैसी दिखती हैं और करण उनकी कल्पना करते हैं या नहीं। क्या वह उनसे बेहतर हैं। करण ने कहा कि, उनकी ये लड़ाई बेहद अजीब थी।

karan

इसी बीच, तेजस्वी ने जवाब दिया कि, उन्होंने कभी नहीं पूछा कि, क्या करण की पिछली पत्नी उनसे बेहतर थीं, क्योंकि वह जानती हैं कि, वह सबसे अच्छी हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने स्वीकार किया कि, बाकी सवाल सही थे। जब तेजस्वी से यह पूछा गया कि, क्या इस विषय पर उनका कभी झगड़ा हुआ था, तो इस पर एक्ट्रेस ने हामी भरी। यहां देखें उनका पूरा इंटरव्यू।

आपको बता दें कि, करण को कई बार तेजस्वी को चिढ़ाते हुए देखा गया है और एक पजेसिव गर्लफ्रेंड होने के नाते तेजस्वी करण की उन बातों पर भी विश्वास कर लेती हैं, जो करण की बस कल्पना होती है। चाहे जो भी हो, फैंस को उनकी यही नोक-झोंक बेहद पसंद आती है।

karan tejasvi

(ये भी पढ़ें- राखी सावंत ने एयरपोर्ट पर BF आदिल का गुलाब से किया स्वागत, बताई रिश्ते में कड़वाहट की वजह)

फिलहाल, आपको करण का ये खुलासा कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.