करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश संग रोका सेरेमनी पर कहा- 'जिसको समझना होता है, समझ जाता है'

एक लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्टर करण कुंद्रा ने गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश संग रोका सेरेमनी की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं एक्टर ने क्या कहा है।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश संग रोका सेरेमनी पर कहा- 'जिसको समझना होता है, समझ जाता है'

अभिनेता करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) टेली टाउन में अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। वे लगातार अपनी प्यारी केमिस्ट्री के चलते फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों ऐसी कयास लगाई जा रही थीं कि, करण कुंद्रा ने तेजस्वी संग रोका कर लिया है। अब अभिनेता ने इस बारे में खुलकर बात की है।

Karan Kundrra and Tejasswi Prakash

दरअसल, बीते दिनों करण कुंद्रा को तेजस्वी के घर के बाहर स्पॉट किया गया था। तेजस्वी के घर से निकलने के बाद जब करण कुंद्रा के माथे पर टीका देखा गया, तो नेटिजंस अनुमान लगाने लगे कि, क्या कपल का रोका हो गया है। अब अभिनेता ने इस बारे में बात की है।

(ये भी पढ़ें- नीतू कपूर ने पति ऋषि संग अपनी इंगेजमेंट को किया याद, फैंस बोले- 'रणबीर-आलिया आज करेंगे सगाई!')

करण कुंद्रा ने ‘ई-टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में न केवल तेजस्वी प्रकाश संग रोका की खबरों के बारे में बात की है, बल्कि उनके साथ अपने रिश्ते को बैलेंस करने पर भी चर्चा की। तेजस्वी संग अपने रोका सेरेमनी पर उन्होंने कहा, “मैं कम से कम संकेत देता हूं और क्रिप्टिक तरीके से मैं जवाब देता हूं, जिसको समझना होता है, समझ जाता है।”

Karan Kundrra and Tejasswi Prakash

इंटरव्यू में जब करण कुंद्रा से पूछा गया कि, क्या उन पर फैमिली की तरफ से शादी का प्रेशर है। तब एक्टर ने कहा, “नहीं, मेरी फैमिली की तरफ से शादी के लिए कोई प्रेशर नहीं है। उनका बस चले तो अभी करा दें। शादी के लिए हम दोनों पर कोई प्रेशर नहीं है। कई चीजें करने के लिए हैं। वह भी काम कर रही हैं और मैं भी।”

Karan Kundrra and Tejasswi Prakash

करण कुंद्रा कई म्यूजिक वीडियोज, ‘लॉक अप’ और ‘डांस दीवाने जूनियर्स’ जैसे शोज में दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में वह अपने रिश्ते और काम को कैसे बैलेंस करते हैं, इस बारे में उन्होंने कहा, “हां, मैं सब कुछ मैनेज करता हूं, बीच में जाकर गर्लफ्रेंड को भी मिल आता हूं। उस दिन मैं अपने सेट से भाग गया था, फटाफट तेजस्वी से मिला, उन्हें गले लगाया और अपनी मीटिंग के लिए जल्दी से आ गया। मुझे लगता है कि, आपकी नीयत होनी चाहिए। अगर आपकी नीयत है, तो आपके पास बिल्कुल समय है। अगर आपकी नीयत ऐसी नहीं, तो आपके पास समय नहीं होगा, आप सिर्फ बहाने बनाएंगे। अगर आप वाकई मिलना चाहते हैं, तो आपको रास्ते बनाने पड़ेंगे।”

Karan Kundrra and Tejasswi Prakash

(ये भी पढ़ें- भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने रखा बेटे का निकनेम, दिखाई बेबी के रूम की झलक)

करण कुंद्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी और रिलेशनशिप के बारे में कहा, “अपने पार्टनर के लिए समय निकालना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण चीजों में से एक है, लेकिन दूसरे फैक्टर्स भी होते हैं। रिलेशनशिप की तुलना में कई और चीजें भी करने के लिए हैं। मेरे और तेजस्वी के लिए सभी चीजें साथ में आती हैं। हम दोनों इसमें अच्छे से फिट होते हैं। यही चीज है, जो हमारे रिलेशनशिप को खूबसूरत बनाती है। एक रिलेशनशिप एक-दूसरे को ऊपर उठाने, साथ में आगे बढ़ने और एक-दूसरे के साथ विकसित होने के बारे में है और यही हमारे साथ हो रहा है।”

Karan Kundrra and Tejasswi Prakash

(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर वेडिंग में आलिया भट्ट को देंगे खास गिफ्ट, एक्ट्रेस इला अरुण ने की शादी की पुष्टि)

फिलहाल, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी आपको कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.