करण मेहरा से विवाद के बीच रोहित सेठिया संग पार्टी में दिखीं निशा रावल, अफेयर की उड़ी चर्चा

हाल ही में, टीवी एक्टर करण मेहरा की अलग रह रही पत्नी निशा रावल अपने मुंह बोले भाई रोहित सेठिया संग पार्टी करती नजर आई हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

करण मेहरा से विवाद के बीच रोहित सेठिया संग पार्टी में दिखीं निशा रावल, अफेयर की उड़ी चर्चा

टीवी के फेमस एक्टर करण मेहरा (Karan Mehra) और निशा रावल (Nisha Rawal) लंबे समय से अपने विवाद को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। करण और निशा ने पब्लिक प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसमें से निशा पर अपने मुंहबोले भाई के साथ रिश्ते में होने का भी एक ओराप है। हाल ही में, निशा को उनके मुंहबोले भाई रोहित सेठिया के साथ एक पार्टी में जाते हुए देखा गया है। 

NISHA

पहले ये जान लीजिए कि करण और निशा ने 24 नवंबर 2012 को शादी रचाई थी। दोनों एक बच्चे कविश के माता-पिता हैं। मई 2021 में निशा ने करण पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया और एफआईआर भी दर्ज कराई थी। तब से दोनों के बीच कानूनी लड़ाई चल रही है। दोनों एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। हालांकि, अभी ये दोनों कानूनी रूप से अलग नहीं हुए हैं। कविश फिलहाल अपनी मां निशा के साथ रहते हैं। वहीं, करण अपने बेटे कविश की कस्टडी लेना चाहते हैं। 

KARAN MEHRA

अब, 'ईटाइम्स' की रिपोर्ट में कहा गया है कि निशा रावल, रोहित सेठिया से प्यार करती हैं। 'ईटाइम्स' के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि निशा रावल ने रोहित के साथ एक पार्टी में प्रवेश किया था और इस दौरान उनकी बॉडी लैंग्वेज से यह साफ हो रहा था कि वे एक कपल हैं। इस पार्टी में वंदना सजनानी, जिनकी शादी रोहित के चचेरे भाई राजेश खट्टर से हुई है, वह भी मौजूद थीं।

ROHIT

(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट आलिया को इग्नोर करने पर ट्रोल हुए रणबीर कपूर, यूजर ने कहा- 'आप उनका हाथ पकड़ सकते हैं')

जानकारी के लिए बता दें कि करण मेहरा ने 4 अगस्त 2022 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने आपको निर्दोष बताते हुए कहा था कि वह बेगुनाह हैं और निशा ने उन पर झूठे आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही करण ने निशा पर उनके मुंह बोले भाई रोहित के साथ अफेयर होने का भी आरोप लगाया था। हालांकि, रोहित ने इस बात से इनकार कर दिया था।

ROHIT SETHIA

(ये भी पढ़ें- ऋचा चड्ढा BF अली फजल संग शादी के लिए हैं एक्साइटेड, कहा- 'अक्टूबर का इंतजार नहीं कर सकती')

रोहित सेठिया ने 'ईटाइम्स' के साथ हुई बातचीत में अपने और निशा के रिश्ते से इनकार कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने किसी 'MM' नाम की लड़की को निशा और करण के रिश्ते के टूटने की वजह बताया था। रोहित ने कहा था, "करण से पूछो कि एमएम कौन है। वे पहले अक्षर हैं जो मैं दे रहा हूं। उनके जीवन में एक लड़की एमएम है। मैं अभी उसका नाम नहीं बता रहा हूं।"

KARAN

वहीं, करण के बाद निशा ने भी 12 सितंबर 2022 को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि करण उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने करण द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया था। निशा ने रोहित संग अफेयर के आरोप पर कहा था, "मैं अपने निजी जीवन में जो करती हूं, वह करण के किसी काम का नहीं है और न ही उनकी पर्सनल लाइफ मेरे किसी काम की है। हम दोनों वयस्क हैं और हमें इसका सम्मान करना चाहिए। मैं इस पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती।"

NISHA RAWAL

(ये भी पढ़ें- निक जोनस बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए पत्नी प्रियंका संग वेकेशन के लिए हुए रवाना, शेयर किया वीडियो)

फिलहाल, रोहित व निशा के इस रिश्ते पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.