करण सिंह ग्रोवर ने अपने ससुर हीरा बसु को विश किया बर्थडे, बिपाशा बसु ने भी दी बधाई

एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने अपने ससुर हीरा बसु को बर्थडे विश करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

करण सिंह ग्रोवर ने अपने ससुर हीरा बसु को विश किया बर्थडे, बिपाशा बसु ने भी दी बधाई

हैंडसम अभिनेता करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) और उनकी लवली वाइफ व एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Bau) बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉवर कपल हैं। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और एक-दूसरे के परिवार का भी सम्मान करते हैं। कल यानी 30 जून 2021 को बिपाशा बसु के पिता और करण सिंह ग्रोवर के ससुर हीरा बसु का जन्मदिन था। इस खास मौके पर करण सिंह ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर अपने ससुर हीरा बसु को स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

karan singh grover

पहले आप ये जान लीजिए कि, लाखों फैंस का दिल चुराने वाली बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर पहली बार मिले थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बिपाशा और करण के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अप्रैल 2016 में दोनों ने गुपचुप शादी रचा ली थी। कपल की शादी को पांच साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन आज भी दोनों के बीच किसी न्यूली मैरिड कपल की ही तरह प्यार देखने को मिलता है, जिसकी झलकियां अक्सर सोशल मीडिया पर देखी जाती हैं।

(ये भी पढ़ें: लीजा हेडन तीसरी बार बनीं मां, फैन के सवाल पूछने पर एक्ट्रेस ने ​की अनाउंसमेंट)

karan singh grover with wife bipasha

आइए अब आपको एक्टर का लेटेस्ट पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, करण सिंह ग्रोवर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्टर ने अपने ससुर हीरा बसु संग अपना कूल बॉन्ड दिखाया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि, करण अपनी वाइफ बिपाशा के पिता हीरा बसु के साथ कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। लुक की बात करें तो, करण ग्रे टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं, तो हीरा बसु ने ब्लू टी-शर्ट पहनी हुई है। इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

(ये भी पढ़ें: आमिर अली ने बेटी संग सेलिब्रेट किया मां का जन्मदिन, दादी को केक खिलाती दिखीं नन्ही आयरा)

karan singh grover with sasur hira basu

इस तस्वीर के साथ करण सिंह ग्रोवर ने एक प्यारा कैप्शन दिया है। एक्टर ने लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे पापा। मैं आपसे कितना प्यार करता हूं, कहा नहीं जा सकता है। #thuglife #og।’

(ये भी पढ़ें: पत्नी प्रियंका अल्वा से जलते हैं विवेक ओबेरॉय? एक्टर ने इंटरव्यू में बताई वजह)

karan singh grover photos

बिपाशा बसु ने भी अपने इंस्टा हैंडल पर कई पोस्ट के जरिए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पिता हीरा बसु, मां ममता और पति करण सिंह ग्रोवर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। पहले पोस्ट में शेयर की गईं तस्वीरों में बिपाशा अपने पिता के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीरों में एक्ट्रेस ने अपने पिता को साइड हग किया हुआ है। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे हैंडसम पापा। आपसे सबसे ज्यादा प्यार है।’

bipasha basu with father

bipasha basu with father name

bipasha basu with father hira

bipasha basu photos

बिपाशा बसु ने अपने दूसरे पोस्ट में हैंडसम हसबैंड करण सिंह ग्रोवर संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन सभी फोटोज में देखा जा सकता है कि, करण और बिपाशा ने एक-दूसरे को टाइट हग किया हुआ है और दोनों कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। हालांकि, दूसरी तस्वीर भी इसी मोमेंट की है, लेकिन इस फोटो में एक्ट्रेस हंस रही हैं और करण अजीब सा एक्सप्रेशन दे रहे हैं, जिसमें वह काफी फनी लग रहे हैं। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘मेरी लाइफ।’

bipasha basu with karan

bipasha basu with karan photos

bipasha basu with karan singh grover

bipasha and karan singh grover

karan singh grover wife

इसके बाद, बिपाशा बसु ने अपनी मां ममता बसु संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी मां संग स्पेशल बॉन्ड शेयर करती नजर आ रही हैं। इन दोनों तस्वीर में बिपाशा अपनी मां संग कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। हालांकि, दूसरी तस्वीर में मां-बेटी ने पाउट बनाया हुआ है।

bishasha basu mon

bishasha basu with mon

इसके अलावा, बिपाशा बसु ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो और एक तस्वीर शेयर की है, जो उनके पापा के बर्थडे सेलिब्रेशन का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक्ट्रेस के पिता हीरा बसु कुर्सी पर बैठकर अपने बर्थडे केक पर लगी मोमबत्ती को बुझा रहे हैं। इस दौरान ममता बसु, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर तालियां बजा रहे हैं। वहीं, तस्वीर में बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर, मां ममता और पिता हीरा के साथ कैमरे के लिए पोज दे रही हैं।

bishasha basu father birthday

bishasha basu father birthday photos

bishasha basu family

फिलहाल, इन तस्वीरों से साफ है कि, करण सिंह ग्रोवर ने अपने ससुर का बर्थडे को काफी प्यारे अंदाज में सेलिब्रेट किया। तो आपको करण और बिपाशा बसु संग शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.