बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद करण सिंह ग्रोवर मुंबई में हुए स्पॉट, शॉपिंग करते आए नजर

बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर को अपनी पत्नी बिपाशा बसु की गर्भावस्था की घोषणा करने के बाद पैपराजी ने शहर में स्पॉट किया। आइए आपको दिखाते हैं इसका वीडियो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद करण सिंह ग्रोवर मुंबई में हुए स्पॉट, शॉपिंग करते आए नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) आखिरकार होने वाली मां के क्लब में शामिल हो गई हैं। जी हां! छह साल के इंतजार और प्रेग्नेंसी की अनगिनत अफवाहों के बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने अपने घर में जल्द ही नन्हा मेहमान आने की घोषणा की। तब से प्रशंसक अपने पसंदीदा जोड़े की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में, प्रेग्नेंसी अनाउसंमेंट के बाद करण सिंह ग्रोवर पहली बार स्पॉट किए गए। आइए आपको दिखाते हैं।

bipasha

(ये भी पढ़ें- 'एक महानायक- डॉ बीआर अंबेडकर' फेम नेहा जोशी ने अचानक की शादी, बताई वजह)

पहले तो ये जान लीजिए कि, बिपाशा और करण साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। उनके रोमांस की अफवाहें तब फैलने लगी थीं, जब वह अपनी फिल्म 'अलोन' की शूटिंग कर रहे थे। इसके कुछ ही दिनों बाद दोनों हमेशा के लिए एक हो गए थे और अब वह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।

BIPASHA

16 अगस्त 2022 को प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के कुछ घंटे बाद होने वाले डैडी करण सिंह ग्रोवर को शटरबग्स ने मुंबई शहर में स्पॉट किया। अभिनेता नीले रंग की डेनिम शर्ट में शॉर्ट्स और मैचिंग कैप के साथ बेहद हैंडसम लग रहे थे। वह खाने की थैलियों को पकड़े हुए प्यारे लग रहे थे और ऐसा लग रहा था कि, करण ने पहले ही डैडी की ड्यूटी हाथ में ले ली है। एक पैपराजी द्वारा उन्हें बधाई देने के बाद उन्होंने कैमरे की ओर देखा। यहां देखें वीडियो।

(ये भी पढ़ें- गुरमीत चौधरी ने पत्नी देबिना की दूसरी प्रेग्नेंसी पर की बात, कहा- 'हम दो हमारे दो')

कुछ हफ्ते पहले, अफवाहें उड़ी थीं कि, करण और बिपाशा जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं। हालांकि, कपल ने चुप्पी साध रखी थी, लेकिन अब उन्होंने आखिरकार अपनी गर्भावस्था की खबर की घोषणा कर दी है। बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए दो सुपर हॉट तस्वीरें पोस्ट की थीं। दूसरी ओर 'होने वाले पापा' करण डैडी की भूमिका निभाने के लिए तैयार लग रहे थे।

bipasha

bipasha

(ये भी पढ़ें- क्या सिद्धार्थ शुक्ला के बाद शहनाज गिल को मिला दोबारा प्यार? राघव जुयाल को कर रहीं डेट! रिपोर्ट)

इसके साथ, बिपाशा ने गर्भावस्था के खूबसूरत चरण को अपनाने पर एक प्यारा नोट भी लिखा था। बिपाशा ने कैप्शन में लिखा था, ''एक नया टाइम, नया फेज, एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक नया शेड जोड़ दिया है, ये पहले से भी ज्यादा कंप्लीट कर रहा है, हमने अलग-अलग अपनी जिंदगी की शुरुआत की थी और फिर हम दोनों एक-दूसरे से मिले और तब से हम साथ हैं। सिर्फ दो लोगों के लिए इतना प्यार बहुत ज्यादा है, ये हमें सही नहीं लगता है, इसलिए जल्द ही हम दो से तीन होने वाले हैं। हमारा बेबी जल्द ही हमें ज्वॉइन करने वाला है। इतने प्यार के लिए आप सभी का शुक्रिया, आपकी दुआएं और गुड विशेज हमेशा हमारा पार्ट रहेंगी। हमारी जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया।''

KARAN BIPASHA

फिलहाल, हम होने वाले माता-पिता की और तस्वीरें देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते। तो आपको बिपाशा और करण की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.