करण सिंह ग्रोवर ने पत्नी बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी, इंटरव्यू में कही ये बात

एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने अपनी पत्नी व एक्ट्रेस बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी पर हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं एक्टर ने क्या कहा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

करण सिंह ग्रोवर ने पत्नी बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी, इंटरव्यू में कही ये बात

टीवी और बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) व एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) की शादी को चार साल पूरे हो गए हैं। एक्ट्रेस की उम्र जहां 42 साल की है। वहीं, करण भी 39 के हो गए हैं। इन सबके बीच फैंस के मन में इस कपल को लेकर एक सवाल बना रहता है कि दोनों बेबी प्लानिंग कब करेंगे। पिछले दिनों खबरें थी कि दोनों फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन ये खबरें महज अटकलें ही बनकर रह गईं। हाल ही में एक इंटरव्यू में करण सिंह ग्रोवर ने इस बारे में खुलकर बात की है।

पहले आइए इस कपल की लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। लाखों फैंस का दिल चुराने वाली बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर पहली बार मिले थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बिपाशा और करण के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अप्रैल 2016 में दोनों ने गुपचुप शादी रचा ली थी। कपल की शादी को चार साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन आज भी दोनों में किसी न्यूली मैरिड कपल की ही तरह प्यार देखने को मिलता है। शादी के बाद से कपल अक्सर साथ में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता है। 

अब आइए आपको बताते हैं कि इंटरव्यू में एक्टर ने क्या कहा है। दरअसल, रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कन्नन ने एक इंटरव्यू में जब करण सिंह ग्रोवर से पूछा कि, 'क्या बिपाशा की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उन्हें निराश करती हैं? तो उन्होंने बताया कि, 'मैं उनकी वजह से अपना सिर दीवार पर क्यों पीटूंगा? यह एक नैचुरल प्रोसेस है, लोग मिलते हैं, प्यार में पड़ते हैं, शादी करते हैं और फिर फैमिली प्लानिंग करते हैं।' (ये भी पढ़ें: सबा अली खान ने शेयर कीं भतीजे तैमूर व भांजी इनाया के बचपन की फोटोज, एक-दूसरे की कॉपी लग रहे दोनों)

उन्होंने आगे कहा, 'लोग पहले से ही हमारे परिवार की योजना बना रहे हैं, इसलिए उन्हें योजना बनाने दें। ठीक है।' करण ने मजाक में कहा कि, 'मैंने कई बार इतने लोगों को बताया है कि मैं गर्भवती हूं, कोई भी मुझ पर विश्वास नहीं करता है, इसलिए मुझे नहीं पता।' करण ने अपना मजाक जारी रखा और सिद्धार्थ से पूछा कि, क्या वो उनके चेहरे पर 'प्रेग्नेंसी ग्लो' देख सकते हैं। हालांकि, अंत में करण ने साफ शब्दों में कहा कि फिलहाल उनकी अभी ऐसी कोई प्लानिंग नहीं है।

Karan Singh Grover and Bipasha Basu

वहीं, कुछ समय पहले 'नवभारत टाइम्स डॉट कॉम' से बातचीत के दौरान करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु से जब पूछा गया था कि आप अपनी फैमिली प्लानिंग के बारे में क्या सोच रहे हैं? तो इस पर कपल ने जवाब दिया था कि 'अब देखते हैं कि भगवान जो चाहेगा हो जाएगा (हंसते हुए) और अगर हमारा अपना बच्चा नहीं भी हुआ तो भी ठीक है। हमारे देश में बहुते से बच्चे हैं। हम उनकी देखभाल भी कर सकते हैं। हम लोग सौभाग्यशाली हैं। देश में इतने सारे बच्चे हैं, जिनको चीजें नहीं मिलती हैं। उन बच्चों को सुविधाएं देना भी हमारी ही जिम्मेदारी है। देखते हैं भविष्य में क्या होता है।'  (ये भी पढ़ें: राहुल वैद्य ने दिशा परमार संग दोस्त की शादी में मचाया धमाल, डांस करती दिखीं एक्ट्रेस)

बिपाशा की बच्चे को गोद लेने वाली बात पर सहमति जताते हुए उनके पति करण ने कहा था, 'बिपाशा ने ये काम भगवान पर छोड़ दिया है। हम लोग एक बात को भूल जाते हैं कि जो आत्मा इस दुनिया में आती है, वो अपने डिसीजन और प्लानिंग के साथ आती है। यहां हमारे हाथ में कुछ नहीं होता।'

Karan Singh Grover and Bipasha Basu

मालदीव में मनाया था पति करण का बर्थडे

अभिनेता करण सिंह ग्रोवर अपने 39वें बर्थडे पर पत्नी बिपाशा के साथ मालदीव गए हुए थे। वहीं पर उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। दोनों ने वहां से कई खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। अपने ​प्यारे पतिदेव के बर्थडे पर बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर एक उनके साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया था। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा था, ''मेरा वर्ष का दूसरा सबसे पसंदीदा दिन @iamksgofficial का जन्मदिन है। आई लव यू।'' (ये भी पढ़ें: कंगना रनौत ने भाई अक्षत की शादी में जमकर किया था डांस, एक्ट्रेस ने अब शेयर किया अनदेखा वीडियो )

इसके अलावा बिपाशा ने कई सारे वीडियोज भी शेयर किए थे, जिसमें दोनों अपने वेकेशन को एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।

फिलहाल, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं और अपनी शादीशुदा जिंदगी को काफी एंजॉय कर रहे हैं। तो कपल की फैमिली प्लानिंग पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.