करण सिंह ग्रोवर बेटी देवी के लिए बेबी क्रैडल सजाते आए नजर, शेयर किया क्यूट वीडियो

हाल ही में, एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी लाडली बेटी देवी के लिए बेबी क्रैडल सजाते नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

करण सिंह ग्रोवर बेटी देवी के लिए बेबी क्रैडल सजाते आए नजर, शेयर किया क्यूट वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) हाल ही में मम्मी-पापा बने हैं। बिपाशा और करण को शादी के 6 साल बाद ये सुख मिला है। बिपाशा जहां इन दिनों अपनी नन्ही बेटी की देखभाल में जुटी हुई हैं, वहीं करण भी अपनी बेटी की हर चीज का खास ध्यान रखते हैं। हाल ही में, करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी लाडली बेटी के लिए बेबी क्रैडल सजाते नजर आ रहे हैं।

Bipasha

दरअसल, 3 दिसंबर 2022 को करण सिंह ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी लाडली बेटी के लिए बेबी क्रैडल सजाते हुए दिख रहे हैं। वह लाइट ग्रीन कलर की टी-शर्ट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, उनकी लाडली बेटी देवी का बेबी पिंक कलर का क्रैडल बेहद क्यूट है। इस वीडियो को शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा, ''बाप-बेटी के सन टाइम की तैयारी।''

 

(पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)

इससे पहले, एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से करण सिंह ग्रोवर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में सेलिब्रिटी कपल एक-दूसरे के प्यार में खोया हुआ बेहद खुश नजर आ रहे थे। पैरेंटहुड एंजॉय कर रहे इस कपल की खुशी देखते ही बन रही थी। अपनी इस तस्वीर को शेयर कर बिपाशा ने कैप्शन में लिखा था, ''हमेशा मेरे नंबर 1 मेरे शख्स। मंकीलव, न्यू पैरेंट्स।''

bipaahsa

वहीं, बिपाशा ने कुछ दिनों पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी नन्ही बेटी देवी की झलक फैंस के साथ शेयर की थी। इस तस्वीर में देवी ने बिपाशा का अंगूठा पकड़ा हुआ था। बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी की तस्वीर देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

bipasha

खैर, हमें तो करण और उनकी लाडली बेटी का बॉन्ड बेहद पसंद आया। फिलहाल, आपको ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.