करण वी ग्रोवर ने हनीमून प्लान पर की बात, कहा- 'अगर मुझे छुट्टी मिलती है तो मैं जरूर लूंगा'

हाल ही में, एक्टर करण वी ग्रोवर ने शादी के बाद पहली बार अपने हनीमून प्लानिंग के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

करण वी ग्रोवर ने हनीमून प्लान पर की बात, कहा- 'अगर मुझे छुट्टी मिलती है तो मैं जरूर लूंगा'

टीवी एक्टर करण वी ग्रोवर (Karan V Grover) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर ने 31 मई 2022 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पॉपी जब्बल से शादी की थी। ये एक अंतरंग समारोह था, जिसमें कपल के करीब दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। दोनों अब अपनी शादीशुदा लाइफ को एंंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में, एक्टर ने अपने हनीमून के बारे में बात की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

karan poppy

पहले तो ये जान लीजिए कि, करण और पॉपी पिछले 10 सालों से साथ हैं। लंबे समय तक डेट करने के बाद अब ये दोनों हमेशा के लिए एक हो गए हैं। इनकी लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। दोनों पहली बार एक कार पार्किंग में मिले थे, जिसके बाद दोनों के मिलने का सिलसिला शुरु हुआ और दोनों में प्यार हो गया।

karan poppy

(ये भी पढ़ें- पायल रोहतगी बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह संग आगरा में करेंगी शादी, यहीं हुई थी दोनों की मुलाकात)

अब 'जूम डिजिटल' से बात करते हुए करण ने अपने हनीमून पर बात की है। उन्होंने कहा, "छुट्टी एक बहुत अच्छा सवाल है, क्या आप कृपया संदीप सिकंद से पूछ सकते हैं। अगर मुझे छुट्टी मिलती है, तो मैं छुट्टी लूंगा।" उन्होंने आगे कहा, "हमारे लिए कुछ भी नहीं बदला है, हम एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं, इसलिए हम एक-दूसरे के साथ काफी सहज हैं।"

karan poppy

शादी के बाद दोनों ने स्वर्ण मंदिर का दौरा किया था और वहां से अपनी तस्वीरें भी शेयर की थीं। करण ने अपनी लविंग वाइफ के साथ फोटोज को शेयर करते हुए लिखा था, "संदेश, पोस्ट, कॉल, उपहार और इशारों के रूप में आपके सभी स्नेह के लिए दिल ने आभार महसूस किया। क्षमा करें यदि हम आप में से प्रत्येक को व्यक्तिगत रूप से जवाब नहीं दे पाए हैं।"

karan poppy

(ये भी पढ़ें- सोनम कपूर ने गोदभराई की अनदेखी तस्वीरें कीं शेयर, बोलीं- 'अब बेबी आने वाला है')

फिलहाल, आपको करण और पॉपी की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.