रात को अपनी जुडवा बेटियों को उठाकर करणवीर बोहरा ने विश किया बर्थडे, देखें वीडियो

टीवी एक्टर करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) ने हाल ही में अपनी जुडवा बेटियों (बेला और वियना) का चौथा बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रात को अपनी जुडवा बेटियों को उठाकर करणवीर बोहरा ने विश किया बर्थडे, देखें वीडियो

टीवी इंडस्ट्री के बेस्ट कपल्स में से एक एक्टर करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) और उनकी पत्नी टीजे सिद्धू (Teejay Sidhu) जल्द ही अपने तीसरे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में करणवीर ने अपनी जुडवा बेटियों 'बेला' और 'वियना' का चौथा सेलिब्रेट किया। तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

दरअसल, 18 अक्टूबर 2020 को करणवीर की जुडवा बेटियां (बेला और वियना) का चौथा बर्थडे था। इस खास मौके पर बच्चों के पैरेंट्स ने उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर करणवीर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में करणवीर और उनकी प्रेग्नेंट पत्नी टीजे सिद्धू अपनी दोनों बेटियों का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में बच्चियां केक काटते हुए नहीं दिखाई दे रही हैं। दरअसल, दोनों बच्चियां रात को सो रही थीं, तो करणवीर और उनकी पत्नी ने सिर्फ बर्थडे सांग गाने के लिए उनको उठाया था। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, और इस पर कमेंट करके 'बेला' और 'वियना' को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: हैरी पॉटर' के अवतार में नजर आए सिंगर बी प्राक के बेटे अदब, देखें ये क्यूटनेस आवरलोडेड फोटो)

इसे शेयर करते हुए करणवीर ने कैप्शन में लिखा, 'आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरी जुडवा राजकुमारियों। अविश्वसनीय है कि कैसे ये 2 हमारे लिए सिर्फ बर्थडे सांग गाने के लिए उठे, और फिर हमने इन्हें बर्थडे विश किया। उन्हें अभी भी लगता है कि उनका जन्मदिन सुबह होने वाला है।' 

ध्यान रहे कि, 28 अगस्त 2020 को करणवीर बोहरा के 38वें जन्मदिन पर पत्नी टीजे सिद्धू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट करते हुए फैंस को ये खुशखबरी दी थी कि, वो फिर से मां बनने वाली हैं। शेयर की गई फोटो में टीजे 'बेबी बंप फ्लॉन्ट' करती हुई नजर आ रही हैं और उनके पति करणवीर बेबी बंप को टच करते हुए देखे जा सकते हैं। इसके कैप्शन में टीजे ने लिखा था, "इतने सारे आशीर्वाद और अब हमें एक और मिलने जा रहा है। हर आत्मा का एक उद्देश्य होता है, हम उन्हें नहीं चुनते हैं, बल्कि वो हमें चुनते हैं। थैंक्यू लिटिल वन हम पर विश्वास करने के लिए कि हम आपके योग्य हैं।" (ये भी पढ़ें: क्या गौहर खान की जल्द होने वाली है शादी? ज़ैद दरबार ने वैंडिग प्लान को लेकर किया खुलासा)

Karanvir Bohra and Teejay Sidhu

वहीं, करणवीर ने भी अपने इंस्टाग्राम से पत्नी टीजे संग अपनी कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की थी। इसके कैप्शन में उन्होंने दोबारा पैरेंट्स बनने की खुशी को साझा करते हुए लिखा था, "अंत में, जो ये भगवान है वो निर्माता है, हर छोटी चीज को वो अपने हाथों से बनाता है। हम किरदार हैं, वो जो कुछ भी देता है हम उसे प्राप्त करते हैं। इस खूबसूरत आशीर्वाद के लिए हमारे भगवान को धन्यवाद। हम आभारी हैं कि उसने हमें फिर से माता-पिता बनने के लिए चुना है। पहले से ही छोटी आत्मा के लिए इतना प्यार। अब तक का सबसे बेस्ट बर्थडे गिफ्ट।"

Karanvir Bohra and Teejay Sidhu

Karanvir Bohra and Teejay Sidhu

करण के दोनों बच्चे कर रहे हैं बेबी का इंतजार

हाल ही में करणवीर ने 'स्पॉटबॉय' को दिए इंटरव्यू में अपने घर आने वाले नन्हें मेहमान के बारे मे जानकारी दी थी। करणवीर ने बताया था कि, ''प्रेग्नेंसी की तारीख 24 दिसंबर है। मेरी पत्नी टीजे और मैं उस दिन के लिए बेहद उत्साहित हूं। हमारी जुड़वां बेटियां वियना और बेला भी बहुत उत्साहित हैं। वे हर दिन अपनी मम्मी के पेट को चूमती हैं और आने वाले बच्चे को 'गुड मॉर्निंग' व 'गुड नाइट' बोलती हैं। वियना अधिक चिंतित रहती है। वह टीजे से हमेशा पूछती रहती है कि बच्चा कैसा है।'' (ये भी पढ़ें: प्रेग्रेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं अनिता हस्सनंदनी, शेयर किया बेबी बंप वाला ये खास वीडियो)

Bella and Vienna

फिलहाल, करणवीर बोहरा, उनकी पत्नी टीजे सिद्धू और उनकी दोनों बेटियां अपने घर आने वाले नए नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम भी दोनों बच्चियों के बर्थडे पर ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: करणवीर और टीजे)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.